Saturday, July 27, 2024
Homeधर्मVastu Tips: कर्ज से छुटकारा पाने के लिए, अपनाएं वास्तु शास्त्र के...

Vastu Tips: कर्ज से छुटकारा पाने के लिए, अपनाएं वास्तु शास्त्र के 5 चमत्कारी उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी

Vastu Tips: आज के समय में महंगाई आसमान छू रही है और लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी कम हो रही है। इसकी वजह से कोई भी व्यक्ति कर्ज के बोझ में नहीं दबना चाहता, लेकिन कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं, जिसके आगे मजबूर होकर कर्ज लेना पड़ जाता है। लगातार बढ़ते कर्ज की वजह से व्यक्ति मानसिक तनाव में भी रहने लगता है। कभी-कभी कर्ज का बोझ इतना हो जाता है व्यक्ति को समझ नहीं आता क्या करे। कर्ज लोगों की जिंदगी को नर्क बना देते हैं। ऐसे में कुछ वास्तु उपाय कर्ज की समस्या से राहत दिला सकते हैं। ऐसे में आपकी परेशानी का कारण आपके घर का वास्तु भी हो सकता है। घर का वास्तु सही नहीं होने की वजह से तमाम तरह की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। वास्तु के अनुसार चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी वजह है जिसकी वजह से कर्ज बढ़ता है। आइए जानते है ज्योतिषी शर्मा से वास्तु शास्त्र के कुछ सरल उपाय जान लेते हैं, जो लोगों को कर्ज से मुक्ति दिलाने में असरदार साबित हो सकते हैं।

दर्पण उत्तर-पूर्व दिशा लगाएं

वास्तु शास्त्र की मानें तो कर्ज से छुटकारा पाने के लिए लोगों को अपने घर या दुकान में उत्तर-पूर्व दिशा में दर्पण लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का कर्ज जल्द ही उतर सकता है। इसके अलावा अगर आपके ऊपर कर्ज है, तो इसे चुकाने के लिए मंगलवार को सबसे अच्छा दिन माना जाता है। माना जाता है कि मंगलवार के दिन पैसा लौटाने से आपका कर्ज जल्द ही उतर जाता है।

भगवान कुबेर की मूर्ति लगा

शर्मा के अनुसार अगर आप कर्ज में ज्यादा डूबे हुए हैं और लाख कोशिशों के बाद भी इसे चुकाने में असमर्थ हैं, तो घर, दुकान या ऑफिस की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की मूर्ति लगाकर उनकी पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

तिजोरी को सही दिशा में रखना चाहिए

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कर्ज से छुटकारा पाने के लिए तिजोरी को सही दिशा में रखना चाहिए।इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर या दुकान की तिजोरी हमेशा उत्तर दिशा की तरफ हो। तिजोरी रखने के लिए घर का दक्षिण-पश्चिम कोना भी अच्छा माना गया है। तिजोरी को सही दिशा में रखने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

दीवार में हल्के रंगों का इस्तेमाल करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या दुकान की दीवार गहरे नीले रंग की नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से लोगों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है और व्यक्ति कर्ज के जाल में फंस सकता है। इससे बचने के लिए लोगों को हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा घर का बाथरूम कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से मनुष्य पर कर्ज बढ़ जाता है।

रोज तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए रोज तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए और शाम को प्रतिदिन तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस उपाय से आपके घर की आर्थिक तंगी महज कुछ दिनों में दूर हो सकती है।

कुछ लोग खाना खाने के बाद बर्तन झूठे ही छोड़ देते हैं। जबकि वास्तु के अनुसार, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे धन की हानि होती है और कर्ज के साथ दरिद्रता भी बढ़ती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि अपने लोन या कर्ज लिया है, तो उसकी पहली किस्त मंगलवार के दिन चुकानी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से कर्ज से बहुत जल्दी छुटकारा मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments