Home Blog Page 4973

व्रत में बनाएं फलाहारी पनीर पकौड़े

0

फलाहार में ज्यादातर लोग आलू, दही और कुट्टू के आटे से बने व्यंजन को ही खाते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं कुट्टू के आटे संग बने पनीर के पकौड़े। जो व्रत में ना केवल आपकी भूख को खत्म करेंगे बल्कि इससे एनर्जी भी भरपूर मिलेगी। पनीर सेहतमंद होती है। प्रोटीन और कैल्शिय़म से भरपूर पनीर से बने पकौड़े बनाने में भी आसान हैं।

सामग्री : सौ ग्राम ताजा पनीर, एक कप कुट्टू का आटा, सेंधा नमक, हरी धनिया, जीरा, हरी मिर्च, कुटी हुई लाल मिर्च, काली मिर्च, तलने के लिए मूंगफली का तेल या देसी घी।

विधि : कुट्टू के आटे के साथ पनीर के पकौ़ड़े बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को मनचाहे चौकोर, डायमंड या फिर पतले लंबे आकार में काट लें।
फिर किसी बाउल में कुट्टू के आटे को डालें और पानी डालकर घोल तैयार करें। ध्यान रहे के कुट्टू के आटे का घोल ना ज्यादा गाढा हो और ना ज्यादा पतला। सही मात्रा में तैयार घोल में सेंधा नमक, कुटी हुई काली मिर्च, कुटी हुई लाल मिर्च और कुछ हरी मिर्ची बारीक कटी डाल दें। साथ में जीरा पाउडर और धनिया पाउडर को भी डाल दें। आप चाहें तो थोड़ी सी हरी धनिया भी काट सकते हैं। बस अब इस घोल में पनीर को डिप करिए।गैस पर कड़ाही चढाएं और तलने के लिए तेल या घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो कुट्टू के आटे के घोल में पनीर को डालकर निकालें और सीधे कड़ाही में डालें। मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें और प्लेट में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें। इस पकौड़े के साथ आप चाहें तो व्रत वाली हरी चटनी या फिर मीठी चटनी खाएं।

 

नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘O Sajna’ रिलीज

0

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की आवाज फैंस को दीवाना बना देती हैं। अब एक बार फिर से नेहा का नया गाना ‘ओ सजना’ रिलीज हो चुका है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है। नेहा कक्कड़ का ये नया गाना फाल्गुनी पाठक के गाने ‘मैंने पायल है छनकाई’ का रीमेक है। हालांकि गाने के कई बोल बदल दिए गए हैं। नेहा की मधुर आवाज से सजा ये गाना ‘ओ सजना’ एक लव रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे जानी द्वारा लिखा गया है और तनिष्क बागची द्वारा इसमें संगीत दिया गया है।

‘O Sajna’ ‘ टाइटल के इस नए गाने में बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे प्रियांक शर्मा नेहा कक्कड़ और यजुवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। गाने में प्रियांक को धनश्री और नेहा कक्कड़ दोनों के साथ इश्क फरमाते देखा जा सकता है। तीनों ने सॉन्ग में कमाल के डांस मूव्स भी किए हैं।

नेहा कक्कड़ के नया गाना रिलीज होते ही इसे खूब लाइक मिल रहे हैं। वहीं यूजर्स कमेंट बॉक्स में जमकर तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।

स्मृति मंधाना ने अपना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ झूलन को किया समर्पित

0

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। भारतीय टीम के पास जीत के लिए 228 रनों का लक्ष्य था जो उसने 34 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 91, यास्तिका भाटिया ने 50 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 74 रनों की पारी खेली। मंधाना को उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद मंधाना ने अपने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड को अपना आखिरी सीरीज खेल रही तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को डेडिकेट किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरी सीरीज उन्हीं को डेडिकेटेड है।उन्होंने आगे कहा कि आखिरकार हरमन ने टॉस जीता, हम विकेट को पर्याप्त रूप से देख सकते थे और फिर मुझे अपने बैकफुट के गेम को छोड़ फ्रंटफुट पर खेलने की रणनीति अपनानी पड़ी। मैं इस अवॉर्ड को झुन्नू दी को समर्पित करना चाहती हूं, यह पूरी श्रृंखला हम झुन्नू दी को समर्पित करने के लिए खेलेंगे।

पूछताछ के लिए EOW दफ्तर पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस

0

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं और पुलिस भी जांच में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस मामले से जुड़े हर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बार फिर पूछताछ करेगी। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध (EOW) ने सोमवार सुबह 11 बजे जैकलीन को शाखा कार्यालय में पेश होने के लिए नोटिस भेजा है। और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के दफ्तर पहुंच चुकी हैं। इससे पहले 14 सितंबर को उनसे तकरीबन 8 घंटे पूछताछ की गई थी।    
 

कैग की रिपोर्ट ने खोली परियोजनाओं की लेटलतीफी की पोल

0

भोपाल । आर्थिक तंगी के इस दौर में सरकार के लिए परियोजनाएं भी घाटे का सौदा बनती जा रही है। लेटलतीफी के कारण  कई परियोजनाएं ऐसी हैं जिनकी लागत कई गुना बढ़ गई हैं। विधानसभा में पेश की गई कैग की रिपोर्ट में परियोजनाओं की लेटलतीफी की पोल खोली गई है। रिपोर्ट के अनुसार अनावश्यक विलंब से परियोजनाओं की लागत अरबों रूपए बढ़ गई हैं।
कैग ने भोपाल नगर निगम द्वारा चलाई जा रही हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम पर सवाल उठाए हैं। बीएमसी 364.97 करोड़ रुपए की लागत से सबको घर देने की तीन परियोजनाओं पर काम कर रहा था। लेकिन ये समय पर पूरी न हो सकीं। इसलिए बीएमसी को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। कैग ने कहा है कि इन परियोजनाओं के लिए पहले ही कर्ज जुटा लिया गया था। लेकिन काम में अनावश्यक विलंब होता रहा। बीएमसी के साथ पीएचई और नर्मदा घाटी प्राधिकरण में भी इस तरह की लेटलतीफी देखने को मिली। इससे 5,870 करोड़ रुपए की परियोजना की लागत बढ़कर 14,863 करोड़ हो गई। यानी समय पर काम पूरा न होने से इन परियोजनाओं की लागत 153 फीसदी या 8,993 करोड़ रुपए बढ़ी। केंद्र सरकार ने वर्ष 20-21 में सरकार को 12,257 करोड़ रुपए की जगह केवल 5,293 करोड़ की ही जीएमटी क्षतिपूर्ति दी। इससे सरकार का राजस्व 6,964 करोड़ रुपए घट गया।
कैग ने सरकार के पूंजीगत व्यय बढ़ाने पर भी आपत्ति लेते हुए कहा है कि एक घाटे में चल रही राज्य सरकार पूंजीगत व्यय बढ़ाने के साथ-साथ उन सरकारी कंपनियों पर निवेश क्यों कर रही है जिनका मूल्यांकन शून्य हो चुका है। कैग रिपोर्ट में सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि सरकार लगातार उधारी बढ़ा रही है। 20-21 में अपनी राजस्व प्राप्तियों का 9.56 फीसदी हिस्सा केवल कर्ज का ब्याज चुकाने में देना पड़ रहा है। यह 2016-17 में केवल 6.43 फीसदी था।
कोविड के कारण मप्र के जीएसडीपी में 19,850 करोड़ रुपए (2.10 फीसदी) की कमी आई। सरकार पूंजीगत व्यय बढ़ा रही है। लेकिन वह घाटे में है। उसे शून्य मूल्यांकन वाली सरकारी कंपनियों में निवेश बंद करना चाहिए। सरकार को राष्ट्रीय पेंशन स्कीम से जुड़े कर्मचारियों का अंशदान 4, 217.97 करोड़ रहा, जबकि सरकार ने इसमें 4,849.91 करोड़ मिलाया। दोनों का योग 9,067.88 करोड़ था। लेकिन मप्र सरकार ने केवल 8,790.67 करोड़ रुपए ही जमा कराए। सरकार को बाजार से लिए कर्जों पर 6.12 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान करना पड़ा। लेकिन शासन द्वारा दिए कर्ज और एडवांस पर उसे महज 0.20 फीसदी ही ब्याज मिला। कर्ज 2020-21 में 28.98 फीसदी बढ़ा है।

रोजाना खाली पेट काली चाय पीने से मिलेंगे गजब के फायदे

0

ब्लैक टी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इस चाय के सेवन से शरीर पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। बदलते मौसम में होने वाली परेशानियों से निजात मिलता है।इस मौसम में असामान्य तापमान के चलते सर्दी, खांसी और बुखार का खतरा बढ़ जाता है।

इम्यून सिस्टम
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इम्युनिटी कमजोर रहने से बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो वायरल संक्रमण को रोकने में मददगार साबित होते हैं। इस चाय के सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है। इस चाय में मौजूद कैफीन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही शरीर में शक्ति का संचार होता है। इसके लिए रोजाना सुबह में ब्लैक टी का सेवन कर सकते हैं।

कैंसर का खतरा
National Cancer Institute की शोध में खुलासा हुआ है कि ब्लैक टी पीने से कैंसर का खतरा कम होता है।इसमें पॉलीफेनोल्स पाया जाता है,जो ट्यूमर के बढ़ने के खतरे को कम करता है। इससे स्किन, ब्रेस्ट, लंग और प्रोस्टेट का खतरा कम हो जाता है।

दिल के लिए
ब्लैक टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय के लिए फायदेमंद होता है।नियमित रूप से ब्लैक टी पीने से हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट ब्लैक टी जरूर पिएं।

हर जिले का वचन पत्र बनाएगी कांग्रेस

0

भोपाल । अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। पिछले दिनों भोपाल में हुई बैठक के बाद यह तय हुआ है कि प्रदेश के साथ हर जिले का वचन पत्र बनवाया जाए। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बनी प्रदेश स्तरीय कमेटी में 8 लोगों को शामिल किया गया है, जिन्हें अलग-अलग जिलों में वचन पत्र समिति प्रभारी भी बनाया गया है।
यह वचन पत्र अगले तीन महीने में बनकर तैयार होगा। पार्टी के निर्देश है कि इसे बनाते समय जिले के प्रभारी, सह प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, स्थानीय संस्थाओं के प्रतिनिधि, मोर्चा संगठन अध्यक्ष, विभाग-प्रकोष्ठ अध्यक्ष से चर्चा करना होगा। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रतिष्ठित नागरिकों (डॉक्टर, इंजीनियर, उद्योगपति, व्यापारी) से भी सुझाव लेना होंगे।
समिति के सदस्य हर क्षेत्र और हर तबके की राय के आधार पर वचन पत्र तैयार किया जाएगा। वचन पत्र के लिए डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुद्दों पर विचार किया जा रहा है।  डीजल-पेट्रोल पर से टैक्स कम करना, नर्मदा संरक्षण और शराबबंदी जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जा सकता है। नर्मदा संरक्षण के लिए कानून बनाने का मुद्दा शामिल करने पर भी विचार किया जा रहा है। कांग्रेस लोगों से डीजल-पेट्रोल पर वैट और इंट्री टैक्स कम कर सस्ता करने का वादा भी करने जा रही है। वचन पत्र में युवाओं को रोजगार, महिला सुरक्षा, कुपोषण, मातृ एवं शिशु मृत्युदर को कम करना, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक सुधार, सिंचाई का रकबा बढ़ाना, निवेश एवं औद्योगिकीकरण, शराबबंदी, फूड प्रोसेसिंग प्लांट और आई पार्क स्थापित करना, नर्मदा संरक्षण के लिए कानून बनाने का मुद्दा भी वचन पत्र में शामिल किया जाएगा।

नरसिंहपुर में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- शंकराचार्यजी ने कराए थे सिंहस्थ में श्रीयंत्र के दर्शन

0

नरसिंहपुर ।   भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को परमहंसी गंगा आश्रम पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के समाधि स्थल पर पूजन कर नमन किया, प्रदक्षिणा की। इस मौके पर उन्होंने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द व द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती से आशीर्वाद लिया। विजयवर्गीय ने शंकराचार्यजी से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि वर्ष 2004 के सिंहस्थ में उन्हें गुरुजी के दर्शन का सौभाग्य मिला था। गुरुजी ने अपने पूजन स्थल पर उन्हें श्रीयंत्र के दर्शन कराए थे, जिसे देखकर वह मन्त्रमुग्ध हो गए थे। उसके बाद से ही वह गुरुजी के प्रति समर्पित थे। विजयवर्गीय परमहंसी में करीब आधा घंटे रुके। उनके साथ नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल सहित जबलपुर व अन्य स्थानों से आए कार्यकर्ता, समर्थक मौजूद रहे। सभी ने भगवती त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर में जाकर पूजन भी क़िया। इस मौके पर आश्रम की ओर से ब्रह्मचारी अचलानन्द सहित अन्य ब्रह्मचारी, पंडितों की मौजूदगी रही।

नेचुरल ग्लो के लिए रोजाना पिएं हर्बल टी

0

हेल्थ के अलावा स्किन के लिए भी यह टी बहुत फायदेमंद है। हर्बल टी की बात करें, तो यह चाय की पत्तियों और उपचार जड़ी बूटियों का एक मिश्रण है,जो आपकी काफी हेल्थ प्रॉब्लम्स को पनपने से पहले ही रोकती है। बदलते मौसम में जैसे शुरुआती सर्दियों में आपको रोजाना एक कप हर्बल टी जरूर पीनी चाहिए।

एंटी एजिंग गुण
आपको अगर नेचुरल ग्लो चाहिए, तो अपनी डाइट में हर्बल टी को जरूर शामिल करें। हर्बल टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की बदौलत एजिंग को स्लो डाउन कर सकते हैं। इससे आपकी कई स्किन प्रॉब्लम्स भी ठीक हो जाती हैं।

डाइजेशन रहता है बेहतर
हर्बल टी पीने से डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है। पुदीना, हर्बल चाय में एक घटक, भूख को दबाता है और ज्यादा खाना खाने की इच्छा को कम करता है। फैट को कम करने के साथ यह एसिडिटी, सूजन और उल्टी की संभावना को कम करने में भी मदद करते हैं।

स्ट्रेस कम होता है
जब तनाव कम करने और अनिद्रा का इलाज करने की बात आती है, तो हर्बल चाय इन प्रॉब्लम्स पर बहुत अच्छा काम करती है। अनिद्रा का अनुभव करने वाले कई लोगों के लिए अक्सर सोने से पहले हर्बल चाय पीने की सलाह दी जाती है।

कई बीमारियों से बचाव
हर्बल चाय में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन शामिल होते हैं,जो आपको स्वस्थ रहने में मदद करते हैं।वे बीमारी और संक्रमण से लड़ने में आपकी मदद करने की क्षमता रखते हैं।वे आपको ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।

बॉडी डिटॉक्स होती है
डिटॉक्सिफिकेशन हेल्दी रहने के लिए बहुत जरूरी प्रोसेस है।आपके शरीर से टॉक्सिक को बाहर निकालकर आपको स्वस्थ रखने में हर्बल चाय मदद करती है। ऐसे में रोजाना एक कप हर्बल टी तो जरू पिएं।

मुख्यमंत्री ने झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी को तत्काल हटाया

0

भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अरविंद तिवारी आईपीएस को झाबुआ एसपी के पद से तत्काल हटा दिया।उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी को अपने आदेश पर तत्काल अमल करने के लिए कहा और गृह विभाग मंत्रालय से आदेश जारी हो गए।बताया गया है कि झाबुआ में रविवार की रात पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में कुछ स्टूडेंट्स के बीच में लड़ाई हो गई थी।स्टूडेंट्स इसकी शिकायत करने पुलिस थाने गए थे लेकिन थाने से उन्हें भगा दिया गया।जब स्टूडेंट्स पुलिस थाने की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने झाबुआ के पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी को फोन कर प्रोटेक्शन की मांग की। स्टूडेंट्स का आरोप है कि झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी ने उनके साथ बेहद अभद्रता के साथ बात की।

इस संदर्भ में एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया, उन्होंने सुबह की समीक्षा बैठक में मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव एवं मध्य प्रदेश के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को निर्देशित किया कि वह तत्काल प्रभाव से झाबुआ एसपी को हटाए। मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए गृह विभाग मंत्रालय से अरविंद तिवारी को झाबुआ एसपी के पद से हटाने के आदेश जारी हो गए।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group