Friday, December 8, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशराजस्थान से आई महिलाओं ने प्रियंका गांधी पर फेंके पर्चे, लगाए मुर्दाबाद...

राजस्थान से आई महिलाओं ने प्रियंका गांधी पर फेंके पर्चे, लगाए मुर्दाबाद के नारे

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दौरे पर आईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को विरोध का सामना करना पड़ा है। जब प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर पहुंचीं तो उस दौरान राजस्थान से आई महिलाओं ने विरोध जताया। इसके साथ ही प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। काफी मशक्कत के बाद प्रियंका गांधी हाई सिक्योरिटी के बीच समाधि स्थल के अंदर पहुंचीं, जहां रानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभा स्थल के लिए रवाना हो सकीं।

बता दें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से रानी लक्ष्मी बाई समाधि स्थल के लिए निकलीं और जैसे ही प्रियंका गांधी हाई सिक्योरिटी के बीच गाड़ी से उतरी तो वहां पहले से ही मौजूद एक सैकड़ा से अधिक राजस्थान से आई महिलाओं ने पर्चे फेंक कर जोर-जोर से प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

क्यों है नाराजगी

राजस्थान से आई महिलाओं का आरोप है कि प्रियंका गांधी राजस्थान की गहलोत सरकार में हो रहे अत्याचारों का हालत जानने के लिए वहां पर क्यों नहीं आ रही हैं। राजस्थान में बच्चियों के साथ बलात्कार किए जा रहे हैं, साथ ही झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं लेकिन आज तक न तो राहुल गांधी राजस्थान में आए हैं और न ही प्रियंका गांधी हालातों को देखने के लिए वहां पर पहुंची है। इसलिए आज ये सभी महिलाएं प्रियंका गांधी का विरोध करने के लिए ग्वालियर आई हुई हैं। महिलाओं के बढ़ते विरोध को देखकर सुरक्षा में लगे जवानों ने उन्हें बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments