Saturday, June 3, 2023
Homeदुनियाएयर इंडिया की फ्लाइट में मचा हड़कंप, जानें क्या मामला

एयर इंडिया की फ्लाइट में मचा हड़कंप, जानें क्या मामला

फ्लाइट में बिच्छू: नागपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। मामला एयर इंडिया के फ्लाइट का है। फिलहाल महिला की जान बचा ली गई है। और वह अब बिल्कुल ठीक हैं। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि हवाई अड्डे पर उतरने के बाद महिला को एक डॉक्टर ने देखा और बाद में अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

एयर इंडिया की टीम ने विमान का किया निरीक्षण

घटना 23 अप्रैल की है। एयर इंडिया ने बताया कि इस घटना के बाद एयर इंडिया की टीम ने विमान का निरीक्षण किया। टीम ने पूरे प्रोटोकॉल के साथ विमान की छानबीन की और बिच्छू को बाहर किया। इसके बाद प्लेन की सफाई की गई। एयरलाइन ने इस घटना के लिए यात्री से माफी भी मांगी है।

एयर इंडिया ने कहा

एयर इंडिया ने कहा, ”हमारी उड़ान संख्या एआई-630 पर 23 अप्रैल, 2023 को एक यात्री को बिच्छू के काटने की अत्यंत दुर्लभ और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई थी.” एयरलाइन के अनुसार इसके बाद प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान का पूरा निरीक्षण करने पर बिच्छू पाया गया। इसके बाद कीट नियंत्रण की उचित प्रक्रिया की गई।

पिछले कुछ समय पहले भी विमान में चूहा मिलने घटना आई थी। यह मामला जनवरी, 2020 का था जिसमें विमान में चूहा मिलने से हड़कंप मच गया था। यह घटना वाराणसी एयरपोर्ट पर हुई। एयर इंडिया का विमान वाराणसी से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाला था। चूहे की शिकायत मिलने पर सभी यात्रियों के विमान से नीचे उतारा गया और फिर जांच शुरू हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group