Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशMP News: धर्म छिपाकर शादी का झांसा देकर कई बार किया शोषण,...

MP News: धर्म छिपाकर शादी का झांसा देकर कई बार किया शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

MP News: इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी मुलाकात युवक जिसका नाम आशीष है उससे मुलाकात हुई। महिला ने आरोप लगाया कि आशीष ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का वादा किया और फिर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। महिला जब आशीष पर शादी करने का दवाब बनाया तो पता चला कि वह व्यक्ति आशीष नहीं उसका असली नाम नाम फरमान है। आरोपी मुस्लिम है और उसने अपना धर्म छिपाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने बताया कि उसने अपना धर्म छिपा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा है। आखिर महिला ने पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी फरमान शेख के खिलाफ मुकदमा दायर कर लिया है।

पीडि़ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह अपने पति से लग रही थी। साल 2020 में उसकी मुलाकात आशीष नाम के एक युवा से हुई। पीडि़ता का आरोप है कि आशीष ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शादी करने का वादा किया। महिला ने जनवरी में आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो पता चला कि आशीष का असली नाम फरमान है। महिला का आरोप है कि फरमान ने उसका शारीरिक शोषण किया है। यही नहीं महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर बुर्का पहनने, नमाज पढऩे और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था।
महिला को हैरानी तब हुई जब उसे पता चला कि फरमान पहले से ही शादीशुदा है। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी ने उसको भरोसा दिया कि वह उसके पीछे पागल है। वह अपनी बीवी को तलाक दे देगा और उससे शादी कर लेगा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। कुछ समय बाद आरोपी फरमान ने पीडि़ता को बुर्का पहनने और नमाज पढऩे के लिए कहा लेकिन पीडि़ता ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद वह पीडि़ता पर दवाब डालने लगा कि वह उससे शादी तभी करेगा जब वह नमाज और बुर्का पहनेगी। पीडिता ने इंकार कर दिया लेकिन इसकी बात को लेकर आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की। इसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर आरोपी फरमान पुत्र मुबीन शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। टीआई केपी यादव ने बताया कि पुलिस ने रेप और धमकी देने की धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments