Saturday, July 27, 2024
Homeवायरल विडियोDesi Jugaad: स्पैम कॉल्स से परेशान हो कर निकाला गजब का जुगाड़,...

Desi Jugaad: स्पैम कॉल्स से परेशान हो कर निकाला गजब का जुगाड़, एक बार तो ट्राई करना बनता है!

Desi Jugaad: स्पैम कॉल्स से परेशान होना काफी आम समस्या है। यह अक्सर अनचाहे विपणन, चारित्रिक या आपकी निजी जानकारी को चोरी करने के लिए किए जाने वाले कॉल्स होते हैं। लोन ले लीजिए, इंश्योरेंस ले लीजिए… ना जाने दिनभर में कितने ही स्पैम कॉल हमारे दिमाग का दही कर देते हैं। इनको रोकने का तरीका क्या है? एक महिला को जब कोई तरीका नहीं मिला तो उसने ऐसा काम किया कि पब्लिक बोल रही है- इसे एक बार ट्राई करना तो बनता है!

यदि आप स्पैम कॉल्स से परेशान हो रहे हैं, बहुत सी कोशिशों के बाद भी अनचाही कॉल्स को रोकने में नाकाम रहे हैं तो भैया ये वायरल ट्रिक आपके काम आ सकती है। दरअसल, एक महिला स्पैम कॉल्स से इस कदर परेशान हो चुकी थी कि उसने फोन करने वाले को सबक सिखाने के लिए हैरतअंगेज कारनामा कर दिया। जी हां, उसने स्पैम कॉलर के फोन को रिसीव किया और फिर मोबाइल के ऊपर स्टील के बर्तन को रखकर इतना बजाय… इतना बजाया कि दूसरी और से हैल्लो… हैल्लो कहने वाले शख्स के कान झनझना गए होंगे।

लोग बोले- बहुत तगड़ा आविष्कार है!

यह वीडियो ट्विटर हैंडल @Nationalist2575 से 18 अगस्त को पोस्ट किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा – बहुत से स्पैम कॉल आ रहे हैं? इसे आजमाइए। ट्रू इंडियन इनोवेशन… मैं इसको कल आजमाने वाली हूं। खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को 5 लाख 17 हजार व्यूज और 8 हजार से ज्याद लाइक्स मिल चुके हैं। और हां, सैकड़ों यूजर ने प्रतिक्रियाएं भी दी है। एक यूजर ने लिखा – फोन का माइक्रोफोन ही मर जाएगा। दूसरे ने कहा – बहुत तगड़ा आविष्कार है। तीसरे ने कहा – देसी टेक्निक स्पैम कॉल को ब्लॉक करने का। अन्य यूजर्स तो इस क्लिप को देखकर अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

इस 11 सेकंड के वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक महिला स्पैम कॉल आने पर अनोखा कारनामा कर रही है। दरअसल, जैसे ही स्पैम कॉलर का फोन आता है तो वह कॉल रिसीव करते हुए स्टील के एक बर्तन से मोबाइल को ढक देती है। इसके बाद चम्मच से बर्तन को जोर-जोर से बचाने लगती है। इस आवाज से कोई भी परेशान हो जाए। शायद महिला को लग रहा होगा कि उसके ऐसा करने से अब स्पैम कॉलर उसे दोबारा फोन नहीं करेगा। खैर, यह तरीका कितना कारगर है ये तो आजमाने के बाद ही पता चलेगा। वैसे इस बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट में बताइए।

यहां देखें Viral Video…

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments