Saturday, July 27, 2024
HomeदुनियाMost Intelligent Bird: जानिए कौन है दुनिया में सबसे बुद्धिमान पक्षी, बंदर-चिंपैंजी...

Most Intelligent Bird: जानिए कौन है दुनिया में सबसे बुद्धिमान पक्षी, बंदर-चिंपैंजी से भी ज्यादा चतुर

Most Intelligent Bird : दुनिया में कई तरह के अनोखे जीव जंतु पाए जाते हैं। लेकिन तोता एक ऐसा जीव है जो सदियों से इंसानों के साथ रहा है। हालांकि दुनिया भर के अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह का तोता पाया जाता है, जैसा तोता आपको भारत में देखने को मिलेगा वैसा तोता यूरोपियन देशों में नहीं मिलेगा। भौगोलिक स्थिति के कारण उनके रंग रूप और शारीरिक बनावट में बदलाव देखने को मिलते हैं। कीआ तोता (Kea Parrot) को दुनिया के सबसे बुद्धिमान पक्षियों में से एक माना जाता है, जिसे बंदर-चिंपैंजी से भी अधिक चतुर बताया जाता है। यह दुनिया का एकमात्र अल्पाइन तोता (Alpine Parrot) है, जो न्यूजीलैंड के पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। कीआ तोते सर्वाहारी होते हैं, पौधे और जानवर दोनों खाते हैं। अब इसी तोते की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक तोते की कहानी बताएंगे, जिसे दुनिया का सबसे तेज तोता कहा जाता है और जिसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि आप इतने पैसे में देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा सा बंगला बना लेंगे। तेज दिमाग होने के बावजूद यह पक्षी ‘पहाड़ों का जोकर’ कहलाता है, आइए जानते हैं क्यों।

इसलिए अनोखा होता है ये पक्षी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक यूजर नेे पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में बताया गया है कि, ‘अविश्वसनीय कीआ तोता न्यूजीलैंड के जंगली और अल्पाइन क्षेत्रों में पाया जाता है.’ तस्वीर में आप भी पंख फैलाए उड़ते कीआ तोते को देख सकते हैं। यह पक्षी आकार में बड़ा और जैतून हरा रंग का तोता है, जिसकी चोंच पैनी, धुमावदार और ग्रे कलर की होती है। कीआ तोते के बारे में कई ऐसी बातें हैं, जो इसे एक अनोखा पक्षी बनाती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह अद्भुत पक्षी है, जो अपनी इंटेलिजेंस के लिए जाना जाता है। इसकी स्मार्टनेस को पक्षियों के अलग-अलग इंटेलिटेंस टेस्ट्स पर चैक किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इसके पास 4 साल के बच्चे से ज्यादा प्रोब्लम सॉल्विंग स्किल होता है।

दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी

इन्हें अक्सर कूड़ेदान के ढक्कन हटाकर, स्लाइडिंग दरवाजे खोलकर या अन्य जगहों से खाना उठाते हुए देखा जाता है। कीआ तोता काफी बुद्धिमान होते हैं। उनके पास चिंपैंजी से तेज दिमाग होता है, जिन्हें अत्यधिक जिज्ञासु होने और लोगों के प्रति आकर्षित होने के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट में लिखा गया है कि वियना की इंस्टीट्यूट ऑफ कॉग्निटिव बायोलॉजी ने कीआ को दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी कहा है, जिसकी बुद्धि बंदर से प्रतिस्पर्धा करती है। उसके पास एक औसत बंदर से तेज दिमाग होता है। कीआ तोते की आवाज गजब की होती हैइन्हें अक्सर ‘की-आआ!’ तेज आवाज निकालते हुए सुना जाता है। यही वजह है कि इसका नाम कीआ रखा गया है। कीआ पक्षी कठोर वातावरण में भी जिंदा रह सकता है, ये उन जगहों में पनपते हैं, जहां अन्य जीव जीवित नहीं रह सकते हैं। इसकी लंबाई उसके सिर के शीर्ष से लेकर पूंछ के पंखों की नोक तक लगभग 48 सेंटीमीटर (लगभग 19 इंच) तक हो सकती है। यह अपने चंचल और शरारती व्यवहार के कारण ‘पहाड़ों का जोकर’ कहलाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments