Home Blog Page 5636

‘हार्ड रॉक बैंड’ नाजरेथ के मुख्य गायक डैन मैककैफर्टी का 76 वर्ष की आयु में निधन…

0

हार्ड रॉक बैंड 'नाजरेथ' के प्रमुख गायक डैन मैककैफर्टी का मंगलवार को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। डैन मैककैफर्टी को 70 के दशक की हिट फिल्मों में 'लव हर्ट्स' और 'हेयर ऑफ द डॉग' जैसे गानों को अपनी आवाज देने के रूप में जाना जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके निधन का कोई कारण नहीं बताया गया है। हालांकि वह लंबे समय से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी बीमारी से पीड़ित थे। इसी बीमारी के कारण उन्होंने 45 साल के अपने सफर के बाद साल 2013 में बैंड को छोड़ दिया था। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मैककैफर्टी स्कॉटिश बैंड के संस्थापक सदस्य थे। इस बैंड का गठन 1968 में हुआ था। गायक ने नौ साल पहले बैंड छोड़ दिया था क्योंकि वह अब लंबे समय तक नहीं गा सकते थे। लेकिन वह स्टूडियो में काम करते थे और उनका एक गाना साल 2019 में रिलीज किया गया था। यह उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया सिंगल था।

मैककैफर्टी के निधन की खबर की पुष्टी बैंड के सदस्य पीट एग्न्यू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके दी है। उन्होंने बैंड के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'डैन का आज 12:40 बजे निधन हो गया है। यह मेरी अब तक की सबसे दुखद घोषणा है। मैककैफर्टी की पत्नी मैरीन और उनके परिवार ने एक बेहद प्यार करने वाले पति और पिता को खो दिया है। मैंने अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया है और दुनिया ने सबसे महान गायकों में से एक को खो दिया है। मैं कुछ भी कहने की स्तिथि में नहीं हूं। मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं।'

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिटार बजाने वाले मैनी चार्लटन और ड्रमर डेरेल स्वीट के साथ साल 1968 में स्कॉटलैंड के डनफर्मलाइन बैंड के साथ जुड़ने के बाद, 'नाजरेथ' ने साल 1970 में अपना खुदका पहला एल्बम जारी किया था। बैंड को साल 1973 में यूनाइटेड किंगडम में 'रजामनेज' की रिलीज के बाद सफलता मिली थी। यह डीप पर्पल के रोजर ग्लोवर द्वारा निर्मित तीसरा एल्बम था। इस एलबम के दो गाने 'बैड बैड बॉय' और 'ब्रोकन डाउन एंजेल' ब्रिटेन में टॉप 10 में पहुंचे थे। डैन हॉलीवुड के एक नामी गायक थे।

 मध्य प्रदेश में 4 दिन बाद जोर पकडऩे लगेगी सर्दी

0

भोपाल । अलग-अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। उनके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर तो बर्फबारी हो रही है, लेकिन हवाओं का रुख उत्तरी नहीं होने के कारण मध्यप्रदेश में रात के तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी 4 दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। उसके बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने का सिलसिला शुरू होगा। उधर, मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल, उज्जैन एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। शेष संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बना गया है। इस चक्रवात के असर से हवाओं का रुख बदला हुआ है। साथ ही उत्तरी हवाएं प्रदेश की तरफ नहीं आ रही हैं। इसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
15 से बढ़ सकता है तापमान
शुक्ला के मुताबिक 10 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढऩे की संभावना है। उसके बाद हवा का रुख उत्तरी होने लगेगा। वर्तमान में उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है। इस वजह से वहां से आने वाली सर्द हवाओं के कारण रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगेगा। हालांकि 15 नवंबर को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ आने से रात का तापमान फिर धीरे- धीरे बढ़ सकता है ।

पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची अभिनेत्री Jacqueline Fernandez ……

0

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका पर आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। जैकलीन एक बार फिर अदालती कार्यवाही के लिए अपने वकील प्रशांत पाटिल के साथ पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई हैं। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें पिछले महीने अंतरिम बेल दी थी।

क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज अदालत जैकलीन फर्नांडीज की नियमित जमानत याचिका पर दलीलें सुनेगी। इसके साथ ही दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी। बता दें कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया था जिसमें उन्होंने जैकलीन फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में नामित किया था। इतना ही नहीं अदालत ने उन्हें समन भी भेजा था, जिसके बाद जैकलीन के वकील ने उनकी जमानत की याचिका दायर की थी।

ईडी ने किया था विरोध
बता दें कि समाचार एजेंसी आईएएनएस की खबर में यह जानकारी दी गई थी कि प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री की अंतरिम जमानत का विरोध करते हुए उनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। खबर में यह भी बताया गया था कि जैकलीन फर्नांडीज ने 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली मामले से जुड़ो सबूत मिटा दिए हैं। साथ ही एजेंसी की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि एक्ट्रेस ने जांच के दौरान ईडी के सामने इस बात को स्वीकारा था और उन्होंने दूसरों को भी सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए कहा था। 

Fiscal Deficit: तीन साल में पहली बार खर्च घटाएगी सरकार…

0

सरकार चालू वित्त वर्ष में अपने खर्च में तीन साल में पहली बार कटौती कर सकती है। एक अप्रैल से शुरू हुए चालू वित्त वर्ष के लिए सरकार के कुल खर्च में भारी कमी आ सकती है। 2022-23 के बजट में 39.45 लाख करोड़ खर्च होने का अनुमान था।सरकार राजकोषीय घाटे पर लगाम लगाने की इच्छुक है क्योंकि यह 4 फीसदी से 5 फीसदी के ऐतिहासिक स्तरों से काफी ऊपर है। 2020-21 में कोविड-19 महामारी के पहले वर्ष के दौरान यह 9.3 फीसदी के रिकॉर्ड तक पहुंच गया था।सरकार का राजकोषीय घाटा अप्रैल-अगस्त के दौरान रिकॉर्ड 5.40 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जो बजट अनुमान के 16.6 लाख करोड़ की तुलना में 32.6 फीसदी है। एक साल पहले इसी अवधि में यह 4.68 लाख करोड़ रुपये था जो उस समय बजट अनुमान का 31.1% था।

क्षेत्रों के हिसाब से कटौती पर फैसला दिसंबर तक

सरकार राजकोषीय घाटे के लक्ष्य से पीछे नहीं हटने वाली है। यह पता नहीं चला है कि खर्च में कटौती से किन क्षेत्रों के प्रभावित होने की संभावना है,क्योंकि संशोधित बजट अनुमानों पर चर्चा चल रही है और दिसंबर के अंत तक अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

राजस्व में दो लाख करोड़ तक हो सकती है बढ़त

ईंधन पर कर कटौती, वैश्विक ऊर्जा कीमतों में वृद्धि के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से राजस्व में एक लाख करोड़ से अधिक की कमी आ सकती है। फिर भी,राजस्व 1.5 लाख करोड़ से 2 लाख करोड़ बढ़ सकता है।राजस्व में वृद्धि अब भी प्रत्याशित अतिरिक्त खर्चों को कवर करने के लिए पर्याप्त नहीं होगी।क्योंकि सरकार को 1.5 लाख करोड़ से 1.8 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त खाद्य और उर्वरक सब्सिडी प्रदान करनी होगी।

वन विभाग में बड़े तबादले की तैयारी

0

भोपाल । मप्र में इनदिनों ब्यूरोक्रेट्स के तबादले का दौर चल रहा है। वर्तमान में सरकार ने बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी कड़ी में अब वन विभाग में बड़े तबादले की तैयारी चल रही है। दरअसल जंगल महकमे में सर्किल और वन मंडलों को मिलाकर 10 आईएफएस के पद रिक्त हैं। मुख्यालय में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद भी खाली पड़े हुए हैं। यह स्थिति इसलिए है, क्योंकि वन मंत्री विजय शाह और स्थानांतरित प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल के बीच पोस्टिंग को लेकर समन्वय नहीं बन पा रहा था। एसीएस जेएन कंसोटिया के वन विभाग का कार्यभार संभालने के बाद अब आईएफएस अफसरों के तबादले की सूचियां बनने लगी है।
 विभाग में चर्चा है कि शाह और कंसोटिया के बीच अच्छा समन्वय है, क्योंकि उन्हीं की सहमति पर कंसोटिया को वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग के सर्किल रीवा, ग्वालियर, बालाघाट और पेंच नेशनल पार्क के डायरेक्टर के पद रिक्त हैं, ये सभी पद प्रभार में चल रहे हैं। ग्वालियर का प्रभार राजेश राय और बालाघाट सर्किल की जिम्मेदारी एपीएस सेंगर को दी गई है। दोनों ही अधिकारी वकिंग प्लान बना रहे हैं, जबकि छिंदवाड़ा सीसीएफ का पद भी इस महीने खाली होने जा रहा है। इसके अलावा अशोकनगर, राजगढ़, पूर्व छिंदवाड़ा, पश्चिम मंडला, रतलाम और बड़वाह वन मंडल के पद भी खाली पड़े हुए हैं। इन सभी पदों को मैनेजमेंट और राजनीतिक रसूख के दम पर भरे जाने की कवायद चल रही है। यही वजह है कि सूचियां बन और बिगड़ भी रही है। ग्वालियर सर्किल के लिए खंडवा वर्किंग प्लान में पदस्थ टीएस सूलिया और मुख्यालय में पदस्थ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मोहन मीणा के बीच जोर आजमाइश चल रही है। दोनों अफसर वन मंत्री विजय शाह के चहेते माने जाते हैं, जबकि रीवा सर्किल में वर्किंग प्लान बनाने वाले वन संरक्षक राजेश राय को पदस्थ किए जाने की संभावना है। राय को रीवा में पदस्थ करने की चर्चा के साथ ही विरोध भी शुरू गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अपनी आपत्ति से वन मंत्री को भी अवगत करा दिया है।
पदस्थापना में उलटफेर की संभावना
अतिक्रमण के मामले में अतिसंवेदनशील वन मंडल प्रदीप मिश्रा को अवैध उत्खनन के लिए कुख्यात शिवपुरी वन मंडल में पदस्थ किए जाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। मौजूदा डीएफओ शिवपुरी मीना मिश्रा को दक्षिण बालाघाट में पदस्थ किया जा रहा है। दक्षिण बालाघाट में पदस्थ गिरजेश वरकडे को बुरहानपुर, एए अंसारी डीएफओ अनूपपुर को नौरादेही सेंचुरी और डीएफओ सुधांशु यादव को नौरादेही सेंचुरी से रायसेन पदस्थ किए जाने की चर्चा है। हरदा उत्पादन डीएफओ सुशील प्रजापति को छिंदवाड़ा पश्चिम वन मंडल में पदस्थ किए जाने की चर्चा है। तत्कालीन प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल के रहते हुए अब्दुल्लागंज डीएफओ विजय कुमार को हटाने में असफल रहे विजय शाह अब उन्हें स्थानांतरित करने का मन बना चुके हैं। जबकि विजय कुमार की वर्किंग से सभी आला अफसर संतुष्ट हैं। वल्लभ भवन में पदस्थ अनुराग कुमार अब मैदानी पोस्टिंग के लिए गणेश परिक्रमा कर रहे है।

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….

0

तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आज कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई में तेल के दामों में बदलाव किया है। सरकार ने कुछ महीने पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। देश में तेल के दाम लगभग पिछले 3 महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये व डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं।इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।हर शहर का कोड अलग-अलग है,जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं।पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

भाजपा ने गुजरात चुनाव के लिए जारी की 160 उम्मीदवारों की पहली सूची, सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया से लड़ेंगे चुनाव

0

नई दिल्ली| गुजरात विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने मौजूदा विधानसभा क्षेत्र घाटलोडिया से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जामनगर नॉर्थ से और हार्दिक पटेल को विरामगाम से चुनावी मैदान में उतारा गया है। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। भाजपा की पहली लिस्ट में प्रथम चरण के तहत 1 दिसंबर को जिन 89 विधान सभा सीटों पर चुनाव होना है उसमें से 84 सीटों पर और दूसरे चरण के तहत 5 दिसंबर को जिन 93 सीटों पर मतदान होना है उसमें से 76 सीटों पर यानी कुल मिलाकर भाजपा ने अपनी पहली सूची में 160 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें कि, बुधवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में देर रात तक चली भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक में गुजरात विधानसभा की सभी 182 सीटों पर चर्चा की गई थी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में हुई मैराथन बैठक में एक-एक सीट पर उम्मीदवार के नाम पर सभी पहलुओं से विचार विमर्श किया गया।

बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अलग से भी बैठक की थी।

आपको बता दें कि,गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत गुजरात भाजपा के कई दिग्गज नेता पहले ही पार्टी आलाकमान का मूड भांप कर विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इसलिए भाजपा ने अपनी लिस्ट में पिछले विधान सभा चुनावों के मुकाबले इस बार युवा नेताओं को तवज्जो दी है।

गुजरात में दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होना है। राज्य में 1 दिसंबर को 89 और 5 दिसंबर को 93 विधान सभा सीटों पर मतदान होना है। राज्य में प्रथम चरण के चुनाव वाले 89 विधान सभा क्षेत्रों में नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर और 5 दिसंबर को दूसरे चरण में 93 विधान सभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है।

लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स व निफ्टी में आई गिरावट

0

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बाजार लाल निशान के साथ खुला। सेंसेक्स जहां 302.97 अंको की गिरावट के साथ 60730.58 के स्तर पर खुला वहीं निफ्टी भी 95.80 अंक टूटकर 18061.20 के स्तर पर खुला। आज के ट्रेडिंग सेशन में 935 शेयरों में खरीदारी है और 935 शेयरों में बिकवाली है। जबकि 139 शेयरों में कोई बदलाव नहीं है। बता दें कि इससे पहले, बुधवार को भी भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स करीब 150 अंक और निफ्टी 46 अंक टूटकर बंद हुआ था।निफ्टी गेनर्स की बात करें तो सिप्ला, डिविस लैब्स, एचयूएल, भारती एयरटेल और इंडसइंड बैंक निफ्टी गेनर्स में शामिल हैं और निफ्टी लूजर्स की बात करें तो टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, आयशर मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट निफ्टी लूजर्स में शामिल हैं।इससे पहले, अमेरिकी बाजार भी करीब 2 से 2.5 फीसदी गिरे।डाओ जोन्स 650 अंक और नैस्डैक 260 अंक लूढ़ककर दिन के निचले स्तरों पर बंद हुए। वहीं, SGX निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिली।यह करीब 50 अंकों की गिरावट के साथ 18150 के आसपास है।

8 साल से लिव-इन में रह रहे किन्नर को प्रेमी ने दिया धोखा, 13 लाख की चपत लगाकर हुआ फरार

0

बुरहानपुर ।   हैदराबाद की एक किन्‍नर ने बुरहानपुर एसपी आफिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ बुरहानपुर के रहने वाले युवक ने धोखा किया है। किन्‍नर ने शिकायत में बताया कि वह युवक के साथ बीते 8 साल से लिव-इन में रह रही थी। कुछ दिन पहले युवक ने उसकी गैर मौजूदगी में घर से 13 लाख रुपए कैश और जेवर की चोरी कर ली और फरार हो गया। हैदराबाद की रहने वाली किन्नर शबनम खान ने पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा को दी शिकायत में कहा है कि बुरहानपुर के ग्राम महोद निवासी जुबेर ने रिलेशनशिप के नाम पर धोखा दिया और 13 लाख की चपत लगाकर बुरहानपुर भाग आया। जिसके बाद शबनम ने युवक का पता ढूंढने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। किन्‍नर शबनम बुधवार को बुरहानपुर के एसपी आफिस पहुंची थी। जुबेर पर 10 लाख रुपए नकद और 3 लाख रुपए के जेवरात चुराने का आरोप है। शिकायत के बाद एसपी राहुल कुमार ने थाना शाहपुर को मामले की जांच कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए है। शाहपुर थाना प्रभारी गिरवर सिंह का कहना है कि घटनास्थल हैदराबाद का है इसलिए मामले की जांच हैदराबाद पुलिस करेगी। यहां से 0 पर कायमी कर प्रकरण की डायरी हैदराबाद भेजी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की अमेरिकी वाणिज्य सचिव के साथ बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

0

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो के साथ भारत-अमेरिका सीईओ फोरम की सह-अध्यक्षता की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो के साथ भारत-अमेरिका सीईओ फोरम की सह-अध्यक्षता करते हुए खुशी हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि फोरम ने भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने आगे कहा कि फोरम में दोनों देशों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी और चर्चा देखी गई, क्योंकि भारत और अमेरिका अपनी-अपनी अर्थव्यवस्थाओं के विभिन्न क्षेत्रों में हमारी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर विचार कर रहे हैं।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group