Monday, May 13, 2024
Homeट्रेंडिंगGhost apple: इस सेब को खा नहीं सकता कोई, देखें दुनिया का...

Ghost apple: इस सेब को खा नहीं सकता कोई, देखें दुनिया का सबसे अजीबोगरीब ‘फल’

Ghost apple: सेब दुनियाभर में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है, जिसे फलों में बहुत पौष्टिक माना जाता है। सेब में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर सेब को जादुई फल भी कहा जाता है। यूं तो पूरी दुनिया में सेब की कई किस्में मौजूद हैं, जिनमें से कुछ का तो आपने स्वाद भी चखा हो, लेकिन कुछ से आप आज भी अनजान होंगे, लेकिन आज जिस सेब के बारे में हम बताने वाले हैं, उसके बारे में शायद ही आपको पता होगा। क्या कभी आपने ‘भूतिया सेब’ (Ghost Apples) के बारे में सुना है, जी हां आपने सही पढ़ा है। ये दुनिया का सबसे अजीबोगरीब ‘फल’ है, जिसे कोई खा नहीं सकता है। ये ‘सेब’ देखने में बिल्कुल कांच की तरह दिखता है, जिन्हें देख कर आप हैरान रह जाएंगे।इनसे जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

ये भूतिया सेब मिशिगन में देखे गए थे

ये दुनिया का सबसे अजीबोगरीब ‘फल’ है, जिसे कोई खा नहीं सकता है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर ‘भूतिया सेब’ को लेकर @Rainmaker1973 नाम के यूजर ने एक पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में पूरी जानकारी दी गई है। पोस्ट में लिखा है, ‘क्या आप जानते हैं? ‘भूतिया सेब’… एक ऐसा फिनोमिना है, जिसमें बर्फीली बारिश (Freezing Rain) होने पर पेड़ों पर लगे सेबों पर बर्फ जम जाती है। इसके बाद सेब इस बर्फीले खोल को छोड़कर नीचे गिर जाता है। ये भूतिया सेब मिशिगन में देखे गए थे।’

सबसे पहले मिशिगन के एक किसान ने बताया

दरअसल, इसमें बर्फ की संरचना है, जो सेब की तरह दिखती है। जब बर्फीली बारिश या बर्फीले तूफान सेबों को बर्फ से ढक देता है, तब इसके अंदर का फल सड़ जाता है और गूदेदार बन जाता है। बाद में यह सड़कर नीचे गिर जाता है। यह देखने में बिल्कुल सेब की तरह लगता है। दरअसल, सेब का हिमांक पानी की तुलना में कम होता है। इसकी गर्माहट की वजह से यह डीफ्रॉस्ट हो जाता है और फिर बाहर गिर जाता है। बता दें कि ‘भूतिया सेबों’ के बारे में सबसे पहले साल 2019 में अमेरिकीय राज्य मिशिगन के एक किसान ने बताया था। उसने अपने बगीच में बर्फ से बने इन सेब की संरचनाएं को देखा था। बर्फ की ये सरंचनाए बिल्कुल सेब के सामान आकार की थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments