Monday, December 11, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशकेंद्र में पदस्थापना : पल्लवी जैन गोविल महानिदेशक हाइड्रो कार्बन और दीप्ति...

केंद्र में पदस्थापना : पल्लवी जैन गोविल महानिदेशक हाइड्रो कार्बन और दीप्ति गौड़ मुखर्जी अपर सचिव बनीं

भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर की प्रमुख सचिव स्तर की महिला आईएएस अधिकारियों को भारत सरकार में नवीन पदस्थापना के लिए रिलीव कर दिया गया है। भारत सरकार ने कुछ माह पहले ही दोनों अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मजूंरी दी थी। 17 नवंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद राज्य सरकार ने दोनों प्रमुख सचिव महिला अधिकारियों को रिलीव कर दिया है। दोनों अधिकारी दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में केंद्र में आमद दर्ज कराने वाली हैं। जानकारी के अनुसार 1993 बैच की मध्यप्रदेश कैडर की आईएएस अधकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी मप्र सरकार में प्रमुख सचिव कार्मिक के पद पर पदस्थ थीं। उन्हें केंद्र सरकार में अपर सचिव के पद पर इंपैल किया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर पदस्थ किया है।

1994 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. पल्लवी जैन गोविल

वहीं मध्यप्रदेश में जनजातीय कार्य विभाग की प्रमुख सचिव के पद पर पदस्थ 1994 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. पल्लवी जैन गोविल को केंद्र में महानिदेशक हाइड्रो कार्बन के पद पर पदस्थ किया गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा के मतदान संपन्न होने के बाद दोनों अधिकारियों को राज्य सरकार ने सोमवार 20 नवंबर को केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए भारमुक्त कर दिया है।

वहीं केंद्र में वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अजय तिर्की और राजीव रंजन दिसंबर 2023 में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। दोनों अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से पहले केंद्र सरकार दोनों अधिकारियों को मूल कैडर के लिए रिलीव कर सकती है। ऐसा इसलिए भी जरूरी है, ताकि दोनों अधिकारियों को पेंशन और अन्य फंड के संबंध में उलझनों से बचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments