Wednesday, October 4, 2023
Homeलाइफस्टाइलBeautiful Lakes in India: पार्टनर के साथ घूमें भारत की ये पांच...

Beautiful Lakes in India: पार्टनर के साथ घूमें भारत की ये पांच खूबसूरत झील

Beautiful Lakes in India: भीषण गर्मी के बाद अब बारिश का मौसम आ गया है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताना चाहते हैं तो इन झीलों में घूमने जा सकते हैं। भारत की प्राकृतिक सुंदरता देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहां के पहाड़, हरियाली, नदियां, झरने और झीलें किसी विदेशी डेस्टिनेशन से कम नहीं लगते। अगर आप किसी खूबसूरत जगह पर शांति का एहसास करना चाहते हैं तो आप भारत में स्थित झीलों का आनंद ले सकते हैं। वैसे तो भारत में कई झीलें हैं जो काफी मशहूर हैं, लेकिन यहां जानिए भारत की इन पांच खूबसूरत झीलों के बारे में।

भारत की खूबसूरत झीलों

चिल्का झील: चिल्का झील को भारत के सबसे बड़े तटीय झीलों में से एक माना जाता है। झीम की सैर करते समय आपको डॉल्फिन देखने को मिल सकती है। थोड़ा आगे जाएंगे तो झील का संगम देखने को मिलता है, जहां पानी के रंग में बदलाव देख पाएंगे। ओडिशा में स्थित चिल्का लेक भी बहुत ही खूबसूरत झील है।

पिछोला लेक: उदयपुर में आप पिछोला लेक घूमने के लिए जा सकते हैं। ये झील सिटी पैलेस से दिखाई देती है। आप यहां पर भी बोटिंग कर सकते हैं। करीब 4 किलोमीटर लंबी इस झील को देखनेजरूर जाएं।

चंद्रताल लेक: चंद्रताल लेक, इसका रंग नीलमणि जैसा है। पार्टनर के साथ इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। शांति के कुछ पल बिताने के लिए आप इस जगह पर जा सकते हैं।

डल लेक: डल झील सर्दी हो या फिर गर्मी दोनों मौसम में झील का नजारा शानदार लगता है। यहां पर आप शिकारा और हाउस बोट में बैठ कर झील का नजारा देख सकते हैं। झील में आपको कश्मीरी हैंडी क्राफ्ट्स, फूल, फल और सब्जियां भी मिलेंगी। भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर को घूमने निकलेंगे तो आपको पता चलेगा कि आखिर इसे स्वर्ग क्यों कहते हैं। प्रसिद्ध हनीमून डेस्टिनेशन कश्मीर में डल झील मौजूद है, जिसकी अनोखी और अद्भुत खूबसूरती देख हर कोई मग्न मुग्ध हो जाता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए डल झील की सैर बेहतरीन विकल्प है।

पैंगोंग त्सो: पैंगोंग त्सो इंडिया की बेहद अनोखी जगहों में से एक है। पार्टनर के साथ आप इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments