Wednesday, October 4, 2023
Homeनारी विशेषसावन में महादेव को लगाएं इन फलाहारी चीजों का भोग

सावन में महादेव को लगाएं इन फलाहारी चीजों का भोग

Sawan 2023: सावन के महीने का इंतजार लोगों को साल भर रहता है। इस बार तो सावन का महीना और भी ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि इस बार सावन का महीना पूरे दो महीने चलने वाला हैं, ऐसे में लोग भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करेंगे। इन उपायों में लोग व्रत-उपवास भी करते हैं। सोमवार के व्रत में फलाहार खाया जाता है और फलाहार का ही भोग लगाया जाता है।

आज हम आपको फलाहार के कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना बेहद आसान हैं। आप इन पकवानों का भोग महादेव को भी लगा सकते हैं और बाद में व्रत में खुद भी इसका सेवन कर सकते हैं। आइए देर न करते हुए आपको भी कुछ ऐसे फलाहार पकवानों के बारे में बताते हैं, जो खाने में भी काफी स्वादिष्ट होते हैं।

कुट्टू की पूड़ी या पराठा

फलाहार बनाने के लिए सबसे पहले आप कुट्टू की पूड़ी बनाने की तैयारी कर लें। अगर आपको पूड़ियां नहीं पसंद हैं तो पराठा भी बना सकती हैं।

व्रत वाले आलू

सावन सोमवार के व्रत में व्रत वाले आलू जरूर बनाएं। इसे खाने से भोजन का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इस सब्जी में नींबू डालना नहीं भूलें।

साबूदाना खिचड़ी

व्रत में साबूदाना खिचड़ी सबसे ज्यादा खाई जाती है। इसे बनाना बेहद आसान होता है और ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। आप महादेव को भी इसका भोग लगा सकती हैं।

कुट्टू का डोसा

ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। अगर आप पूड़ी या पराठे से हटकर कुछ अलग बनाना चाहती हैं तो कुट्टू का डोसा तैयार कर सकती हैं।

कुट्टु की पकौड़ी

व्रत में धनिए की चटनी के साथ आप कुट्टु की पकौड़ी बनाकर खा सकती हैं और महादेव को इसका भोग भी लगा सकती हैं। चटनी के साथ इसका स्वाद बढ़ जाता है।

साबुदाने की खीर

व्रत में साबुदाने की खीर बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। इसे खाकर आपके घरवाले भी आपकी तारीफ करते थकेंगे नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments