Sunday, September 24, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशइंदौर में अज्ञात बदमाशों ने मस्जिद पर फेंका पेट्रोल बम, CCTV कैमरे...

इंदौर में अज्ञात बदमाशों ने मस्जिद पर फेंका पेट्रोल बम, CCTV कैमरे में हुए कैद

इंदौर में धार्मिक स्थलों से छेड़छाड़ के कई मामले सामने आ रहे हैं। यहां दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों द्वारा मस्जिद और दरगाह पर पेट्रोल बम फेंका गया। जानकारी के अनुसार मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रात करीब दो बजे बाइक पर आए असामाजिक तत्वों ने मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंका। शनिवार सुबह जब मस्जिद कमेटी के सभी सदस्य पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

मल्हारगंज पुलिस ने मुकेरीपुरा मस्जिद के सदर मोहम्मद इमरान की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार एक युवती ओर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मोहम्मद इमरान ने कहा कि शनिवार को वह दोपहर में मस्जिद पर नमाज के लिए गए तो दीवार पर रखे गमले में कांच के टुकड़े दिखे। पास में बोतल पड़ी हुई मिली। जब कैमरे चेक किए तो उसमें 5 अगस्त की रात दो बजे के लगभग दो बाइक पर सवार तीन लड़के वहां पहुंचे दिखे। इनके साथ एक युवती भी थी। ये सभी दीवार पर बोतल फेंकते हुए दिखाई दिए। इससे आग की लपटें भी उठीं। मामले में धार्मिक भावनाएं भड़काने को लेकर पुलिस ने 295 ओर 34 की धाराओं में केस दर्ज किया है।

दरगाह पर फेंकीं बोतलें

वहीं दूसरी घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र में बनी एक दरगाह की बताई जा रही है। जहां कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इसी तरह का घटनाक्रम किया गया है। एमजी रोड पुलिस ने डीआरपी लाइन के धार्मिक स्थल पर मोहम्मद शाकिर निवासी सिकंदराबाद की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने चांद शाह वाली दरगाह पर चादर हटाकर वहां ज्वलनशील केमिकल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments