Home Blog Page 5635

जाने पानीफल ” सिंघाड़ा ” के सेहत लाभ….

0

पोषक तत्वों से भरपूर सिंघाड़ा आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसे सलाद, सब्जी से लेकर अचार बनाने तक के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। पानी में होने वाली यह सब्जी कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। इसके साथ ही यह विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं में भी फायदेमंद माना जाता है।इसके लिए लोग इसे सुखाकर आटे के रूप में इस्तेमाल करते हैं। खासकर उपवास में इसके आटे से हलवा और अन्य कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। जानते हैं किस तरह पानीफल सिंघाड़ा हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

जानें सिंघाड़ा क्यों है इतना खास

पानी फल सिंघाड़े में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। जैसे कि फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैंगनीज, कॉपर, विटामिन बी6 और राइबोफ्लेविन। इसके साथ ही नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा पानीफल को लेकर किए गए अध्ययन के अनुसार इसमें एंटीऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करता है। वहीं फाइबर युक्त पानीफल सिंघाड़े का सेवन पाचन क्रिया को संतुलित रखता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल से लेकर ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार है।

1. पाचन क्रिया

पानी फल सिंघाड़ा में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। वहीं फाइबर से युक्त यह फल खाना पचाने में आपके आंतों की मदद करता है। इसके साथ ही फाइबर अधिक पानी सोखता है, जिस वजह से मल को बाहर निकालना आसान हो जाता है।

2. कैंसर सेल्स

पानीफल सिंघाड़े में एंटीऑक्सीडेंट फेरूलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है। वहीं रिसर्च के अनुसार फेरूलिक एसिड ब्रेस्ट कैंसर के ग्रोथ को बढ़ने से रोकती हैं।

3. वेट लॉस

पानीफल में अधिक मात्रा में पानी मौजूद होता है साथ ही इसमें कैलरी की मात्रा सीमित होती है। वहीं नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार सिंघाड़े का सेवन आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है और बार बार भूख नहीं लगने देता।

4. सूजन और दर्द

पानी फल में मौजूद फेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले बॉडी डैमेज को रोकता है। इसके साथ ही फ्री रेडिकल्स इन्फ्लेमेशन और दर्द को भी जन्म देता हैं ऐसे में इस फल का सेवन इन सभी समस्याओं से आपको दूर रखता है। पानीफल में पेन रिलीविंग इफेक्ट मौजूद होता हैं, साथ ही यह पेट के अल्सर से लेकर फीवर, स्किन इरिटेशन तक की समस्या से निजात पाने में मददगार हो सकता है।

5. ब्लड शुगर

पानीफल में फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हुए डायबिटीज को मेंटेन रखने में मदद करते हैं। इसलिए यदि आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो इस फल को अपनी डाइट में शामिल कर सकती है।

Urfi Javed Video : हद है ! डायमंड स्कर्ट में डिनर करने पहुंचीं Urfi Javed…

0

Urfi Javed video : मनोरंजन जगत का एक ऐसा नाम है, Urfi Javed जो कुछ भी करें लेकिन चर्चा में बना रहता है। वह सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इतना ही नहीं, उर्फी अपनी बातों को बिंदास होकर रखती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। वह अपने आउटफिट की वजह से अक्सर ट्रोल होती हैं लेकिन वह ट्रोल्स को करारा जवाब भी देती हैं।

इसी क्रम में हाल ही में Urfi Javed ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी ने व्हाइट कलर की मोनोकिनी पहनी हुई है। देखने वाली बात ये है की उन्होंने इस मोनोकिनी के साथ एक जालीदार ‘डायमंड’ स्कर्ट पहनी हुई है। इस स्कर्ट में बड़े-बड़े डायमंड लटके हुए हैं। वहीं खुद को ऊपर से कवर करने ​के लिए उर्फी ने एक लॉन्ग कोट कैरी किया है, जिसे वो कभी पहनती तो कभी उतारती दिख रही हैं।

वीडियो देख भड़के फैंस
उर्फी जावेद के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उन पर काफी भड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर उन्हें भला बुरा बोल रहे हैं।बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उर्फी अपने किसी लुक को लेकर ट्रोल हुई हैं। इससे पहले भी वो अपने हर नए ड्रेसिंग को लेकर लोगों के निशाने पर आई हैं।

Urfi 21

फ्लोरल ड्रेसेज़ कैरी करते वक्त न करें ये गलतियां…..

0

फ्लोरल प्रिंट्स वाले आउटफिट्स न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि इन्हें पहनने से पहले मौका देखने की भी कई बार जरूरत नहीं होती। डे आउटिंग से लेकर ऑफिस, डिनर डेट जैसे और भी दूसरे ओकेज़न पर इन्हें बिंदास होकर कैरी किया जा सकता है। लेकिन अगर आप फ्लोरल ड्रेस में स्टाइलिश नजर आना चाहती, तो इन बातों का रखें खास ख्याल।

– नी लेंथ कॉलर नेक विंटेज फ्लोरल ड्रेस को आप पार्ट से लेकर ऑफिस और आउटिंग तक पहन सकती हैं। इसे ब्राउन बूट्स के साथ कैरी करें। मिनिमल जूलरी जैसे गले में लॉन्ग रोज़ गोल्डन चेन, हाथों में रोज़ गोल्ड ब्रेसलेट और कानों में भी रोज़ गोल्ड स्टड्स पहनें। घढ़ी भी इसी कलर या ब्लैक स्ट्रैप वाली पहनें। चेहरे पर नेचुरल मेकअप रखें और बालों को बीच वेव्स स्टाइल करें।

– रैप फ्लोरल ड्रेस को आप मूवी, दोस्तों के साथ बाहर लंच या डे आउटिंग पर पहनें। वैसे तो फ्लोरल ड्रेस अपने आप में कंप्लीट होती है, इसलिए इसके साथ कम ही एक्सेसरीज कैरी की जाती है। तो आप रैप ड्रेस के साथ चोकर, हूप्स, बूट्स या कैनवस शूज पहनें। जो लुक को पूरा कंप्लीट कर देगा।

– फुल लेंथ लेयर्ड फ्रिल फ्लोरल ड्रेस एवरग्रीन होती है। इस पर बटरफ्लाई स्लीव्स खूबसूरत लुक देती है। ऐसी ड्रेस को आप डे आउटिंग या फिर बीच हॉलीडे पर पहनें। अगर आप इस तरह की ड्रेस पहनकर डे आउटिंग पर जा रहे हैं, तो बालों को नेचुरल र्ल दें। मिनिमल मेकअप, स्ट्रैप फ्लैट्स या फिर हील्स पहनें। जूलरी कैरी करने की जरूरत नहीं।

– ऑफ व्हाइट कलर की छोटी फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस आपको स्लीम लुक देती है। वहीं थाई हाई स्लीट इस लुक को खास भी बना देगी। इस विंटेज फ्लोरल ड्रेस को आप हॉलिडे पर कैरी कर सकती है। इस ड्रेस के साथ बूट्स कैरी करें। नेकलाइन फ्री छोड़ें, मिनिमल जूलरी कैरी करें। बालों को खुला रखें।

– हॉल्टर नेक फ्लोरल ड्रेस समर हॉलिडे के लिए परफेक्ट रहती हैं। हॉलिडे के दौरान इस तरह की ड्रेस के साथ फ्लैट्स पहनें। बन बनाएं और ब्रेसलेट पहनें।

– वन शोल्डर फ्लोरल ड्रेस आपको भीड़ से अलग दिखाती है। बालों को स्ट्रेट रखें और ओवरसाइज हूप्स पहनें।

– अंडर लाइन नी लेंथ फ्लोरल ड्रेस फॉर्मल पार्टी के लिए बेस्ट है। बालों को स्ट्रेट रखें।

फ्लोरल ड्रेसेज अपने आप में कंप्लीट होती है। फ्लोरल प्रिंट्स इतने विजिबल होते हैं कि उनके सामने हर एक्सेसरीज फीकी है। इस वजह से विंटेज फ्लोरल ड्रेसेज के साथ कुछ चीज़ें कैरी न करें।

– हैवी जूलरी अवॉयड करें।

– बोल्ड मेकअप न करें।

– बड़े प्रिंट्स की लेयर कैरी न करें।

– फ्लोरल प्रिंट के बस कलर से डार्क रंग की एक्सेसरीज अवॉयड करें।

– फ्लोरल ड्रेस के साथ हेयर एक्सेसरीज अवॉयड करें।

Hair Care: दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खा

0

खूबसूरत बालों के लिए लड़कियां कुछ भी करती हैं लेकिन बाल कभी ना कभी टूटने-झड़ने और कमजोर होने से खराब हो ही जाते हैं। कई बार बालों का दोमुंहापन परेशान कर देता है। इससे बाल बिल्कुल बेजान हो जाते हैं और उनमे चमक भी खत्म हो जाती है। दोमुंहे बालों की वजह से बालों का बढ़ना भी बंद हो जाता है। अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट पर पैसा बर्बाद कर चुके हैं। लेकिन इनसे छुटकारा नहीं मिल रहा है। तो अब घरेलू नुस्खे को आजमाकर देखें।

दोमुंहे बालों के कारण

बालों के दोमुंहे का कारण बार-बार बाल धोना भी होता है। इसलिए सप्ताह में कोवल दो बार भी बाल धोना चाहिए। बालों को बार-बार धोने से उनमें ड्राईनेस आ जाती है। हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से भी बाल दो मुंहे हो जाते हैं। क्योंकि ज्यादा हीट लगने से बालों का मॉइश्चर खत्म हो जाता है और वो बेजाना होने लगते हैं। लगातार लंबे वक्त तक बालों को ट्रिम ना करवाने से भी बाल दोमुंहे हो जाते हैं। इसलिए समय-समय पर ट्रिम करवाते रहना चाहिए।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को बालों में लगाने से केवल दो मुंहे बालों से ही नहीं बल्कि और भी बालों की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। एलोवेरा जेल अगर आप फ्रेश लेकर लगाएंगी तो ये ज्यादा तेजी से असर दिखाएगा। बस एलोवेरा जेल को लगाने के लिए पत्तियों को तोड़कर जेल को किसी डिब्बे में निकालकर रख लें। फिर इसे पूरे बालों में जड़ से लेकर निचले सिरे तक लगा लें। करीब आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। जिससे कि एलोवेरा जेल बालों और जड़ों में सोख लें। फिर बालों को शैंपू से धो लें। लगातार एलोवेरा जेल को लगाने से बालों में फर्क दिखने लगेगा।

शहद लगाएं

त्वचा के लिए तो शहद बेहद फायदेमंद है। साथ ही शहद बालों को भी फायदा पहुंचाता है। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और शाइनी भी। साथ ही रूखेपन से होने वाली दोमुंहे बालों की समस्या से निजात मिल जाती है। शहद को बाल में लगाने के लिए इन चीजों के साथ मिलाकर लगाएं।

शहद को एक चम्मच दही और आधा चम्मच जैतून के तेल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को बालों से लेकर जड़ों तक में लगाएं। आधे से एक घंटे बाद बालों को धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस पेस्ट को लगाने से असर दिखता है।

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि कुछ हेयर केयर टिप्स को हमेशा फॉलो करें। शैंपू के पहले बालों में तेल जरूर लगाएं। इससे बाल रूखे कम होंगे और टूटेंगे कम।साथ ही बालों के लिए ज्यादा से ज्यादा नेचुरल चीजों से बने प्रोडक्ट को इस्तेमाल में लाएं। इससे बालों का दोमुंहा होना कम हो जाएगा।

Anti Aging : बेदाग स्किन के लिए ट्राई करें Hibiscus Mask

0

1.  हिबिस्कस दही मास्क

एक बाउल में एक चम्मच गुड़हल का पाउडर और एक चम्मच दही को मिक्स करें और एक पेस्ट बना लें। यदि पेस्ट बहुत ज्यादा गाढ़ा है तो आप इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदे मिलाए। इस पैक को पुरे फेस लगभग 20 मिनट के छोड़ दें। फिर सादा पानी से चेहरा साफ कर लें। इस पैक को आप सप्ताह में 1 से 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. हिबिस्कस एलोवेरा मास्क

एक चम्मच हिबिस्कस का पाउडर और एक चम्मच एलोवेरा जेल को एक कटोरी में मिक्स करें अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी या गुलाब जल मिलाए। इस पैक को पुरे फेस लगभग 20 मिनट के छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। इस पैक को आप सप्ताह में 1 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. हिबिस्कस शहद मास्क

एक चम्मच गुड़हल का पाउडर और एक चम्मच शहद को एक बाउल में मिलाए अब इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदे मिक्स करें। इस पैक को पुरे फेस लगभग 20 मिनट के छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। इस पैक को आप सप्ताह में 1 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. हिबिस्कस लैवेंडर मास्क

एक कटोरी में एक चम्मच हिबिस्कस का पाउडर, दो चम्मच दही और तीन से चार बूंद लैवेंडर ऑयल को मिलाएं। इस फेसपैक को लगभग 15 से 20 मिनट के चेहरे पर लगाए। फिर पानी से चेहरा साफ कर लें। इस पैक को आप हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

डाइट में जरूर शामिल करे सोंठ के लड्डू,कमर दर्द से मिलेगी निजात

0

सर्दियां शुरू होते ही खुद को ठंड से बचाए रखने के साथ शरीर को गर्म रखने के लिए महिलाएं कई तरह के लड्डू बनाकर रखती हैं। ऐसा ही एक लड्डू का नाम है सोंठ के लड्डू। सोंठ के लड्डू न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं बल्कि कमर दर्द, गले की खराश, कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करते हैं।

सामग्री – सोंठ पाउडर – 25 ग्राम,गुड़ – 250 ग्राम,देसी घी – 125 ग्राम,बादाम – 35 ग्राम,गोंद – 50 ग्राम,पिस्ते कतरे हुए – 12,सूखा नारियल – 1 कप कद्दूकस किया हुआ,गेहूं का आटा- 3/4 कप

रेसिपी – सोंठ के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गोंद को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और पिस्ते को पतला पतला काटने के बाद बादाम को भी मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें। अब एक कढ़ाई में देसी घी गर्म कर लें। इसके बाद गोंद के टुकड़े इसमें डालकर भून लें। जब गोंड फूल कर बड़ा हो जाए तो इसे एक प्लेट में अलग निकाल लें। अब बाकी बचे हुए घी में आटा डालकर लगातार चम्मच से चलाते हुए आटे को हल्का गोल्डन ब्राउन कर लें। जब आटा भून जाए तो इसे एक सूखी प्लेट में निकाल लें।

अब कढ़ाई में घी डालकर गर्म करके उसमें सोंठ पाउडर डालकर 1 से डेढ़ मिनट तक भूनें। अब इसे आटे वाली प्लेट में निकाल लें। जब गोंद ठंडा हो जाए तो उसे प्लेट में ही हाथ से दबा कर चूरा कर लें। अब कढ़ाई को धीमी आंच पर चढ़ाएं और इसमें टूटा हुआ गुड़ डालें। जब गुड़ अच्छे से पिघल जाए तो आंच बंद करके गुड़ में आटा, सोंठ,गोंद, बादाम पाउडर, नारियल और पिस्ते डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिला लें।कढ़ाई को गैस से उतार कर नीचे रख लें। जब यह मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो हथेली में थोड़ा सा पानी लगाकर उसके लड्डू बांध लें। इन लड्डूओं को थोड़ी देर हवा में बाहर ही रहने दें ताकि ये थोड़े अच्छे से बंध जाएं। आपके टेस्टी सोंठ के लड्डू बनकर तैयार हैं।

IND vs ENG : इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ गेंदबाजी चुनी….

0

टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को एडिलेड में खेला जा रहा है।इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।इंग्लैंड ने टीम में दो बदलाव किए हैं। फिल साल्ट और क्रिस जॉर्डन की वापसी हुई है। डेविड मलान और मार्क वुड इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। दूसरी ओर, भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इस मैच को जीतने वाली टीम 13 नवंबर को फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेलेगी।टीम इंडिया आठ साल से खिताबी मुकाबले में नहीं पहुंची है।पिछली बार 2014 में उसे श्रीलंका ने फाइनल में हराया था।वहीं, इंग्लैंड को 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल में हार मिली थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद।

 

फिल्म ‘ऊंचाई’ की स्क्रीनिंग के दौरान जया बच्चन ने Kangana Ranaut को किया इग्नोर…

0

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीती रात कंगना मुंबई में सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म 'ऊंचाई' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन सबका ध्यान कंगना और जया बच्चन की एक वीडियो ने खींच लिय। दरअसल, सोशल मीडिया पर 'ऊंचाई' की स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि मीडिया के सामने पोज देने के लिए अनुपम खेर जया बच्चन का स्टेज पर स्वागत करते हैं। उनके पीछे कंगना रणौत खड़ी हैं, जो जया बच्चन को हंसते हुए लगातार देख रही हैं। लेकिन जया बच्चन बाकि सबसे बातें करने और पोज देने में कंगना को पूरी तरह इग्नोर कर देती हैं। इस दौरान अभिषेक बच्चन बात को संभालते नजर आए।

हुआ ये कि जब जया बच्चन कंगना के करीब आईं तो वह मुस्कुराईं और ऐसा लगा कि उन्होंने 'हैलो जया जी' कहा। हालांकि, जया ने कंगना को कोई जवाब नहीं दिया और अनुपम खेर के साथ तस्वीरें क्लिक कराने लगीं। अब सोशल मीडिया यूजर वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

बता दें कि 'ऊंचाई' 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा जैसे कई सितारे शामिल हैं। फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के सहयोग से किया है।

राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई FIR…

0

किसी और के मुद्दे को खुद पर लेकर खबरों में कैसे रहा जाता है ये राखी सावंत को अच्छे से पता है। विवाद था शर्लिन चोपड़ा और फिल्म मेकर साजिद खान के बीच का। लेकिन अब ये शर्लिन बनाम राखी हो गया है। इनके बीच की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि इन दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ FIR तक फाइल कर दी है।

बढ़ीं राखी-शर्लिन की मुश्किलें

बुधवार को राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।मुंबई पुलिस स्टेशन में शर्लिन की शिकायत पर राखी और उनकी वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।शर्लिन का कहना है कि इन दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शर्लिन के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और अश्लील वीडियो दिखाया।

दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई FIR

शर्लिन को जवाब देने के लिए राखी भी मुंबई के ओशिवारा थाने में केस दर्ज करा चुकी हैं।राखी कहा कि शर्लिन ने अपने वीडियो में उन पर ब्वॉयफ्रेंड बदलने का आरोप लगाया था।राखी ने पुलिस से कहा कि शर्लिन ने 6 नवंबर को एक यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।

साजिद पर लगाया था Metoo का अरोप

राखी का कहना है कि शर्लिन की इन बातों से उनके जीवन में हलचल मच गई है। एक्ट्रेस ने कहा कि अब लोग और मेरा ब्वॉयफ्रेंड मुझसे पूछ रहे हैं कि शर्लिन जो कह रही है क्या उसमें कोई सच्चाई है? ये सारा मुद्दा अब साजिद से शिफ्ट होकर अब राखी और शर्लिन के बीच आ गया है।

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट हैं साजिद

बता दें कि ये सारा विवाद तब शुरू हुआ जब बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री हुई। इसके बाद एक-एक करके लड़कियां सामने आईं और उन्होंने साजिद पर मीटू का आरोप लगाया। इस लिस्ट में शर्लिन चोपड़ा का भी नाम था। शर्लिन ने तो बाकायदा पुलिस स्टेशन जाकर साजिद के खिलाफ केस भी दर्ज कराया। इस मामले में साजिद का सपोर्ट करते हुए राखी ने उल्टा शर्लिन को ही गलत बता दिया। इसे लेकर अब दोनों के बीच जंग छिड़ गई है।

Sajid Khan पर फिर भड़कीं मॉडल नम्रता सिंह शर्मा…

0

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक साजिद खान जब से टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 16' के घर में दाखिल हुए हैं, तभी से उन पर फिर से तरह-तरह के आरोपों की झड़ी लग गई है। MeToo के आरोपों में फंस चुके साजिद के खिलाफ इंडस्ट्री की ज्यादातर अभिनेत्रियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल लिया है और रोज कोई न कोई खुलासा हो रहा है। वहीं अब एक बार फिर मॉडल नम्रता शर्मा सिंह ने साजिद को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है।

बीते दिन साजिद के खिलाफ बयान देने के बाद एक बार फिर मुंबई की मॉडल नम्रता शर्मा सिंह ने साजिद के खिलाफ एक और बयान दिया है। मॉडल नम्रता शर्मा सिंह ने गुरुवार की रात मीडिया को दिए एक और बयान में कहा है कि फिल्म निर्माता साजिद खान ने लगभग 11-12 साल पहले साल 2011 में उसका रेप करने का मन बना लिया था। नम्रता शर्मा सिंह ने कहा, 'साजिद ने पहले ही योजना बना रखी थी। उनके ऑफिस में एक सोफा था। मेरे एंट्री करने के बाद  ही उन्होंने दरवाजा बंद कर दिया था। आसपास शायद ही एक या दो लोग थे, जिसका मतलब है कि साजिद ने हर चीज की अच्छी तरह से योजना बनाई थी।'

नम्रता शर्मा सिंह एक मॉडल हैं, जिन्होंने ओटीटी के कुछ शोज भी किए हैं। नम्रता ने बुधवार को फिल्म निर्माता-निर्देशक और बिग बॉस कंटेस्टेंट साजिद खान पर आरोप लगाया था कि,' साजिद ने कई साल पहले उनके साथ छेड़छाड़ की थी।' नम्रता के मुताबिक यह घटना साल 2011 की है। 

आपको बता दें, नम्रता ने कहा कि वह इस घटना को भूल गई थीं। लेकिन बिग बॉस 16 में साजिद को देख उनकी यादें फिर ताजा हो गई हैं। गौरतलब है, साल 2007 से 2009 के दौरान नम्रता एक सफल रैंप मॉडल थीं और वह उस समय के कई प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक करती थीं।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group