Wednesday, September 27, 2023
Homeदेशबर्निंग बस : महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस के अंदर 26 जले

बर्निंग बस : महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस के अंदर 26 जले

बर्निंग बस : महाराष्ट्र में शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बुलढाणा में नागपुर से पुणे जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 26 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। कई लोगों ने जलती बस से किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसा बुलढाणा में सिंदखेडराजा के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुआ।

बुलढाणा के एसपी बाबूराव महामुनि के मुताबिक, बस में 33 लोग सवार थे। जिनमें से 26 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस दुर्घटना को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मुआवजे का एलान किया है। इस घटना को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक जताया है।

डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। बस से 24 शव निकाले गए हैं। बस में कुल 32 लोग सवार थे। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
इस हादसे में छह से आठ लोग घायल हैं। फिलहाल हादसे की सही वजहों का पता नहीं चल पाया है। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बस का ड्राइवर भी बच गया और उसने कहा कि टायर फटने के बाद बस पलट गई, जिससे बस में आग लग गई।

आसपास के लोगों ने बताया कि नागपुर से औरंगाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर दाहिनी ओर एक लोहे के खंभे से टकराई। जिसके बाद ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। इस दौरान बस रोड के बीच बने कंक्रीट के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि बस बायीं तरफ पलटी, जिससे बस का दरवाजा नीचे आ गया। ऐसे में उसमें सवार लोग बाहन नहीं निकल सके। बताया ये भी जा रहा है कि हादसे के दौरान बस से बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया। डीजल फैलने के कारण ही बस में आग लग गई।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments