Sunday, September 8, 2024
Homeवायरल विडियोViral video: समंदर का शहंशाह: ये है दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज...

Viral video: समंदर का शहंशाह: ये है दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप, टाइटैनिक से पांच गुना बड़ा

World’s biggest Cruise Ship: रॉयल कैरेबियन का नया क्रूज ‘आइकन ऑफ द सीज’ समुद्र में उतरने को तैयार है, फिनलैंड के दक्षिण पश्चिमी तट पर तुर्कू शिपयार्ड में इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। दावा है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा जहाज है जो टाइटैनिक से तकरीबन पांच गुना बड़ा है। समुद्र में उतरते ही इसे यह खिताब मिल जाएगा। इसमें विशाल वॉटरपार्क सहित कई शानदार और दंग कर देने वाली सुविधाएं हैं, जिसे अगले महीने रवाना करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके आइकॉन ऑफ द सीज (Icon of the Seas) और वंडर ऑफ द सीज (Wonder of the Seas) भी कहा जा रहा है। यह क्रूज जनवरी 2024में अपनी पहली यात्रा पर निकल सकता है।

5000 यात्रियों को ले जाने में सक्षम

कैरेबियन वेबसाइट के मुताबिक आइकन ऑफ द सीज पर यात्रा के लिए बुकिंग शुरू हो गई है, जो फ्लोरिडा के मियामी बीच से रवाना होगा और कैरेबियन द्वीप तक जाएगा। इसमें यात्रियों को चार तरह के पैकेज ऑफर किए जा रहे हैं, जिनकी शुरुआत 1958 यूएस डॉलर से है। यह क्रूज शिप पर 5000 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है, जिसका आकार एक छोटे शहर के समान है। इस पर दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री वॉटरपार्क है, जिसका नाम कैटेगरी 6 रखा गया है, जिसमें 6 रिकॉर्ड ब्रेकिंग वॉटर स्लाइड हैं, जिसमें समुद्र में सबसे तेज में से एक एपिक नियर-वर्टिकल ड्रॉप्स (Epic Near-Vertical Drops) और पहला फैमिली-राफ्ट स्लाइड (first family-raft slide) शामिल है। इसके अलावा जहाज पर सात पूल (Pool) और नौ व्हर्लपूल (whirlpools) भी होंगे।

20 डेक पर बांटा गया

कुल मिला कर कहें तो रोमांच चाहने वाले के लिए क्रूज पर पूरा इंतेजाम होगा। यह विशाल जहाज 365 मीटर लंबा (1,200 फीट) है और इसका वजन 250,800 टन होगा, जो 46,329 टन के टाइटैनिक से पांच गुना अधिक है। लंबाई में, जहाज एफिल टॉवर (Eiffel Tower) की ऊंचाई से भी अधिक लंबा है। जहाज इतना बड़ा है कि इसे 20 डेक पर बांटा गया है, जिसमें लोग दिन और रात बड़े ही आराम से मौज मस्ती कर सकेंगे। साथ ही क्रूज शिप पर एक एक्वापार्क (Aquapark), स्नैक बार (Snack Bars) और लाउंजर (loungers) भी हैं। रोमांचक सुविधाओं में स्काई वॉक को भी शामिल किया है, जहां लोगों को ऐसा लगेगा कि वे समुद्र के ऊपर टहल रहे हों।

स्वीमिंग पूल, पार्क, शॉपिंग मॉल समेत सब सुविधाएं

आइकन ऑफ द सीज पर सात स्वीमिंग पूल, एक पार्क, शॉपिंग, सैरगाह और आइस स्केटिंग की सुविधा है। जो अन्य जहाजों के मुकाबले बेहद भव्य है। इसमें वाटरवार्क, सर्फसाइड की भी सुविधा है। ब्रेमरहेवन यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज में क्रूज मैनेजमेंट के प्रोफेसर एलेक्सिस पापथानासिस कहते हैं कि दुनिया में बड़े क्रूज होना आर्थिक तौर पर भी लाभदायक होता है, इससे यात्रियों को भी फायदा होता है, क्योंकि ज्यादा क्षमता होने की वजह से यात्रियों से किराया भी कम लिया जाता है।

चालू हैं इस क्रूज शिप की बुकिंग

हालांकि, इस जहाज के लिए बुकिंग पहले से ही ऑपन हैं। रॉयल कैरेबियन ने इस वीक घोषणा की कि वह प्लानिंग से तीन महीने पहले 2025-2026 के लिए आगे की बुकिंग खोल रहा है, जिसमें मियामी से कैरिबियन के चारों ओर तक सेवन नाइट्स का रोमांच लोग उठा पाएंगे।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group