Saturday, December 2, 2023
Homeवायरल विडियोशख्स ने चकरी की तरह घुमा दिया ट्रक, लोगों को नहीं हुआ...

शख्स ने चकरी की तरह घुमा दिया ट्रक, लोगों को नहीं हुआ यकीन, देखें खतरनाक वीडियो

खतरनाक वीडियो: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देता है। जिसमें वह एक ट्रक को हवा में चकरी की तरह घुमाते हुए दिखता है। उसने जिस तरह से यह स्टंट किया, उसे देख कर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। अब सोशल मीडिया में उसका वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह वीडियो देखने में बड़ा ही मजेदार है। यही वजह है कि 27 अक्टूबर को पोस्ट किए जाने के बाद से अबतक वीडियो को 70 हजार से लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। वीडियो पर व्यूज, कमेंट्स और शेयर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह वीडियो (Instagram Viral Video) में देखने में बड़ा ही अविश्वसनीय है। एक शख्स ट्रक को चलाते हुए एक दीवार से उसे टकराते हुए फिर उसे हवा में चकरी की तरह कई बार घुमाता है। 30 सेकंड के वीडियो में दिखाई देता है कि वह चार बार ट्रक को 360 डिग्री घुमाता है। वीडियो में उस शख्स का खतरनाक स्टंट देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

लोगों ने किया कमेंट्स

वीडियो पर लोगों ने कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। उन्होंने स्टंट को एमेजिंग, मजेदार और बढ़िया बताया है।वे स्टंट करने वाले शख्स की तारीख करते नहीं धक रहे हैं। एक यूजर ने इस तरह स्टंट करने को पागलपन करार दिया है। दूसरे शख्स ने कमेंट लिखा, ‘यह अविश्वसनीय था।’ तीसरे इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट पोस्ट किया, ‘यह पहाड़ी पर चढ़ने की रेसिंग का एहसास करने जैसा है’।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments