Saturday, July 27, 2024
HomeदेशEaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी उड़ानों की बुकिंग की बंद, भारत...

EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी उड़ानों की बुकिंग की बंद, भारत का गुस्सा पड़ा भारी

India-Maldives: मालदीव के नेताओं की तरफ से भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का असर दिखने लगा है। मालदीव के खिलाफ ऑनलाइन बॉयकॉट अभियान की शुरुआत हो चुकी है। मालदीव के मंत्रियों द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के बाद EaseMyTrip (ईजमायट्रिप) ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) निशांत पिट्टी ने बताया मालदीव के लिए सभी फ्लाइट बुकिंग को बंद कर दिया गया है।

ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद ही मालदीव के नेताओं की तरफ से भारत को लेकर जहरीली बयानबाजी की गई थी। भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) निशांत पिट्टी ने भारत के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड करने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, ‘अपने देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है।’

बता दें कि पीए मोदी पर मालदीव के नेताओं द्वारा विवादित बयानों के बाद भारत में सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है। अब तक हजारों लोगों ने मालदीव जाने का अपना प्लान बंद कर दिया है।भारत से बड़ी संख्या में लोग मालदीव घूमने जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मालदीव टूरिज्म को बड़ा झटका लग सकता है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार भारत के समर्थन में निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा ‘हमारे देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए EaseMyTrip ने सभी मालदीव उड़ान बुकिंग को रद्द कर दिया है।’ इसके साथ ही EaseMyTrip ने #ChaloLakshadweep अभियान शुरू कर दिया है।

X पर अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा ‘लक्षद्वीप का पानी और समुद्र तट मालदीव जितने अच्छे हैं। हम EaseMyTrip पर इस प्राचीन डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने के लिए विशेष ऑफर लेकर आएंगे, जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दौरा किया है!’ गौरतलब है कि भारत और मालदीव के बीच बढ़ते विवाद के बीच, सोशल मीडिया पर हैशटैग #BoycottMaldives ने जोर पकड़ लिया है। क्योंकि भारतीय पर्यटकों ने द्वीप राष्ट्र में अपनी निर्धारित छुट्टियां रद्द करना शुरू कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments