Saturday, July 27, 2024
Homeवायरल विडियोDesi Jugaad: पानी के ड्रम और मोटर से बना दी धांसू 'वॉशिंग...

Desi Jugaad: पानी के ड्रम और मोटर से बना दी धांसू ‘वॉशिंग मशीन’, वीडियो देख जनता हो गई इम्प्रेस

Desi Jugaad: सोशल मीडिया पर जुगाड़ के एक से एक हैरान करने वाले वीडियो आपने देखे होंगे। लेकिन इन दिनों जुगाड़ का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उसे देखकर तो आप भी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक नीले रंग के पानी के ड्रम में अपने आप कपड़े धुल रहे हैं, वो भी एक मोटर की मदद से। जी हां, किसी ने जुगाड़ से इस वॉशिंग मशीन को क्रिएट किया है, जिसे देखकर जनता बनाने वाले की इम्प्रेसहो गई है।

दरअसल हाथ से कपड़े धोना ठंड के मौसम में सबसे मुश्किल काम बन जाता है। भाई साहब! हाथ सुन्न हो जाते हैं। इसलिए सर्दियों में वॉशिंग मशीन की अहमियत बढ़ जाती है। लेकिन सब तो वॉशिंग मशीन नहीं खरीद सकते, इसलिए कुछ लोग जुगाड़ से कमाल कर लेते हैं। इस वीडियो में एक शख्स ने देसी तरीके से एक ऐसा वॉशिंग मशीन तैयार कर डाला है, जो बिल्कुल असली वॉशिंग मशीन की तरह काम करता है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

सस्ता और किफायती वॉशिंग मशीन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से ड्रम को ही वॉशिंग मशीन में तब्दील कर दिया गया है। इस ड्रम को पानी के मोटर से जोड़ा गया है, जिसकी मदद से यह बिल्कुल वॉशिंग मशीन की तरह चल रहा है। यह एक सस्ता और किफायती वॉशिंग मशीन है। इस ड्रम वाली मशीन में कपड़े को धुलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर यह कहा जा सकता है कि देश के बच्चे-बच्चे के पास सांइटिस्ट दिमाग है।

करोड़ लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @gamhasahani141 से पोस्ट किया गया था, जिसे न्यूज लिखे जाने तक 14.5 मिलियन (1 करोड़ से अधिक) व्यूज और 2 लाख 83 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, दो हजार से ज्यादा यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा – वॉशिंग मशीन 150+ लीटर्स। दूसरे ने कहा कि कोई बोल सकता है कि इंडिया में टैलेंट नहीं है। कई यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन्स शेयर किए हैं। एक यूजर ने कहा, ‘क्या कोई बोल सकता है कि इंडिया में टैलेंट नहीं है।’ जबकि दूसरे यूजर ने कहा, ‘ये इंडिया है भाई। यहां कुछ भी हो सकता है।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘पूरे खानदान का कपड़ा एक बार में धोएं।’इसी तरह से अन्य ने कहा कि बिजली का बिल 10 हजार महीना आएगा। जबकि वॉशिंग मशीन 15 हजार की आती है। वहीं एक ने मौज लेते हुए लिखा कि इसमें कम्बल सही धुलेंगे। वैसे इस जुगाड़ को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments