Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइलTourist Place: दुनिया में किस देश में घूमने पहुंचते हैं सबसे ज्यादा...

Tourist Place: दुनिया में किस देश में घूमने पहुंचते हैं सबसे ज्यादा लोग, आइए जानते हैं

World No.1 Tourist Place : दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो बेहद खूबसूरत है। लोगो को घूमना भी काफी पसंद है। भारत में भी कई सारी ऐसी जगह है जो खूबसूरत है। लोकिन भारत के बाहर भी कई सारी जगह है जहां लोग अकसर जाते रहते है। लेकिन क्या आप जानते है। कि साल 2023 में सबसे ज्यादा टूरिस्ट्स कहां घूमने गए। इंटरनेशनल ट्रैवल एजेंसी हर साल उनका डेटा निकालती है। जहां लोग सबसे ज्यादा घूमने जाते है। ग्लोबल डेस्टिनेशन सिटी इंडेक्स की तरफ से जारी एक लिस्ट के मुताबिक, आइए जानते हैं इस साल सबसे ज्यादा लोग कहां घूमने गए।

हॉन्ग कॉन्ग (Hong Kong)

इस साल सबसे ज्यादा लोग घूमने के लिए हॉन्गकॉन्ग को चुना। पिछले साल इस नंबर पर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक थी लेकिन इस बार वह पीछे चली गई है। रिपोर्ट की माने तो करीब 26.6 मिलियन लोगों ने इस साल हॉन्ग कॉन्ग घूमने पहुंचे। ये शहर 2023 में दुनिया का सबसे अधिक ट्रैवल वाली जगह बन गया है। चमचमाता यह शहर ट्यूरिस्ट के बीच इतना फेमस है कि ट्रैवलिंग के ट्रैवलिंग के कई रिकॉर्ड भी टूटे।

क्या है खास

    • हॉन्ग कॉन्ग में डिज्नीलैंड सबसे फेमस प्लेस है।
    • विक्टोरिया पीक शहर घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह है।
    • हैनान आइलैंड पर आपको बिग बुद्ध देखने को मिल जाएंगे।
    • मोंग कोक की बिजी सड़कें और मार्केट फेमस है।
    • सिम्फनी ऑफ़ लाइट्स का नजारा अलग ही आनंद देगा।
    • हॉन्ग कॉन्ग में ऐतिहासिक संग्रहालय जैसी कई जगहें काफी फेमस हैं।

    बैंकॉक (Bangkok) इस साल की लिस्ट में बैंकॉक शहर दूसरे नंबर पर रहा है। बैंकॉक शहर दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा घूमने वाला शहरों में शुमार है।इस साल यहां 21.2 मिलियन लोग घूमने आए हैं। बता दें कि बैंकॉक पांच बार सबसे ज्यादा लोग आने वाला शहर है।

    लंदन (London)

    2023 में लंदन में करीब 19.2 मिलियन लोग घूमने आए हैं. ब्रिटेन की ये सिटी आम लोगों ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों का भी पसंदीदा शहर बन चुका है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, साल 2025 तक यहां 25 मिलियन लोग घूमने आ सकते हैं।

    सिंगापुर (Singapore)

    ग्लोबल डेस्टिनेशन सिटी इंडेक्स की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर सिंगापुर है। सिंगापुर में 2023 में 16.6 मिलियन विदेशी मेहमान घूमने आए हैं। सिंगापुर में हर साल करीब 16 मिलियन लोग घूमने के लिए आते हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments