Saturday, July 27, 2024
Homeट्रेंडिंगजानें कितना खतरनाक है नया कोरोना सब वेरिएंट JN1, विश्व स्वास्थ्य संगठन...

जानें कितना खतरनाक है नया कोरोना सब वेरिएंट JN1, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी

covid new variant: कोरोना वायरस के नए सबवेरिएंट एक बार फिर दुनियाभर के स्वास्थ संगठन की चिंता फैला दी है। इस वेरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक बयान जारी किया है। कोरोना का एक नया उप-वेरिएंट, JN1, ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ की सूची में जोड़ा गया है। ठंड के दिनों में बढ़ोतरी से जेएन 1 वैरिएंट के संचरण का खतरा बढ़ गया है। लेकिन WHO ने ये भी साफ कर दिया है कि ये वेरिएंट लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाएगा। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, जेएन1 स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं है और मौजूदा वैक्सीन इससे बचाव करने में सक्षम है।

लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना चाहिए

WHO लगातार इस वेरिएंट के मरीजों पर नजर रख रहा है। इसके साथ ही WHO ने जनता के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि लोगों को भीड़-भाड़ वाली, बंद या कम हवादार जगहों पर मास्क पहनना चाहिए। साथ ही जितना संभव हो दूसरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सा से जुड़े लोगों को भी सलाह दी गई है। स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क पहनना चाहिए कोविड पॉजिटिव मरीजों का इलाज पीपीई किट से करें।

भारत से लौटीं 2 महिलाएं कोरोना से संक्रमित पाई गई

गौरतलब है, हाल ही में दक्षिण भारत से लौटीं 2 महिलाएं कोरोना से संक्रमित पाई गई। गुजरात के गांधीनगर की रहने वाली इन महिलाओं को होम आइसोलेट किया गया है। केरल में जेएन 1 वैरिएंट के मामले पाए जाने के बाद दक्षिण भारत से यात्रा करने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। गुजरात की इन 2 महिलाओं के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। इन दोनों महिलाओं में पिछले 2-3 दिनों से सर्दी-खांसी के लक्षण दिख रहे थे। हालांकि, 57 और 59 साल की कोरोना पॉजिटिव महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की 2 डोज लग चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments