Saturday, July 27, 2024
Homeवायरल विडियोViral Video: शख्स ने किया ‘मकड़ी स्टंट’, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Viral Video: शख्स ने किया ‘मकड़ी स्टंट’, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Viral Video: मीडिया में अक्सर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो देखने में बड़े ही हैरान कर देने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ‘स्पाइडर स्टंट’ करता नजर आ रहा है। इस शख्स का स्टंट देखकर जज भी हैरान रह गए। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद आप जरूर कहेंगे कि इसमें हड्डियां नहीं हैं। कार्यक्रम के दौरान शख्स की प्रतिभा देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

यूजर ने पोस्ट किया है

‘एक्स’ पर ये वीडियो एक यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में बताया गया है, ‘यह स्पाइडर स्टंट इतिहास के बेस्ट शो में से एक था।’ बता दें कि ये क्लिप फेमस शो अमेरिकाज् गॉट टैलेंट के एक कार्यक्रम का हिस्सा है। इस शो में अक्सर लोग अपना टैलेंट दिखाने के लिए आते हैं। एक मिनट 23 सेकंड का ये वीडियो आपको बहुत ही पसंद आएगा। शुरुआत में ब्लैक एंट व्हाइट कपड़े पहने हुए एक शख्स स्टेज पर आता है। सबसे पहले वह अपने हाथों को पीछे पीठ की ओर मोढ़ता है और फिर घुमते हुए अपनी गर्दन को ऊपर आसमान की ओर करता है। इसके बाद उसने जो किया है, उसे देखकर जज और दर्शक सभी दंग रह गए। उस शख्स ने शरीर को मकड़ी की तरह मोढ़ लिया था।

शख्स मकड़ी की तरह चलते हुए सीढ़ियों पर से उतरते हुए स्टेज के पास बैठे हुए लोगों के पास पहुंचता है। वे इस शख्स को देखकर आश्चर्यचकित दिखे। वह हल्का सा उछलते हुए उस जगह पर पहुंचा जहां जज बैठे हुए थे। वे सभी भी इस शख्स को देख कर शॉक्ड रह गए। वह फिर स्टेज पर मकड़ी की तरह चलते हुए पहुंचता है।उसके बाद उसने जो स्टंट दिखाए उन पर लोग अपनी आंखें बंद करते हुए नजर आए। वहीं, एक जज को ऑह माय गॉड कहते हुए सुना गया।

स्टंट को देख कर दर्शक हैरान

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि स्टंट के दौरान शो में क्या माहौल था। हैरत और रोमांच के बीच बजते हुए म्यूजिक ने शो को और भी जबरदस्त बना दिया था। दर्शक उस शख्स के स्टंट को देख कर एकदम से हैरान दिखे। उनको समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर वो शख्स कैसे असंभव से दिखने वाले स्टंट को कर रहा था। पूरा शो तालियों की गड़गड़ाहट से भर गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments