Friday, April 19, 2024
Homeनारी विशेषबड़े और फूले होंठ पाने के लिए कराएं Lip Flip...

बड़े और फूले होंठ पाने के लिए कराएं Lip Flip…

अगर आप फूले हुए और बड़े और खूबसूरत लिप्स पाना चाहते हैं, तो इसके लिए बहुत सारे ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं। लेकिन हाल ही में लिप फ्लिप (Lip Flip) काफी ट्रेंड कर रहा है। इसमें बिना सर्जरी किए ही आप अपने मन मुताबिक खूबसूरत होंठ पा सकते हैं। डॉक्टर इसके लिए बोटॉक्स इंजेक्ट करते हैं। लोग इसे लिप इंजेक्शन के नाम से भी जानते हैं। इसमें आपके ऊपर वाले होंठ में न्यूरो टॉक्सिन बोटॉक्स को इंजेक्ट किया जाता है।

क्या है Lip Flip?

लिप-फ्लिप फुलर लिप्स पाने का एक नॉन सर्जिकल तरीका है, जिसमें व्यक्ति के ऊपरी होंठ में बोटॉक्स इंजेक्ट कर दिया जाता है और इससे आप के बड़े होंठ होने का एक भ्रम (Illusion) मिलता है। यह होंठों के ऊपर की मसल्स को रिलैक्स करता है। इससे ऊपरी होंठ थोड़ा ऊपर की ओर फ्लिप हो जाता है। असल में इससे सच में होंठ बड़ा नहीं हो जाता, बस ऐसा भ्रम लगता है। जिन लोगों के मुस्कुराते समय उनके मसूड़े दिखने लगते हैं उन्हें इस प्रक्रिया से लाभ मिल सकता है।

Lip Flip की प्रक्रिया कैसे काम करती है?

इस प्रक्रिया के दौरान लिप्स में बोटॉक्स या फिर डिस्पोर्ट आदि को इंजेक्ट किया जाता है। ऐसा करने से आपकी ऑर्बिकुलरीस मसल रिलैक्स हो जाती हैं, जो लिप्स की शेप देने में मदद करती हैं। इस इंजेक्शन से आपका ऊपरी होंठ रिलैक्स हो कर ऊपर की ओर पलट जाता है। यह एक काफी तेजी से होने वाली प्रक्रिया है और इसमें केवल दो मिनट का समय लगता है। अगर आप इनवेसिव सर्जरी नहीं करवाना चाहते हैं तो यह प्रक्रिया आपके लिए बेस्ट है।

रिकवरी और रिजल्ट

Lip Flip जैसी प्रक्रिया हो जाने के बाद मरीज को मुंह के बल नहीं सोना चाहिए और उस रात किसी तरह की एक्सरसाइज भी नहीं करनी चाहिए। प्रक्रिया के कुछ घंटे बाद हो सकता है छोटे-छोटे दाने देखने को मिलें। एक हफ्ते बाद आपको इसके पूरे नतीजे देखने को मिलेंगे।

ऊपरी होंठ की मसल के फ्लिप होने के कारण आपके लिप फ्लिप के नतीजे केवल दो से तीन महीने तक ही ज्यादा उभर कर दिख सकेंगे। इससे कम समय के लिए नतीजे का अर्थ इसमें शामिल की जाने वाली डोज की मात्रा काफी कम होना भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments