Saturday, July 27, 2024
Homeधर्मसूर्यदेव ने किया राम लला का अभिषेक

सूर्यदेव ने किया राम लला का अभिषेक

अयोध्‍या। रामनवमी पर अयोध्‍या में इस बार सूर्यदेव ने भगवान राम का तिलक करते हुए अभिषेक किया। इस मौक पर बडी संख्‍या में मौजूद भक्‍तों ने यह अदभुत नजारा देखकर अभिभूत हो उठे। जानकारी के मुताबिक रामलला का तिलक सूर्यदेव ने लगभग तीन मिनट तक किया। इस दौरान रामलला के माथे पर सीधे सूर्य की किरण पहुंच रही थी। यह नजारा अपने आप में अदभुत था और जिसने भी देखा वह चकित रह गया। हालांकि रामनवमी पर सूर्य देव द्वारा तिलक लगाने की तैयारी पहले से की गई थी। इसीलिए इस नजारे को देखने के लिए बडी संख्‍या में भक्‍तगण अयोध्‍या पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइनें लगी हैं। हर कोई प्रभु श्रीराम के दर्शन को उत्‍सक दिखा। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments