Girls Dance Viral Video: वर्तमान में सोषल मीडिया पर प्रतिदिन कोई न कोई डांस वीडियो तहलका मचाता रहता है। खासतौर पर डांस वीडियो को युवाओं द्वारा बहुत पसंद किया जाता है फिर चाहे वह हिंदी गाने हों या पंजाबी, अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा पर किया गया डांस। इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों सोषल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जो युवाओं को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियों द्वारा ताबड़तोड़ हुक स्टेप के साथ किए गया डांस इंटरनेट मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
वायरल डांस वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो @Enezator नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो पर कैप्शन लिखा हुआ है कि, ‘दोस्त, जो आपको इस तरह उत्साहित करते हैं।’ 31 दिसंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। तभी तो पोस्ट किए जाने के बाद से अब तक वीडियो पर 56 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स किए हैं। वीडियो की शुरुआत एक लड़की के डांस से होती है। वह बहुत ही तेजी के साथ अपने पैरों को चलाते हुए दिखती है। फुट डांस के दौरान जिस स्पीड से उस लड़की ने अपने पैरों को चलाया, उसे देख कर आप हैरान रह जाएंगे। इस दौरान उसके दोस्त उसे आश्चर्य के साथ उसे देखते हुए दिखते हैं। इससे मॉटिवेट होने के बाद दूसरी लड़की अपना डांस शुरू करती है। उसका भी डांस एकदम बढ़िया था।
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
Exactly this pic.twitter.com/6OIqQZRCMw
— Enez Özen | Enezator (@Enezator) December 31, 2023
दोनों लड़कियों के डांस की यूजर ने जमकर तारीफ की है। वे इनके डांस की प्रशंसा करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही अच्छा डांस है’। दूसरे शख्स ने कमेंट किया, ‘इसे देखने से ही मेरे घुटनों और पीठ में दर्द होने लगा।’ तीसरे यूजर ने लड़कियों के डांस स्टेप्स की तारीफ करते हुए लिखा कि उनके डांस मूव्स अच्छे हैं। इसी तरह से चौथे शख्स ने कमेंट किया और लिखा कि उनका डांस बहुत ही बढ़िया है।