Saturday, December 2, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशUpdate News : मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट,...

Update News : मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट, 92 प्रत्याशियों के नाम, जानें कौन कहां से लड़ेगा

MP BJP Candidate List: मध्य प्रदेश में आज बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इसमें 92 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। बीजेपी ने अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी। इस बार भी भाजपा की सूची में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। बता दें कि भाजपा इससे पहले चार सूचियों के जरिए 136 नामों का एलान कर चुकी है। कि राज्य में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

बता दें कि भाजपा अब तक कुल 228 नाम पर मुहर लगा चुकी है। 2 सीटों पर नामों का एलान होना बाकी है। गौरतलब है कि भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी की थी। इसमें 39 नाम थे। फिर दूसरी सूची में भी 39 नाम सामने आए थे। इसमें तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिए थे। इस सूची में तीन विधायकों के टिकट काट दिए थे। तीसरी सूची में एक नाम था। चुनावों की तारीख घोषित होते ही भाजपा ने चौथी सूची जारी की थी। चौथी सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिए थे। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिए गए। अब पांचवीं सूची जारी की है। पांचवीं सूची भी कई दिनों से टल रही थी। लगातार कई बैठकों के बाद पांचवी सूची सामने आई है। कई लोग इसे भाजपा की रणनीति भी बता रहे हैं। कहना है कि कांग्रेस की सूची का इंतजार किया जा रहा था।

इससे पहले बीजेपी ने चार सूचियां जारी की थीं। इन चारों सूचियों में 136 उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही हो चुकी थी। वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी से टिकट दिया गया है। इससे पहले पहली और दूसरी लिस्ट में 39-39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। तीसरी लिस्ट में एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई थी।बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के समर्थकों को भी मौका दिया है। पार्टी सिंधिया समर्थक इमरती देवी, तुलसीराम सिलावट, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत, डॉ. प्रभुराम चौधरी और हरदीप सिंह डंग को टिकट दे चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments