Home Blog Page 5630

दृष्‍टि आइएएस कोचिंग संचालक विकास दिव्यकीर्ति की राम-सीता पर टिप्पणी को लेकर भोपाल में भी विराेध बढ़ा

0

भोपाल ।    दृष्‍टि आइएएस कोचिंग संस्‍था के संस्‍थापक व संचालक डा विकास दिव्यकीर्ति द्वारा दिल्ली में भगवान राम व सीता पर की गई एक विवादित टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में हिन्दू संगठन विरोध कर रहे हैं। भोपाल में भी टिप्पणी को लेकर बवाल मचा हुआ है। हिन्दू संगठनों का कहना है कि डा दिव्यकीर्ति की अनर्गल टिप्पणी से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। डा दिव्यकीर्ति को अविलंब माफी मांगनी चाहिए। राजधानी में संस्कृति बचाओ मंच नामक संगठन ने इस पर सख्‍त विरोध दर्ज कराया। मंच के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर तिवारी की अगुआई में अनेक कार्यकर्ता शनिवार दोपहर टीटी नगर थाने पहुंचे और डा. विकास दिव्‍यकीर्ति के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एफआइआर दर्ज करने की मांग की। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि दिव्यकीर्ति ने अपनी कोचिंग में भगवान राम व सीता पर अनर्गल टिप्पणी की है। इस पर केंद्र सरकार हस्तक्षेप करे। जहां पर इनके कोचिंग सेंटर हैं, वहां आपराधिक प्रकरण दर्ज कराए जाएं। हमारे आराध्‍य देवी-देवताओं पर कैसे लोगों की टिप्पणी करने की हिम्मत पड़ जाती है। फिल्मों भी डायरेक्टर खुलेआम हिन्दू देवी-देवताओं का मखौल उड़ाया जाता है। ऐसे लोग अन्य धर्म के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करते, क्योंकि उनको डर रहता है कि यदि टिप्पणी की तो उस धर्म के लोग उसकी जान ले लेंगे। हिंदू धर्म लोगों को आपस में प्रेम से रहना सीखाता है। लोग अपने नौकरी, व्यवसाय करके देश की उन्नति में अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन जब बात धर्म की आती है तो साधारण हिन्दू भी उग्र हो जाता है। यदि पुलिस ने डा विकास कीर्ति पर एफआइआर दर्ज नहीं की तो उग्र आंदोलन करेंगे। शासन-प्रशासन भी मामले को लेकर दखल देने की मांग करेंगे। ऐसे कोचिंग सेंटर बंद किए जाएंगे, जिनके संचालक आइएएस की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को हिंदू धर्म के बारे में गलत पाठ पढ़ाते हैं। अनर्गल टिप्पणी करते हैं।
 

T20 World Cup Final: मेलबर्न में फाइनल के दौरान भारी बारिश के आसार….

0

ICC ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रविवार को होने वाले फाइनल को लेकर प्लेइंग कंडीशन में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, रविवार को मेलबर्न में भारी बारिश की संभावना है। उस दिन 95 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इसके लिए सोमवार को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। यानी अगर रविवार को पूरा मैच धुल जाता है तो सोमवार को फाइनल खेला जाएगा। अगर रविवार को एक पारी खेली जाती है और फिर बारिश आती है तो बाकी बचा मैच सोमवार को खेला जाएगा।

हालांकि, अब प्लेइंग कंडीशन में आईसीसी ने बदलाव किए हैं। उन्होंने फाइनल को पूरा कराने के लिए बड़ा फैसला लिया है। आईसीसी ने प्लेइंग टाइम बढ़ाने का फैसला लिया है। आईसीसी ने इसे दो घंटे से बढ़ाकर चार घंटे का कर दिया है। आईसीसी ने कहा- इवेंट टेक्निकल कमेटी ने एडीशनल प्लेइंग टाइम को दो से चार घंटे तक बढ़ाने का फैसला लिया है। यह फैसला यह देखकर लिया गया है कि अगर मैच को पूरा करने में और रिजल्ट हासिल करने में ज्यादा समय मिल सके।

आमतौर पर प्लेइंग टाइम को दो घंटे का रखा जाता है। आप ऐसे समझें कि एक पारी लगभग डेढ़ घंटे का होती है। ऐसे में दो पारी मिलाकर कुछ तीन घंटे का मैच होता है। बीच में एक्स्ट्रा टाइम, इंजरी टाइम, इनिंग्स ब्रेक और ड्रिंक्स को मिलाकर मैच कुल साढ़े तीन घंटे का होता है। इसके बाद दो घंटे का प्लेइंग टाइम होता है यानी अगर बीच में किसी वजह से मैच रोकना पड़ा तो उसे पूरा कराने के लिए दो घंटा का मार्जिन होता है। अंपायर दो घंटे तक रुकते हैं और फिर ओवर्स घटाने का फैसला करते हैं। अब इस समय को बढ़ाकर चार घंटे का कर दिया गया है। इससे अब रविवार और जरूरत पड़ने पर रिजर्व डे को मिलाकर पूरा मैच होने की संभावना है।

आईसीसी का कहना है कि रविवार को अगर बारिश से मैच धुल जाता है या पारी के बीच में ही बारिश आ जाती है तो रिजर्व डे यानी सोमवार को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से भी मैच को शुरू किया जा सकता है, ताकि फाइनल को पूरा किया जा सके। आईसीसी नॉकआउट में बारिश की वजह से मैच न धुले और डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल हो इसके लिए दोनों टीमों का कम से कम 10 ओवर खेलना जरूरी है, जो कि ग्रुप स्टेज के दौरान पांच ओवरों का होता है।

ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के मुताबिक, मेलबर्न में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की संभावनाएं हैं। सोमवार 14 नवंबर रिजर्व डे रखा गया है। रविवार को 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे से 11 बजे (मैच की टाइमिंग) के बीच बारिश की संभावना 65 प्रतिशत की है। रिजर्व डे के दिन भी भारी बारिश हो सकती है।

एक दर्जन बच्चों से कुकर्म कर चुका है सिरफिरा हलवाई

0

इंदौर ।    इंदौर में 10 साल के बच्चे से कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार हलवाई ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वह अब तक एक दर्जन मासूम बच्चों से घिनौनी हरकत कर चुका है। बच्चों ने डर और बदनामी के भय से पुलिस को रिपोर्ट नहीं लिखवाई थी। पुलिस आरोपित को कड़ी सजा मिले, इसलिए ठोस साक्ष्य जुटा रही है। आरोपित पर धारा 377 और अपहरण का केस दर्ज किया गया है। चंदन नगर पुलिस ने दो दिन पूर्व धर्मेंद्र चौधरी नामक सिरफिरे को पकड़ा था, जो एक बच्चे के साथ कुकर्म कर फरार हुआ था। पेशे से हलवाई इस आरोपित से पूछताछ की तो पता चला कि वह बच्चों का यौन शोषण करता है। उसने करीब एक दर्जन बच्चों के साथ कुकर्म किया है। जांच में शामिल एक अफसर के मुताबिक, धर्मेंद्र शादी पार्टियों में खाना बनाने का काम करता है। इसी दौरान बच्चों से गलत काम करता था। आरोपित ने घटना तो स्वीकार ली, लेकिन उसके खिलाफ रिपोर्ट नहीं हुई। फिलहाल उसे एक बच्चे की रिपोर्ट पर ही गिरफ्तार किया गया है।

पटाखे के बहाने शोषण कर भागा था सिरफिरा

चंदन नगर टीआइ अभय नेमा के मुताबिक, धर्मेंद्र के विरुद्ध 28 मई को 10 वर्षीय बच्चे की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया था। धर्मेंद्र बच्चे को पटाखे दिलाने के बहाने ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाशा, लेकिन वह फरार हो गया। जोन-4 के डीसीपी राजेश कुमारसिंह ने उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को जेल भिजवा दिया है। गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ केस – टीआइ के मुताबिक, घटना के बाद आरोपित पर धारा 377, 366, 363 जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। उस वक्त आरोपित अज्ञात था। वह बच्चे को मोटर साइकिल से ले गया था। पुलिस ने मुश्किल से शिनाख्त की और आरोपित धर्मेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम को दी 10,500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात..

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने राज्य को 10 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। इसके बाद उन्होंने विकास परियोजनाओं के मॉडल की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन व केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे।

इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आजादी के अमृत काल में देश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकास की यह यात्रा बहुआयामी है। इसमें सामान्य मानवी के जीवन से जुड़ी जरूरतों की चिंता शामिल है और सबसे बेहतर आधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण भी शामिल है। प्रधानमंत्री ने कहा, आपूर्ति श्रृंखला तार्किक और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी पर निर्भर करती है। इसलिए हमने आधारभूत संरचना के विकास को लेकर नई दृष्टिकोण अपनाई। हमने विकास के एकीकृत दृश्य को महत्व दिया।

आंध्र प्रदेश के लोगों का खत्म हुआ इंतजार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे पता है कि आंध्र प्रदेश के लेागों को काफी लंबे समय से इन परियोजनाओं का इंतजार था।आज यह इंतजार खत्म हो रहा है।अब आंध्र प्रदेश और इसके तटीय क्षेत्र एक नई रफ्तार से आगे बढ़ेंगे।उन्होंने कहा, आधारभूत संरचना का यह एकीकृत दृश्य पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान की वजह से संभव हुआ है।गतिशक्ति प्लान से ना सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की रफ्तार तेज हुई है बल्कि इससे परियोजनाओं पर लगने वाला खर्च भी कम हुआ है।

पीएम ने कहा, आज शुरू किया जा रहा आर्थिक गलियारा आंध्र प्रदेश में व्यापार और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। आज जब दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है, भारत कई क्षेत्रों में नए मील के पत्थर हासिल कर रहा है और इतिहास रच रहा है। दुनिया हमारे विकास को देख रही है। सरकार की सभी नीतियों के मूल में आम आदमी का कल्याण है। 

Murder : दरगाह के अंदर मिली किशोरी की हाथ-पैर बंधी लाश, नाक भी काटी

0

Murder : बुरहानपुर शहर के गणपति थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले जलालुद्दीन शाह बाबा की दरगाह परिसर में सत्रह वर्षीय किशोरी का शव पाया गया है। किशोरी के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। हत्यारे ने किशोरी की नाक भी काटी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी राहुल लोढा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तय होगा की किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। ऐसा भी अंदाजा लगाया जा रहा है की हत्या करने के बाद लाश को दरगाह में फेंका गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

दरगाह के आस-पास की ही रहने वाली है किशोरी

जानकारी के मुताबिक किशोरी दरगाह के पास लगे क्षेत्र की ही रहने वाली है जो कल रात से लापता थी। परिजन रातभर उसे तलाशते रहे, लेकिन सुबह उसका शव दरगाह के अंदर झाड़ी में मिला। पुलिस जांच कर रही है कि रात में यहां पर कौन-कौन आया था, इसके साथ ही आखिरी बार किशोरी किसके साथ दिखी थी।

शव मिलने के बाद फैली सनसनी

बुरहानपुर में दरगाहर के अंदर किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह जब कुछ लोग दरगाह के अंदर पहुंचे तो झाड़‍ियों अंदर उसका शव पड़ा देखा। तुरंत ही उन्होंने इसकी सूचना आस-पास के लोगों और पुलिस को दी। इस दौरान मौके पर किशोरी के परिजन भी पहुंच गए थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनकी बेटी के साथ ऐसी वारदात कौन कर सकता है। पुलिस ने आस-पास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश शूरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

T20 World Cup Final: में पाकिस्तान पर भारी पड़ा इंग्लैंड

0

टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल रविवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला जाएगा। जहां पाकिस्तान और इंग्लैंड आमने-सामने होंगी। बाबर आजम की कप्तानी में टीम 1992 वर्ल्ड कप का इतिहास एक बार फिर दोहराना चाहेगी। वहीं जॉस बटलर की टीम भी अपनी जीत के लिए पूरा दमखम लगाएगी।इंग्लैंड और पाकिस्तान 30 साल बाद फिर वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगे। एससीजी के ही मैदान में 1992 के एकदिवसीय विश्व कप में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं। तब पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 22 रन से हराया था। इंग्लैंड उस हार का बदला लेना चाहेगा।बात करें टी20 विश्व कप की तो दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई है। 2009 में ग्रुप मुकबाले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 48 रन से हराया है। वहीं, दूसरी बार 2010 से टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात मिली थी। ऐसे में कहा जा सकता है कि टी20 विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है।

भोपाल में मामा के दोस्‍त ने करवाया था बैंक अधिकारी का अपहरण, एक करोड़ रुपये मांगी फिरौती

0

भोपाल  ।     रातीबड़ इलाके में एक बैंक अधिकारी को अगवा कर एक करोड़ की फिरौती मांगने मांगने के मामले में शनिवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। बैक अधिकारी का अपहरण उसके मामा के दोस्‍त ने करवाय था। पहचान उजागर होने के डर से उसने बैंक अधिकारी की हत्या की कोशिश की थी। अपहरण के बाद आरोपित हंसराज बैंककर्मी के परिवार के साथ ही था। उसने यह जाहिर नहीं होने दिया कि वो इसमें शामिल है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित हंसराज का बैंक अधिकारी के घर आना-जाना था। डेढ़ माह पहले बैंक अधिकारी के पिता का निधन हुआ था। उन्‍होंने अपने बेटे के नाम डेढ़ करोड़ रुपये की एफडी करवाई थी। यह बात हंसराज को पता थी। वह पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, इसलिए उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बैंक अधिकारी के अपहरण की योजना बनाई। गौरतलब है कि तीन आरोपितों ने फिरौती के लिए उसकी मां काे भी फोन किया था। जब रकम का इंतजाम नहीं हुआ तो आरोपित बैंक अधिकारी पर हमला कर उसे जंगल में फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने बैंक अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई कर दो आरोपितों को हिरासत में ले चुकी है। एक आरोपित की तलाश जारी है। रातीबड़ पुलिस की टीमें कटारा हिल्स में तीसरे आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक कटारा हिल्स इलाके में रहने वाला 30 साल का राहुल राय एमपी नगर के एक निजी बैंक में काम करता है। उसके पिता भी बैंक में नौकरी करते थे, तीन लोगों ने उसे जबरन उसे अपने साथ कार में बिठाकर ले गए थे। वह उससे रूपये मांग रहे थे। वह उसकी मां से भी रूपये की मांग कर रहे थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रुतकीर्ति सोमवंशी का कहना है कि राहुल का रूपयों के लेनदेन को लेकर उसका इन तीन लोगों से विवाद है, बाकी राहुल के बयान के बाद साफ हो जाएगा। दो आरोपितों को पकड़ लिया है, एक की तलाश जारी है। बता दें कि राहुल शुक्रवार दोपहर में रातीबड़ इलाके में खून में लथपथ हालत में मिला था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

परिजनों को भी धमकाया

आरोपित राहुल के परिचित ही बताए जा रहे हैं। उसे वह लोग एमपीनगर से लेकर कार से बंधक बनाकर ले गए थे। उसके बाद आरोपिताें ने उसके साथ मारपीट की है। उसके बाद परिजनों को फोन कर धमकाया गया था।

केंद्र सरकार ने ग्रीन एनर्जी खरीदने के लिए पोर्टल किया लांच…

0

केंद्र सरकार ने आम बिजली ग्राहकों को सीधे पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा खरीदने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। इसके लिए ग्रीन एनर्जी ओपन एक्सेस नाम से एक पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के जरिए सौ किलोवाट से ज्यादा बिजली की खपत करने वाले ग्राहक ग्रीन एनर्जी पोर्टल पर जा कर ग्रीन एनर्जी की उपलब्धता देख सकते हैं और उसे खरीदने का आवेदन कर सकते हैं।

सरकार की तरफ से कहा गया है कि इस बारे में आवेदन को 15 दिनों के भीतर अनुमति दी जाएगी और अगर इस दौरान अनुमति नहीं मिलती है तो उसे स्वत: तरीके से स्वीकृत माना जाएगा। पोर्टल को लांच करते हुए बिजली मंत्री आर के सिंह ने कहा है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और एकीकृत होगी।

पोर्टल का नाम ग्रीनओपनएक्सेसडॉटइन नाम के इस पोर्टल की लांचिंग के लिए आयोजित कार्यक्रम में देश की सभी बिजली वितरण कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा, बिजली सचिव व राज्य सरकारों के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। यह देश में रिनीवेबल एनर्जी को आम जनता तक पहुंचाने की एक बड़ी दिक्कत को दूर कर देगा। सौ किलोवाट का इस्तेमाल औद्योगिक या कारपोरेट सेक्टर में ही होता है। यह देश में रिनीवेबल एनर्जी के प्रसार में बहुत ही उपयोगी कदम साबित हो सकता है।

बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा कि भारत में स्वच्छ व पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा की खरीद-बिक्री और उपभोग की राह में मौजूदा अड़चनों को दूर करेगा। दुनिया में 17 फीसद आबादी होने के बावजूद दुनिया में प्रदूषण में भारत की हिस्सेदारी सिर्फ 3.5 फीसद है। भारत रिनीवेबल एनर्जी उत्पादन क्षमता जोड़ने में दुनिया में सबसे आगे है। आने वाले दिनों में और भी कई कदम उठाये जाने हैं जिससे आम जनता तक पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा पहुंचाने में मदद मिलेगी।

महंगी चीजों का शौकीन आरोपित सार्वजनिक वाइ-फाई से डाल रहा संदेश, अब कहा- आइ लव यू… स्वर्ग में होगी मुलाकात

0

जबलपुर  ।    तिलवारा के घाना स्थित मेखला रिसोर्ट में युवती की हत्या का आरोपित युवक अभिजीत पाटीदार अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वह फरारी के बीच इंटरनेट मीडिया में सक्रिय है। मृत युवती शिल्पा झारिया के सोशल एकाउंट के जरिए लगातार वीडियो और संदेश पोस्ट हो रहे हैं। माना जा रहा है कि आरोपित खुद इस एकाउंट को हैंडल कर रहा है। उसके द्वारा शिल्पा की मौत का वीडियो और उसके बाद हत्या का कबूलनामा का वीडियो जारी किया गया था। इसके अलावा उसने संदेश में आई लव यू बाबू हमारी मुलाकात होगी स्वर्ग में… इस तरह के संदेश डाले हैं। इसके अलावा पुरानी तस्वीरें भी सोशल एकाउंट में साझा की गई है। हालांकि कुछ देर बाद ही से पोस्ट डिलीट कर दी जा रही है। बताया जाता है कि आरोपित बेहद शातिर तरीके से सार्वजनिक वाइ-फाई का उपयोग इंटरनेट संचालन के लिए कर रहा है, ताकि पुलिस या जांच एजेंसी उसे सर्वर के जरिए पकड़ न सके। ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार को इस हत्याकांड से जुड़े दो और वीडियो भी सामने आए। एक वीडियो में वह रजाई उठाकर खून से लथपथ युवती को दिखा रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में आरोपी युवक वारदात की वजह बताते हुए इसमें अपने एक बिजनेस पार्टनर के शामिल होने की बात कह रहा है। उसका कहना है कि मृत युवती शिल्पा झारिया मेरे पार्टनर से बार-बार पैसों की डिमांड कर रही थी। उसी के कहने पर मैंने यह हत्या की। आठ नवंबर को होटल के कमरा नंबर पांच में युवती का शव मिला था, जिसे गला रेतकर मारा गया। होटल का कमरा बुक करते समय एक युवक और युवती दोनों थे। युवती ने उस वक्त होटल में राखी मिश्रा नाम बताते हुए आईडी दी थी। वहीं, युवक ने अभिजीत पाटीदार के नाम से दस्तावेज दिए थे। बाद में शव की 21 साल की शिनाख्त शिल्पा के रूप में हुई। शुक्रवार को घटना के दिन का वीडियो सामने आया, जिसमें आरोपित युवक गुस्से में कह रहा है कि बेवफाई नहीं करने का.. वह गाली देते हुए गला रेते हुए शव को भी दिखा रहा है।

महंगी कार का शौक-

हत्या का आरोपित अभिजीत पाटीदार महंगे शौक रखता है, उसे महंगी कार का शौक है। आरोपित ने इंटरनेट मीडिया पर लग्जरी कार के साथ फोटो भी अपलोड की है। दूसरे फोटो में शिल्पा झारिया भी दूसरी कार के साथ दिख रही है। यही नहीं, वह गले में सोने की चेन और महंगी घड़ी पहनता है। मर्सिडीज जैसी कार में लाखों रुपए नकदी रखकर भी चलता है।

अभिनेता पवन कल्याण ने पीएम मोदी से की मुलाकात….

0

विशाखापट्टनम। अभिनेता और जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने शुक्रवार रात यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने आठ साल के बाद पीएम मोदी से मुलाकात की है। करीब आधे घंटे की लंबी बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के सहयोगी पवन कल्याण ने उम्मीद जताई कि यह बैठक भविष्य में आंध्र प्रदेश के लिए अच्छे दिन लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से फोन आया था कि दो दिन पहले उन्हें पीएम से मिलने के लिए आमंत्रित किया गया था।

दोनों नेताओं के बीच काफी अहम मुलाकात

अभिनेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तेलुगु लोगों के बीच एकता और आंध्र प्रदेश के विकास के लिए अपनी इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'बैठक विशेष परिस्थितियों में हुई। उन्होंने सभी मुद्दों के बारे में जानकारी ली। जहां तक ​​मेरी जानकारी है, मैंने उन्हें जानकारी दी।' पवन कल्याण ने मीडिया को एक संक्षिप्त बयान दिया और सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने आंध्र प्रदेश के नवीनतम राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

2014 में भाजपा को किया था समर्थन

पवन कल्याण 2024 के चुनावों में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) को हराने के लिए विपक्ष का महागठबंधन बनाने का इच्छुक है। पवन कल्याण ने 2014 के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में टीडीपी-भाजपा गठबंधन का समर्थन किया था। जन सेना ने चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन अभिनेता ने गठबंधन के लिए प्रचार किया था और मोदी और टीडीपी नेता एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ कुछ जनसभाओं को संबोधित किया था। जन सेना ने बाद में 2014 में राज्य के विभाजन के समय आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने के लिए भाजपा और टीडीपी दोनों के साथ संबंध तोड़ लिया था।

2019 में एक सीट पर मिली थी जीत

बता दें कि जन सेना ने वाम दलों और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन में 2019 में चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी 175 सदस्यीय विधानसभा में सिर्फ एक सीट जीत सकी, जिसमें पवन खुद दोनों सीटों पर हार गए थे।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group