Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशजनजातियों के सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : CM डॉ. मोहन...

जनजातियों के सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : CM डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, भारिया और सहरिया की करीब एक लाख 94 हजार महिलाओं के खाते में पोषण अन्न आहार योजना के तहत करीब 29 करोड़ ग्यारह लाख से अधिक की धनराशि आज CM डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं के खाते में भेजी है। शहडोल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए और सिंगल क्लिक के माध्यम से उक्त राशि विशेष पिछड़ी जनजाति समाज की महिलाओं के खाते में भेजी है। शहडोल में हजारों की संख्या में महिलाएं एकत्रित थीं। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों की महिलाओं को वर्चुअली जोड़ा गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, जनजातियों और विशेष पिछड़े लोगों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है। भाजपा सरकार लगातार विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्य कर रही है। विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य जिले छिन्दवाड़ा, बालाघाट, मण्डला, डिण्डोरी, अनुपपूर, शहडोल, उमरिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर एवं दतिया के हितग्राहियों को राशि हस्तांतरित की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments