Monday, March 27, 2023
Homeनारी विशेषखूबसूरत लहंगे में जाह्नवी कपूर ने बिखेरा हुस्न का जादू

खूबसूरत लहंगे में जाह्नवी कपूर ने बिखेरा हुस्न का जादू

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर उन हसीनाओं में से एक हैं, जो अपने स्टाइल स्टेटमेंट से लोगों को अट्रैक्ट करने में हमेशा ही कामयाब रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने लहंगा लुक के कारण सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस हमेशा खुद को बेहद खूबसबरती से तैयार करती हैं।  जान्हवी के लुक में सबसे खास बात यह है कि वह अपने फिगर के मुताबिक कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं और इसमें उनकी पर्सनालिटी निखरकर सामने आती है। लेटेस्ट फोटो में उन्होंने लाल रंग के रंगीन लहंगे को कैरी किया है।

मल्टीकलर लहंगे में आईं नजर

हसीना इन दिनों फिल्म मिली का प्रमोशन कर रही हैं। जिसके लिए उन्होंने इस आउटफिट को पहना था। जिसमें एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस दिख रही थी। इस खूबसूरत लहंगे पर कई रंग दिख रहे थे, जिसमें रेड, गोल्डन, ग्रे,व्हाइट जैसे काफी ब्राइट रंग है।इस स्टाइलिश लहंगे में जान्हवी की कर्वी फिगर अच्छे से फ्लॉन्ट होती नजर आ रही थी।

स्ट्रैपी ब्लाउज ने लगाए चार चांद

जाह्नवी के इस लहंगे को बोल्ड बनाने का काम उनके खूबसूरत से स्टैपी ब्लाउज ने किया है। वहीं स्ट्रैपी स्लीव्स के साथ खूबसूरत नेक पैटर्न कमाल लग रहा है। ब्लाउज भी लहंगे की मैचिंग का ही है।

लुक में मेकअप को रखा स्पेशल

जाह्नवी ने इस खूबसूरत लहंगे के साथ वेवी कर्ल के साथ अपने बालों को खुला रखा था। इसी के साथ जाह्नवी ने मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया है। एक्ट्रेस ने न्यूड आईशैडो, ब्लैक आईलाइनर, ब्लैक कोहल काजल, मस्कारा से लदी पलकें और न्यूड लिपस्टिक के साथ लुक को कम्पलीट किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group