Home Blog Page 5637

अग्निवीर भर्ती की दौड़ के दौरान बेहोश हुए दो सगे भाइयों की अस्‍पताल में मौत

0

बैतूल ।   जिले के ग्राम दियामऊ में रहने वाले दो युवा भाई देशसेवा का जज्बा लेकर भोपाल में हुई अग्निवीर भर्ती की दौड़ में शामिल हुए। इसी दौरान बेहोश हो गए। अलग–अलग दिन हुई दौड़ के दौरान बेहोश होने पर एक का बैतूल और दूसरे का नागपुर के अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। दो बेटों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दियामहू निवासी प्रयागनाथ यादव के बेटे रूपेंद्र और अंकित सेना में भर्ती होने के लिए कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। भोपाल में आयोजित अग्निवीर भर्ती के लिए 29 अक्टूबर को रूपेंद्र दौड़ में शामिल हुआ था। इसी दौरान वह बेहोश हो गया था। उसे भोपाल के अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से परिजनों ने उसे बैतूल के निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। चार नवंबर को उसकी मौत हो गई। रूपेंद्र की मौत के एक दिन पहले तीन नवंबर को छोटे भाई अंकित की भी अग्निवीर भर्ती में दौड़ प्रतियोगिता थी। अंकित भी बड़े भाई की तरह दौड़ के दौरान बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे बैतूल के निजी अस्पताल लाया, जहां से स्थिति में सुधार ना होने पर उसे नागपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया। सात नवंबर को उसकी भी मौत हो गई। दोनों भाइयों की एक के बाद एक समान परिस्थिति में मौत होना परिवार के लोगों के समझ नही आ रहा है। बैतूल के निजी अस्पताल के संचालक डा योगेश पंडाग्रे ने बताया कि रूपेंद्र की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी और उसके लीवर में भी सूजन थी। दोनों को सिकलसेल एनीमिया की बीमारी थी। दोनों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, जिससे मौत की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। डा पंडाग्रे ने आशंका जताई कि हो सकता है दोनों शारीरिक मजबूती के लिए कोई दवा लेते रहे होंगे और उसकी अधिकता से यह स्थिति बन गई हो। हालांकि दोनों के ब्लड सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं।
 

आंगनबाडिय़ों को नहीं मिल रही “माननीयों”  की गोद

0

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप प्रदेश में अडाप्ट एन आंगनबाड़ी कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत माननीयों (सांसद-मंत्रियों-विधायकों), जनप्रतिनिधियों, अफसरों को आंगनबाडिय़ों को गोद लेना है। लेकिन विडम्बना यह है की प्रदेश में 230 विधायकों में से मात्र 4 ने ही अभी तक आंगनबाडिय़ों को गोद लिया है। इस कारण प्रदेश में अडाप्ट एन आंगनबाड़ी कार्यक्रम अधर में लटका हुआ है। अडाप्ट एन आंगनबाड़ी कार्यक्रम का उद्देश्य जनसहयोग से आंगनबाडिय़ों को विकसित करना है। इसके तहत गोद लेने वाला व्यक्ति या संस्था बच्चों के लिए खिलौने, शिक्षण सामग्री, अलग से पोषण आहार जैसे फल, ड्राय फ्रूट्स, रंगाई पुताई और फर्नीचर आदि दे सकते हैं। इसके अलावा भूमिहीन आंगनबाडिय़ों के लिए जमीन दान कर सकता है या नया आंगनबाड़ी भवन निर्माण करा सकते हैं। गोद लेने के लिए संबंधित व्यक्ति महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारिक पोर्टल पर जाकर अडाप्ट एन आंगनबाड़ी में पंजीयन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी सांसदों और विधायकों से एक-एक आंगनबाड़ी गोद लेने को कहा है।प्रदेश में एडॉप्ट एन आंगनबाड़ी अभियान में एक भी विधायक ने सहयोग नहीं किया है। जबकि मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित दो मंत्री तथा चार सांसदों ने ही कदम आगे बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक आंगनबाड़ी बुधनी विधानसभा के माथार को गोद लिया है। मुख्यमंत्री ने इसी दिन कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से कहा था कि वे अपने प्रभार के जिलों में जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को आंगनबाड़ी केंद्र गोद लेने के लिए प्रेरित करें। सीएम ने सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों सहित सामाजिक संस्थाओं और उद्योगपतियों के लिए भी आह्वान किया था। बावजूद विधायकों और मंत्रियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। एडॉप्ट एन आंगनबाड़ी अभियान को सफल बनाने में माननीयों से आगे प्रदेश के अफसर हैं। जनप्रतिनिधियों में 17 हजार ने सहयोग करने में दिलचस्पी दिखाई है। इनके मुकाबले 26 हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों को सहयोग दिया है। अब तक 1 लाख 9 हजार से ज्यादा लोगों के माध्यम से 26 करोड़ से अधिक की राशि जुटाई जाने का दावा किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल के शुरुआत में प्रदेश की आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने के लिए एडॉप्ट एन आंगनबाड़ी अभियान चलाने का निर्णय लिया था। 24 मई को वे स्वयं खिलौने जुटाने के लिए भोपाल की सड़कों में आए थे। पहले दिन एक करोड़ से अधिक का सहयोग मिला था। मुख्यमंत्री ने सीएम कॉन्क्लेव में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की थी। इसके अनुसार जानकारी सामने आई है कि समाज के विभिन्न वर्गों के कुल 1,08,691 लोगों द्वारा अब तक कुल राशि 26,72,37,671 रुपए का सहयोग प्रदान किया गया है। वहीं विभाग की जानकारी है कि कुल 23.41 करोड़ की सहायता मिली है। सहयोग करने वालों में सबसे आगे नार्दर्न कोलफील्ड्स है जिसने 3.5 करोड़ में 25 आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कराने का भरोसा दिया है। इसके बाद एनपीआईसीएल जबलपुर 35.70 लाख की सहायता की।
आंगनबाड़ी केंद्रों को संवारने का प्लान तैयार
संचालक महिला एवं बाल विकास डॉ. आरआर भोसले का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने के लिए विभागीय अधिकारियों के माध्यम से संस्थाओं और अन्य प्रमुख लोगों से संपर्क जारी है। उपलब्ध राशि के उपयोग करने का प्लान तैयार है। सभी 97,135 आंगनबाड़ी केंद्रो को आदर्श केंद्र में बदलने के लिए एनएसस के छात्रों का सहयोग लिया जाएगा।

एफआईएच नेशंस कप में भारत की अगुआई करेगी गोलकीपर सविता पूनिया

0

नवजोत कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर हो गई थी। एफआईएच महिला नेशंस कप अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में एक अहम टूर्नामेंट है क्योंकि इसके चैंपियन को एफआईएच महिला प्रो लीग 2023-2024 सत्र का टिकट मिलेगा।गोलकीपर सविता पूनिया स्पेन के वेलेंसिया में 11 से 17 दिसंबर तक खेले जाने वाले महिला एफआईएच नेशंस कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगी। हॉकी इंडिया ने टूर्नामेंट के लिए बुधवार को 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। मिडफील्डर नवजोत की टीम में वापसी हुई है जबकि रक्षापंक्ति की खिलाड़ी दीप ग्रेस एक्का टूर्नामेंट में टीम की उप-कप्तान होंगी।नवजोत कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर हो गई थी। एफआईएच महिला नेशंस कप अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में एक अहम टूर्नामेंट है क्योंकि इसके चैंपियन को एफआईएच महिला प्रो लीग 2023-2024 सत्र का टिकट मिलेगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पूल-बी में चिली, जापान और दक्षिण अफ्रीका के साथ है। भारत टूर्नामेंट के पहले दिन चिली के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।इस साल अगस्त में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम 2021-22 एफआईएच प्रो लीग में पहली बार भाग लेते हुए अर्जेंटीना और नीदरलैंड को पछाड़कर तीसरे स्थान पर रही थी।

Alia-Ranbir Video : हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं Alia Bhatt, बेटी और पत्नी संग घर पहुंचे रणबीर कपूर…

0

Alia-Ranbir Video : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, बेटी को जन्म देने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं, तो कुछ कपूर खानदान की लाडली की झलक पाने के लिए बेताब हैं। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर, आलिया भट्ट और अपनी बेटी को कार में घर ले जाते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि आलिया भट्ट बेटी को जन्म देने के चार दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं और गुरुवार सुबह 9:15 बजे अपनी बेटी के साथ घर लौट आई हैं। सामने आए वीडियो में रणबीर कपूर अपनी बेटी को पपराजी से छुपाते नजर आ रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नीतू कपूर अपनी लाडली और आलिया भट्ट का स्वागत करने रणबीर के घर पहुंच गई हैं।

मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर सिर्फ एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बेटी के जन्म की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। उनके द्वारा एक पोस्टर शेयर किया गया, जिस पर शेर-शेरनी और शावक की तस्वीर है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। माता-पिता बनने की खुशी महसूस हो रही है।’

राहुल गांधी : 6 जिलों में 382 किलोमीटर पैदल चलेंगे राहुल गांधी

0

राहुल गांधी : 20 नवंबर को प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आ रहे हैं राहुल गांधी फिलहाल 6 जिलों नहीं जा पाएंगे उनका जो यात्रा मार्ग तैयार किया है उसमें मालवा और निमाड़ के अधिकांश विधानसभा सीटें रखी गई है इन 6 जिलों में वह 382 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर इंदौर में मंगलवार को समीक्षा की। उन्होंने यात्रा से संबंधित जानकारी पार्टी के जवाबदार नेताओं को दी और सभी को उनके कामों का बटवारा भी किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की संस्कृति और धरोहरों से ओतप्रोत यह यात्रा रहेगी 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का । भव्य स्वागत बुरहानपुर बॉर्डर पर किया जाएगा। भारत की एकता और अखंडता को मजबूत रखना ही हमारी यात्रा का उद्देश्य है उन्होंने यह भी कहा कि 1947 में देश के आजाद होने पर 562 रियासतों को एक कर भारत देश का गठन पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की प्रेरणा एवं लौह पुरुष सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं अथक प्रयासों से हुआ।

भारत को एक राष्ट्र रूप के रूप में संचालित करने के लिए बाबासाहेब ने संविधान बनाया, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में भारत संविधान की भावना के विपरीत जा रहा है। राष्ट्रीय एकता अखंडता और भाईचारे को बढ़ावा देने के स्थान पर व्यवस्था और भेदभाव को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी को लेकर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, यह यात्रा 28 नवंबर के आसपास इंदौर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर के दर्शन, मां नर्मदा आरती, गुरुद्वारा बुरहानपुर, बाबा साहेब की जन्मस्थली पर संविधान दिवस का कार्यक्रम भी रखा गया है। इंदौर में राहूल गांधी देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने भी जाएंगे, क्योंकि यात्रा की डिमांड कई जिलों से आ रही थी, लेकिन समय कम होने के कारण यात्रा का मार्ग छोटा कर दिया गया है, वहीं 15 से अधिक उपयात्राएं इस यात्रा में शामिल होंगी।

विश्व कप के सेमीफाइनल में 35 साल बाद इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत….

0

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम ने पहले सेमीफाइनल में बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान की टीम 2009 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। ऐसे में टीम इंडिया भी 2014 के बाद पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी।

2014 में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका से हार गई थी। भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाना है। इस मैदान पर भारत ने अब तक दो टी20 खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। 2016 में भारत ने यहां ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हराया था। वहीं, बांग्लादेश को इसी विश्व कप में पांच रन से शिकस्त दी थी।

भारत और इंग्लैंड टी20 में 22 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें से 12 मुकाबले भारत ने जीते, जबकि इंग्लैंड की टीम को 10 मैचों में जीत हासिल हुई। भारत और इंग्लैंड की टीमें 1987 के बाद (35 साल बाद) पहली बार किसी वर्ल्ड (वनडे/टी20) के सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। दोनों टीमों का टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहली बार मुकाबला है। वहीं, वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दोनों टीमें दो बार (1983 और 1987) आमने-सामने आ चुकी हैं। एक मैच भारत और एक मैच इंग्लैंड ने जीता।

टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से दो मैच भारत ने जीते, वहीं एक मैच में इंग्लैंड की टीम को जीत हासिल हुई। इस बार दोनों टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर आमने-सामने हैं। किसी न्यूट्रल वेन्यू पर भारत और इंग्लैंड की टीम दो बार आमने-सामने आ चुकी है। इसमें से टीम इंडिया ने दोनों मैच जीते हैं।

इस साल दोनों टीमों का टी20 में प्रदर्शन की बात करें भारत ने इस साल (2022) इस फॉर्मेट में 37 मैच खेले हैं। इसमें से 27 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की  है। वहीं, नौ मुकाबलों में भारतीय टीम हारी है। एक मैच बेनतीजा रहा है। इंग्लैंड की बात करें तो उसने इस साल 25 टी20 मुकाबले खेले हैं और 13 में जीत हासिल की है। 11 मैचों में इंग्लिश टीम को हार का सामना करना पड़ा। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

इस साल भारत और इंग्लैंड की टीम तीन टी20 मैचों में आमने-सामने आई है। यह तीनों टी20 मैच भारत के इंग्लैंड दौरे पर खेले गए थे। भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। यानी भारत ने दो और इंग्लैंड ने एक मैच में जीत हासिल की।

किसी भी वर्ल्ड कप (वनडे+टी20) में दोनों टीमें कुल मिलाकर 11 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही है। भारत और इंग्लैंड दोनों ने पांच-पांच मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा है। वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच आठ मुकाबले खेले गए। उसमें से भारत ने तीन और इंग्लैंड ने चार मैच जीते। 2011 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच मुकाबला टाई रहा था।

भारत और इंग्लैंड दोनों ने इस विश्व कप में अब तक पांच-पांच मैच खेले हैं। टीम इंडिया ने जहां चार मैचों में जीत हासिल की और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ग्रुप दो में आठ अंक के साथ शीर्ष पर रही थी। वहीं, इंग्लैंड की टीम पांच में से तीन मैच जीत सकी। आयरलैंड के खिलाफ टीम को उलटफेर का सामना करना पड़ा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच बेनतीजा रहा।

हिमाचल में मतदान के लिए अर्धसैनिक बलों की 67 कंपनियां तैनात

0

नई दिल्ली| हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब मतदान के लिए 2 दिनों से भी कम का वक्त बचा है। वहां केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीमें मुस्तैद हो गई हैं। केंद्र की तरफ से राज्य में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए वहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 67 कंपनियां तैनात की गयी हैं। इनमें लगभग 6,700 जवान शामिल हैं। इनमें सीआरपीएफ की 15 कंपनियां भी शामिल की गई हैं। चुनाव आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस बार 67 कंपनियां तैनात करने की मांग की थी। पिछले चुनाव में केंद्रीय सशस्त्र बलों की 65 कंपनियां तैनात की गई थीं।

चुनाव आयोग के अनुसार इस बार के चुनाव के मद्देनजर हर पोलिंग स्टेशन में एक सीआरपीएफ कर्मी, दो होमगार्ड, तीन से चार पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। हिमाचल के साथ लगती अन्य राज्यों की सीमाओं पर चौकसी रखने के लिए हिमाचल पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को भी तैनात किया जाएगा। मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की निगरानी में रखा जाएगा।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार के चुनाव में हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 55,07,261 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

आबकारी घोटाले में ईडी ने दो व्यापारियों को किया गिरफ्तार

0

नई दिल्ली| दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में एक ताजा घटनाक्रम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार दक्षिण भारत के दो व्यवसायियों शरत रेड्डी के. और बिनॉय बाबू को गिरफ्तार किया गया। दोनों को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी उनकी कस्टडी रिमांड की मांग करेगी।

सूत्रों ने दावा किया है कि बाबू और रेड्डी ने घोटाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी दिनेश अरोड़ा ने कहा था कि वह इस मामले में सरकारी गवाह बनना चाहते हैं।

इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

सूत्र ने कहा, "रेड्डी अरविंदो फार्मा फर्म चलाते हैं जबकि बाबू पर्नोड रिकार्ड फर्म चलाते हैं। वे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कारोबारी हैं।"

सीबीआई ने मामले में अपनी प्राथमिकी में सिसोदिया को आरोपी नंबर वन बनाया है।

सिसोदिया पर आरोप है कि शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट और लाइसेंस धारकों को कथित तौर पर उनकी इच्छा के अनुसार विस्तार दिया गया था।

आईएएनएस के उपलब्ध एफआईआर की कॉपी के मुताबिक ़, "शराब ठेकेदारों को अनुचित लाभ प्रदान करने के इरादे से मनीष सिसोदिया, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री, अरवा गोपी कृष्णा, तत्कालीन आयुक्त (आबकारी), आनंद तिवारी, तत्कालीन उपायुक्त (आबकारी) और पंकज भटनागर, सहायक आयुक्त (आबकारी) ने संबंधित निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ग्वालियर-चंबल में पुलिस के लिए सिरदर्द बना डकैत गुड्डा गिरफ्तार

0

ग्वालियर/मुरैना| मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाके मे पुलिस के लिए सिरदर्द बने डकैत गुड्डा गुर्जर को पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मुठभेड़ के दौरान गुड्डा के पैर में गोली लगी है। गुड्डा ग्वालियर-चंबल इलाके की पुलिस के लिए चुनौती बन गया था और लगातार उसके अपराध बढ़ते जा रहे थे। बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस डकैत के सफाए के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे, उसी के चलते मुरैना और ग्वालियर की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी़ गई थी। गुड्डा गिरोह के भंवर पुरा घाटीगांव की सीमा पर सक्रिय होने की सूचना मिली थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(अपराध)राजेश दंडोतिया ने अपने साथियों के साथ गुड्डा की घेराबंदी की। दोनों ओर से लगभग दो घंटे तक फायरिंग होती रही। इस दौरान गुड्डा के पैर में गोली लग गई और वह पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

गुड्डा ग्वालियर चंबल इलाके के जंगल में दो दशक से ज्यादा समय से सक्रिय था। उस पर हत्या के तीन, हत्या के प्रयास के पांच सहित लगभग दो दर्जन डकैती और अपहरण के मामले दर्ज हैं ।
 

IND vs ENG: पहली बार नॉक आउट मैच में उतरेंगे रोहित…..

0

टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होने वाला है। ऐसा पहली बार होगा जब नॉक आउट मैच में रोहित बतौर कप्तान उतरेंगे। इस वर्ल्ड कप की बात करें तो टीम इंडिया ने 5 में से 4 मैच जीतकर बतौर टेबल टॉपर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी लेकिन हालिया कुछ सालों में आइसीसी इवेंट में टीम का प्रदर्शन चिंता का विषय रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ जब टीम इंडिया एडिलेड के मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने इसी भ्रमजाल को तोड़ने की चुनौती होगी।

2013 के बाद टीम इंडिया आइसीसी इवेंट के नॉक आउट मैच में संघर्ष करते नजर आई है। इस बात की गवाही ये आकड़ें दे रहे हैं। टीम इंडिया 2014 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हार गई थी। उसके बाद एक बार फिर 2016 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा। चैपिंयंस ट्रॉफी 2017 में भी टीम आखिरी बाधा को पार नहीं कर पाई और फाइनल में पाकिस्तान से हार गई।

2019 वनडे वर्ल्ड कप में जब टीम इंडिया अच्छी लय में नजर आ रही थी और रोहित शर्मा अपने बेस्ट फॉर्म में थे तब भी सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों टीम को बाहर जाना पड़ा था।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group