Saturday, December 2, 2023
Homeवायरल विडियोViral Video: वाइन के 319 गिलास सिर पर रखकर लगाए ठुमके, वीडियो...

Viral Video: वाइन के 319 गिलास सिर पर रखकर लगाए ठुमके, वीडियो देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Viral Video: दुनिया में अक्सर लोग ऐसा कारनामा कर जाते हैं, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। हाल ही में एक शख्स ने एक अनोखा कारनामा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो अब तेजी से वायरल भी हो रहा है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह अपने सिर पर 319 कांच के ग्लास को लेकर संतुलन बनाते हुए दिखाई दे रहा है।

रिकॉर्ड दर्ज हो गया

GWR द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स अपने सिर पर 319 वाइन ग्लास को संतुलित करते हुए और धीरे-धीरे नाचते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस वीडियो के अंत में सारे ग्लास टूट गए लेकिन तब तक उस शख्स के नाम पर एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया था। रिकॉर्ड बनाने वाले शख्स का नाम अरिस्टोटेलिस वैलेओराइटिस है, जो साइप्रस के पाफोस के रहने वाला है।

वीडियो देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

दरअसल, इस वीडियो में शख्स अपने सिर पर वाइन की 319 ग्लास लेकर डांस कर रहा है। उसने अपने आप को इस तरह बैलेंस किया है कि लोग अचरज में पड़ गए हैं। लोग उसके कारनामे को देखकर हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो को अब तक चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 25 हजार से ज्यादा लोग इसे पसंद भी कर चुके हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

वीडियो को 20 अक्टूबर को गिनीज बुक ने इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘एरिस्टोटेलिस वालाओरिटिस ने अपने सिर सबसे ज्यादा शराब की बोतलें रखी हैं। उनके सिर पर 319 बोतल थीं।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले टेबल पर खड़ा आदमी उनके सिर पर ग्लास की संख्या बढ़ाता है। इसके शख्स खड़ा होता है और अपना बैलेंस नहीं खोता। वीडियो में शख्स डांस करते भी नजर आता है। यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसपर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कमाल कर दिया।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।’ वहीं, एक और यूजर ने हैरानी से कहा, ‘यकीन नहीं होता कोई ऐसा भी कर सकता है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments