Saturday, July 27, 2024
Homeट्रेंडिंगकिसान मेले में आया 10 करोड़ का भैंसा, डाइट में लेता है...

किसान मेले में आया 10 करोड़ का भैंसा, डाइट में लेता है ड्राई फ्रूट, जानें खासियत

Trending News: बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों एक भैंसा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर कोई इसकी एक झलक पाने के लिए बेकरार है। दरअसल पद्मश्री से सम्मानित किसान नरेंद्र सिंह तीन दिवसीय एक्स्पो में मुर्रा नस्ल के भैंसे को लेकर आए हैं। यह भैंसा 14 फीट लंबा है। इसका नाम घोलू-2 है। ये एक्सपो वेटनरी कालेज मैदान में 23 दिसंबर तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गोलू नाम का यह भैंसा हरियाणा से पटना लाया गया है। यह भैंसा मुर्रा नस्ल का है। भैंसे के मालिक का कहना है कि भैंसे की कीमत 10 करोड़ रुपये के करीब है।
पटना में बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो 2023 की तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है। इस एक्सपो में डेयरी और पशुपालन से संबंध रखनेवाली दर्जनों कंपनियों के स्टॉल लगाए गए हैं। इसी बीच एक भैंसा भी चर्चा बन गया है। सोशल मीडिया पर अब इसकी तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है। इस भैंसे की कीमत 10 करोड़ रुपये है। हरियाणा से पटना पहुंचा भैसा गोलू -2 अपने डेयरी फॉर्म में एसी रूम मेंरहता है।खाने के साथ-साथ गोलू पांच किलो सेब,पांच किलो चना और बीस किलो दूध प्रतिदिन पीता है। दो लोग प्रतिदिन इसका मसाज करते हैं। हरियाणा से आए किसान ने इस बात की जानकारी दी।

भैंसा मुर्रा नस्ल का

गोलू नाम का यह भैंसा हरियाणा से पटना लाया गया है। यह भैंसा मुर्रा नस्ल का है। भैंसे के मालिक का कहना है कि भैंसे की कीमत 10 करोड़ रुपये के करीब है। इसके लिए भैंस के मालिक नरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति से पद्मश्री भी मिल चुका है। इस भैंस का उपयोग प्रजनन के लिए किया जाता है। 10 करोड़ रुपये की कीमत वाले भैंसे के मालिक नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह भैंस को रोजाना साधारण चारा खिलाते हैं। भैंस पर हर महीने करीब 50 से 60 हजार रुपये खर्च होते हैं। ये कीमती भैंसा पहले भी कई किसान मेलों में जा चुका है।

गोलू-2 उनके घर की तीसरी पीढ़ी

किसान ने बताया कि 6 साल के भैंसे गोलू-2 उनके घर की तीसरी पीढ़ी है। इसके दादा पहली पीढ़ी थे, जिसका नाम गोलू था। उसका बेटा बीसी 448-1 को गोलू-1 कहा जाता था।यह गोलू का पोता है, जिसका नाम गोलू- 2 रखा गया है। किसान ने बताया- हमारी कोशिश है कि देश भर के किसान ऐसे भैंसे से लाभ उठा सकें। सोशल मीडिया पर अब इस भैंसे की खूब चर्चा है। वर्ष 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किसान नरेंद्र सिंह तीन दिवसीय एक्स्पो में उसे लेकर पटना आए हैं। 23 दिसंबर तक एक्स्पो वेटनरी कालेज मैदान में चलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments