Tuesday, December 5, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशप्रियंका गांधी आठ और नौ नवंबर को मालवा और विंध्य में करेंगी...

प्रियंका गांधी आठ और नौ नवंबर को मालवा और विंध्य में करेंगी पार्टी के लिए प्रचार

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार जोर पकडऩे लगा है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दमोह में चुनावी सभा को संबोधित कर बुंदेलखंड के मतदाताओं को साधने का कार्य किया है। प्रियंका मालवा और विंध्य में बड़ी चुनावी सभाएं करेंगी । आज 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। इसके बाद नाम वापसी के लिए समय निर्धारित किया गया है। नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा और किन-किन दलों के प्रत्याशी और कितने निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर आए और प्रदेश के सभी दस संभागों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बागी हुए नेताओं और नाराज चल रहे नेताओं को साधने का कार्य किया है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगें।

सांवेर और खातेगांव में होगी प्रियंका की सभा

दमोह की सभा के बाद आठ और नौ नवंबर को प्रियंका गांधी फिर से मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका गांधी आठ नवंबर को मालवा और नौ नवंबर को विंध्य में बड़ी चुनावी सभाएं करेंगी। प्रियंका गांधी आठ नवंबर को इंदौर जिले के सांवेर और देवास जिले के खातेगांव में जनसभा को संबोधित करेंगी। अगले दिन नौ नवंबर को विंध्य में बड़ी रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी का यह छटवां दौरा है। इससे पहले प्रियंका गांधी जबलपुर, ग्वालियर, धार, मंडला और दमोह में जनसभाओं को संबोधित कर चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments