Saturday, July 27, 2024
HomeखबरेंCitroen Basalt VS Tata Curve: कौन है बेहतर? जानिए डिजाइन और स्पेसिफिकेशन…

Citroen Basalt VS Tata Curve: कौन है बेहतर? जानिए डिजाइन और स्पेसिफिकेशन…

Citroen Basalt VS Tata Curve: सिट्रोएन ने हाल ही में अपनी नई सिट्रोएन बेसाल्ट विजन एसयूवी-कूप का ग्लोबल प्रीमियर किया। इसका मुकाबला टाटा कर्व से होगा, जिसे भी लगभग उसी समय लॉन्च किया जाएगा। एसयूवी-कूप अपने अनोखे डिजाइन कैरेक्टर की वजह से एक खास सेगमेंट है और हमें इस सेगमेंट में ज्यादा प्रोडक्ट देखने को नहीं मिलते। इसलिए, आज हम यहां इस सेगमेंट में अपकमिंग दोनों नए मॉडल के डिजाइन के बारे में जनेंगे….

सिट्रोएन बेसाल्ट :

सिट्रोएन बेसाल्ट के सेंटर में क्रोम-लाइन वाले सिट्रोएन लोगो के साथ एक डुअल-स्लैट फ्रंट ग्रिल है। क्योंकि कंपनी के अन्य मॉडल अभी भी हैलोजन यूनिट के साथ आते हैं। इसे एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप भी दिया गया है। इसके अलावा, सिल्वर फिनिश वाली फॉक्स स्किड प्लेट, मस्कुलर हुड और फ्रंट बम्पर C3 Aircross से लिए गए हैं। बेसाल्ट में गनमेटल फिनिश वाले अलॉय व्हील हैं. इसमे आयताकार आकार के एलईडी टेललैंप और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है. ट्रेडिशनल पुल-टाइप डोर हैंडल हैं. संभवतः इंजन 1.2-लीटर पेट्रोल मिल का उपयोग करेगी, जो इसके वर्तमान वाहनों को शक्ति प्रदान करता है। ये पावरट्रेन 109 bhp और 190 Nm का पीक टॉर्क बनाता है। गियरबॉक्स विकल्पों में एक मैनुअल और एक ऑटोमैटिक शामिल हो सकता है।

टाटा कर्व :

टाटा कर्व की बात करें तो इसमें कनेक्टेड LED DRLs हैं, जैसा कि हमने नेक्सन और हैरियर जैसी कई लेटेस्ट टाटा कारों में देखा है। ग्रिल और एयर डैम पर इन्सर्ट हैं, जबकि हेडलाइट हाउसिंग भी कंपनी की दूसरी मॉडर्न कारों से काफी प्रेरित लगती है। इसमे 18-इंच के अलॉय व्हील हैं. कर्व में टाटा मोटर्स ने बड़े व्हील आर्च के पास पियानो ब्लैक क्लैडिंग का इस्तेमाल किया है, ताकि यह स्पोर्टी दिखे. इसमे एडवांस फ्लश डोर हैंडल हैं. कर्व में सिल्वर स्किड प्लेट के साथ बूट पर फुल वाइड स्लीक हॉरिजॉन्टल एलईडी टेल लैंप बार है। इसमे फ्रंट फेशिया काफी आकर्षक है। टाटा कर्व के साथ कंपनी एक पेट्रोल इंजन, एक डीजल मिल और एक ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पेश करेगी। इसके आईसी इंजन नेक्सन की पावर यूनिट के समान होंगे, जबकि ईवी विकल्प भी समान हो सकते हैं। सिंगल चार्ज पर ये लगभग 500KM की रेंज प्रदान कर सकती है।

सिट्रोएन बेसाल्ट VS टाटा कर्व

*कीमत के मामले में भी ये दोनों एसयूवी एस-दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाली हैं। एक ओर टाटा की एसयूवी है तो वहीं Citroen Basalt Vision SUV भी हाईली लोकलाइज्ड होने वाली है।
*सिट्रोएन बेसाल्ट और टाटा कर्व दोनों में स्लोपिंग रूफलाइन है जो इन कारों में अब तक का सबसे बेहतरीन स्टाइलिंग एलिमेंट है।
*दोनों कूप एसयूवी में बेहतरीन डिजाइनिंग की झलक मिलती है।
*दोनों एसयूवी कूप का रियर एंड सीधा है।
*बेसाल्ट और कर्व दोनों का पिछला हिस्सा उतना ही आधुनिक है जितना कि आज हम जो हाई-एंड यूरोपीय कारों में देखते हैं।

भारतीय बाजार में चार नई कारों होगी ग्रैंड एंट्री, 5 और 7-सीटर एसयूवी होंगी शामिल। जिसे इस साल दिवाली के त्यौहारी सीजन के आसपास भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments