Saturday, July 27, 2024
Homeवायरल विडियोStunt Video: पापा की परी का 'खतरनाक स्टंट', देखने वालों ने दबा...

Stunt Video: पापा की परी का ‘खतरनाक स्टंट’, देखने वालों ने दबा ली दांतों तले उंगली, वायरल वीडियो…

Girl Stunt Video: आपने अक्सर देखा होगा कि स्पोर्ट्स बाइक लिए लड़के रोड पर खतरनाक स्टंट मारते हैं। यूं तो ऐसे स्टंट मारना गलत है और अपनी जान को खतरे में डालने जैसा है, पर लड़के ऐसा अक्सर करते हैं। हालांकि, लड़कियों को ऐसा करते हुए नहीं देखा जाता। पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की, साइकिल पर ऐसा स्टंट मारती नजर आ रही है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, और निश्चित तौर पर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे!

वायरल वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सुनसान सड़क पर साइकिल से स्टंट कर रही है। लड़की का ये स्टंट बेहद खतरनाक है। यहां तक कि वह बीच बीच में दोनों पैरों को हैंडल पर रखकर भी स्टंट करते दिख रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, लोग इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने लड़की को प्रोत्साहित भी किया है। लोग इस जमकर शेयर कर रहे हैं। आप भी देखें लड़की का ये खतरनाक स्टंट वीडियो।

वायरल वीडियो पर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

वायरल वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं गिरने का इंतजार कर रहा था। ‘ एक और यूजर ने लिखा, ‘बाइक के बाद अब साइकिल स्टंट। ‘ वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ‘हवा से बात करती साइकिल।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments