Home Blog Page 5659

हटाई जाए बड़े तालाब में स्थित मजार, पैदल मार्ग के बीच नहीं होते धार्मिक स्थल : साध्वी प्रज्ञा

0

भोपाल ।   भोपाल के बड़े ताल में जहां कैचमेंट क्षेत्र में भी सीमेंट या अरसीसी की छत नहीं होना चाहिए। वहीं भोपाल तालाब में चार पिलर खड़े हुए हैं अौर उसमें पक्का निर्माण है। इतना ही नहीं उसमें पक्की छत भी बना ली गई है। हम इसका विरोध करने वाले हैं। यह कहना है भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह का। शुक्रवार को होटल नूर उस सबाह में आयोजित एक बैठक के बाद उन्हाेंने यह बातें कहीं। उन्हाेंने कहा कि जनता तैयार है और जल्द ही आंदोलन भी होने वाला है। प्रशासन समझ जाए और अांदोलन न हो। दरअसल सांसद का इशारा करबला स्थित मजार की ओर था। उन्होंने कहा कि किसी के भी देवी-देवता का स्थान पाथ वे पर हो ही नहीं सकता, यह अपमान है। यदि मुस्लिम धर्मावलंबी समझें, तो इसको अपमान समझें और इसको स्वयं हटा लें। नहीं तो प्रशासन को हटाना चाहिए। मैं किसी के भी धार्मिक स्थल का। चाहे वो किसी का भी हो। अपमान बिल्कुल भी नहीं करना चाहती हूं। मैं भोपाल को बड़ा शांत, सुसज्जित और संस्कारित देखना चाहती हूं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हलाली डैम का नाम भी बदलना चाहिए। भोपाल में कई एेसी जगहें हैं, जो हमें क्रूरतम इतिहास की याद दिलाती हैं। इनके नाम बदले जान चाहिए।

भोजपाल सुसंस्कृत व भोपाल बिगड़ा हुआ शब्द

भोपाल और भोजपाल और भोजपाल और भोपाल में बहुत अंतर नहीं है। राजा भोज की नगरी है, इसलिए भोपाल कह लें या भोजपाल कर लें, ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन भोजपाल एक सुसंस्कृत शब्द है और भोपाल उसका बिगाड़ा हुआ नाम है। गौरतलब है कि इसके एक दिन पहले भी नगर निगम परिषद की बैठक में साध्वी ने भोपाल स्थित लालघाटी और हलालपुर बस स्टैंड का नाम बदलने की मांग की थी। हालांकि बाद में जब उन्हें पता चला कि इन जगहों के नाम पहले ही बदले जा चुके हैं, तो उन्होंने बदले नामों को प्रचलन में लाने की बात भी कही।

 राप्रसे के अफसरों को आईएएस अवॉर्ड कराने में पिछड़ा मप्र

0

भोपाल । केंद्र द्वारा हाल ही में मप्र आईएएस कैडर के रिव्यू में 20 नए पद स्वीकृत किए गए हैं।  मप्र कैडर में आईएएस के 439 पद स्वीकृत है। अब उन पदों की संख्या बढ़कर 459 हो गई है। राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस अवार्ड होने के प्रमोशन पर पदों की संख्या 133 से बढ़कर 139 हो गई है। इस प्रकार इस संवर्ग में केवल 6 ही पद बढ़ाए गए हैं जबकि पिछली बार इस कैडर में 18 नए पद सृजित किए गए थे। माना जा रहा है कि इस साल वर्ष 2022 में रिक्त 10 पदों सहित 19 पदों पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को आईएस अवार्ड होगा जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। कुल मिलाकर इस बार के लिए कैडर अलॉटमेंट में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को निराशा हाथ लगी है।
 मप्र आईएएस संवर्ग के लिए हाल ही में हुए कॉडर रिव्यू में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को निराशा हाथ लगी है। इस बार राप्रसे प्रमोशन से भरे जाने वाले पदों की संख्या 133 से बढ़कर 139 हुई है । यानि कुल छह पद ही बढ़े हैं। उधर, एक पद कलेक्टर और एक पद संभागीय अपर आयुक्त का बढ़ा दिया गया है।  जबकि प्रमुख सचिव, सचिव और संभागीय कमिश्नरों के पद यथावत रखे गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश आईएएस संवर्ग का 2022 में हुए रिव्यू में मुख्य सचिव वेतनमान का एक भी पद नहीं बढ़ाया गया है। यानी चीफ सेक्रेटरी सहित अपर मुख्य सचिव के 7 पद कैडर में और 7 पद नान कैडर में ही रहेंगे। इसी प्रकार प्रमुख सचिव वेतनमान में भी यथावत 25 पद, सचिव वेतनमान में 15 पद,अपर सचिव- उप सचिव के लिए 20 पद और संभागीय कमिश्नर के लिए 10 पद रखे गए हैं। संभागीय अपर आयुक्त का एक पद जरूर बढ़ाया गया है। अब इन पदों की संख्या 11 हो गई हैं। इसी प्रकार निवाड़ी नया जिला बनने के कारण कलेक्टर के पदों की संख्या बढ़कर 51 से 52 हो गई हैं। जिला पंचायत सीईओ के संवर्ग में पूर्व अनुसार 22 पद ही रहेंगे जबकि प्रदेश में 52 जिला पंचायत सीईओ नियुक्त किए जाते हैं। कैडर रिव्यू में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने वाले अफसरों की संख्या 94 से बढ़ाकर 99 गई है। वैसे भारत सरकार में 32 से 35 आईएएस ही प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं।
मप्र आईएएस कॉडर में पूर्व में 439 पद स्वीकृत थे। नए कॉडर रिव्यू में 20 पद बढ़ाए गए हैं, जिससे संवर्ग में आईएएस की संख्या 459 हो गई है।  इसमें सीनियर कॉडर पोस्ट 238 से बढ़ाकर 249 की गई हैं। यानि सीनियरिटी के 11 ही पद बढ़े हैं, वहीं राप्रसे के प्रमोशन से भरे जाने वाले पदों की संख्या 133 से बढ़ाकर 139 की गई है। ऐसे में छह पद ही बढ़ाए गए हैं। वर्ष 2022 के रिक्त 10 पदों सहित अन्य 19 पदों पर राप्रसे के अफसरों को आईएएस के पदों पर प्रमोशन दिया जाएगा। डायरेक्टर स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन एवं रिसर्च, अतिरिक्त कमिश्नर सेल्स टैक्स के 2 पद, एक्सक्यूटिव डायरेक्टर लोक सेवा केंद्र, अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन के तीन, डायरेक्टर आजीविका मिशन, तीनों विद्युत वितरण कंपनियों में प्रबंध संचालक, भोपाल, इंदौर, जबलपुर तथा ग्वालियर में नगर निगम आयुक्त का एक-एक पद बढ़ाया गया है।

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक पर आया जान्हवी कपूर का दिल…

0

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन में रोज कुछ न कुछ ड्रामा देखने मिल रहा है। इसी की वजह से यह शो दिन-ब-दिन और भी मजेदार और दिलचस्प होता जा रहा है। इस हफ्ते शो में कई नई-नई चीजें और फेरबदल देखने को मिली है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रसारित होने शो के वीकएंड एपिसोड में दर्शकों को काफी कुछ हंगामेदार और मनोरंजक देखने को मिला। लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने जहां एक बार फिर घरवालों की क्लास लगाई तो वहीं मनोरंजन जगत के कुछ सितारे शो में बतौर मेहमान शिरकत करने भी पहुंचे।

दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जान्हवी कपूर और एक्टर सनी कौशल बतौर मेहमान नजर आए। अपनी फिल्म मिली के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के मंच पर पहुंचे दोनों कलाकारों ने ना सिर्फ सलमान खान के साथ मस्ती की बल्कि बिग बॉस के घर जाकर सदस्यों के साथ कुछ वक्त भी बिताया। बिग बॉस के घर पहुंची जान्हवी और सनी ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ कुछ मजेदार टास्क भी खेलें।

इस दौरान जान्हवी कपूर शो के सबसे चहेते सदस्य अब्दु रोजिक के साथ फ्लर्टिंग  करती भी नजर आईं। दरअसल अब्दु को देख जान्हवी उनसे कहती हैं कि आप हमेशा सबको कॉन्प्लीमेंट देते हैं तो आज आपको मुझे भी कंपलीमेंट देना होगा। इतना कहते ही जान्हवी अब्दु से पूछती है कि मैं कैसी लग रही हूं? इस पर अब्दु जवाब देते हैं कि आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके बाद जान्हवी अब्दु से कहती हैं कि मुझे आपका नंबर भी याद है और वह सबके सामने अब्दु का नंबर कहती हैं, जिसे सुन अब्दु शर्मा जाते हैं।

इतना ही नहीं जान्हवी सबके सामने अब्दु को कान में अपना नंबर बताती हैं और उनसे पूछती है कि आपको मेरा नंबर याद रहेगा ना? इस पर जान्हवी को जवाब देते हुए अब्दु रोज कहते हैं कि मैं आपको फोन करूंगा। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ मंच पर बैले डांस किया बल्कि अब्दु रोजिक मिमिक्री करती भी नजर आईं।

ऑरेंज डीप नेक ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं Priyanka Chopra,कातिलाना अंदाज देख उड़े फैंस के होश

0

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी हैं।ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा कई वर्षों से अपने पति निक, बेटी मालती और परिवार वालों के साथ विदेश में रह रही हैं। वहीं,अब प्रियंका तीन साल बाद भारत लौटी हैं और कई सारे इवेंट्स में भाग लेती नजर आ रही हैं।बीती रात एक्ट्रेस को मुंबई के एक होटल में स्पॉट किया गया,जहां उनके स्टाइलिश लुक ने फैंस का दिल जीत लिया।एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को एक इवेंट में स्पॉट किया गया था। यहां देसी गर्ल ऑरेंज कलर की फिट एंड फ्लेयर डीप नेक ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पूरे लुक को वाइब्रेंट ऑरेंज हील्स और वेवी कर्ल्स हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस का यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और वह कैमरे के सामने कमाल के पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की सोशल मीडिया यूजर भी काफी तारीफ कर रहे हैं और उनके हिंदी बोलने पर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होती वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'प्रियंका हमारी राष्ट्रीय भाषा का सम्मान करती हैं, जबकि वह यूएसए में रह रही हैं और दूसरी तरफ बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्री केवल अपनी शिक्षा और स्थिति दिखाने के लिए अंग्रेजी बोलती है।' वहीं, एक अन्य ने लिखा,'बिटिया का दर्शन कब कराओगे।'

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं।इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। वहीं, आखिरी बार वह 2019 में 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। प्रियंका के हॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने 2015 में 'क्वांटिको' से इंडस्ट्री में कदम रखा था।

भारत जोड़ो यात्रा: मप्र में कांग्रेस चल रही सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड..

0
  • 20 नवंबर को मप्र में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा
  • राहुल गांधी ओंकारेश्व व महाकाल के दर्शन करेंगे, मां नर्मदा की पूजा करेंगे

भोपाल। सितंबर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पूरी कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा मय है। मप्र कांग्रेस भी इससे अछूती नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसे देखते हुए मप्र कांग्रेस व्यापक स्तर पर यात्रा की तैयारियां कर रही है। मप्र कांग्रेस को अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भारत जोड़ो यात्रा से काफी उम्मीद है। यही वजह है कि कांग्रेस प्रदेश में यात्रा को सफल बनाने पूरी ताकत झोंक रही है। भाजपा के हिंदुत्व की काट के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के जरिए सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड खेल रही है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी खंडवा जिले में ओंकारेश्वर और उज्जैन में महाकाल के दर्शन करेंगे। राहुल गांधी की मां नर्मदा का पूजन कर नर्मदा आरती में शामिल होंगे और यात्रा में साधु-संत भी राहुल गांधी के साथ चलेंगे। इसके जरिए कांग्रेस हिंदुओं को संदेश देना चाहती है कि वह हिंदू विरोधी पार्टी नहीं है। इसका कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है और नेताओं को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। पूरे प्रदेश में यात्रा को लोकप्रिय बनाने के लिए इसे भव्य रूप दिया जा रहा है।

Deepak Birla

यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। योजना एवं समन्वय की जिम्मेदारी सुरेश पचौरी को और प्रशासन, सुरक्षा एवं पुलिस समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. गोविंद सिंह को सौंपी गई है। स्वागत कार्यक्रम एवं बुरहानपुर, खंडवा एवं खरगोन यात्रा का समन्वय अरुण यादव और उप यात्राओं का समन्वय अजय सिंह करेंगे। जन सहभागिता (मोबिलाइज़ेशन) एवं महू में भोजन एवं कार्यक्रम समन्वय जीतू पटवारी (प्रभारी) कौर प्रदीप अहीरवार (सह-प्रभारी), इंदौर कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी महेंद्र जोशी और उज्जैन यात्रा एवं आम सभा समन्वय की जिम्मेदारी शोभा ओझा, सज्जन सिंह वर्मा एवं उज्जैन संभाग के समस्त विधायकों को दी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का समन्वय मुकेश नायक, लॉजिस्टिक व्यवस्था विशाल पटेल एवं संजय शर्मा, भोजन व्यवस्था (भारत यात्री एवं विशेष अतिथि) संजय शुक्ला एवं नीरज दीक्षित संभालेंगे। नागरिक, सामाजिक संगठन एवं स्वयंसेवी संगठन समन्वय का काम संटी दीक्षित एवं मीनाक्षी नटराजन व प्रचार प्रसार का काम अशोक सिंह संभालेंगे।
कांग्रेस निकाल रही 17 उप यात्राएं
प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 8 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा को पूरे प्रदेश से कनेक्ट करने के लिए प्रदेश में 17 उपयात्राएं निकाली जा रही हैं। ये उप यात्राएं अलग-अलग स्थानों पर भारत जोड़ो यात्रा के रूट में शामिल होंगी।

मशहूर लेखक-निर्देशक और कलाकार डगलस मैकग्रा का निधन…

0

टोनी और ऑस्कर नॉमिनेटेड लेखक, निर्देशक और कलाकार डगलस मैकग्रा का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। डगलस मैक्ग्रा की आत्मकथात्मक 'एवरीथिंग इज फाइन' की प्रोडक्शन कंपनी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी कि गुरुवार को अचानक निर्देशक का निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, मैक्ग्रा अपनी मृत्यु के समय न्यूयॉर्क शहर में थे और ऑफ-ब्रॉडवे के DR2 थिएटर में एवरीथिंग इज फाइन का शो कर रहे थे। सभी उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उनके निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

डगलस मैकग्रा के करियर में थिएटर और हॉलीवुड दोनों शामिल थे। उन्हें अपनी किताब 'ब्यूटीफुल: द कैरोल किंग म्यूजिकल' के लिए टोनी अवॉर्ड और 'बुलेट्स ओवर ब्रॉडवे' के स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया, जिसे उन्होंने वुडी एलेन के साथ लिखा था। निर्देशक ने 'एम्मा', 'निकोलस निकलबी', 'कंपनी मैन' (पीटर एस्किन के साथ सह-लिखित और निर्देशित), और 'इनफेमस' सहित कई फिल्मों को लिखा और निर्देशित किया। उन्होंने एमी के नॉमिनेटेड लिए हुई डॉक्यूमेंट्री 'हिस वे' और 'बिकमिंग माइक निकोल्स' का निर्देशन भी किया था। उन्होंने थिएटर के लिए 'द एज ऑफ इनोसेंस एंड चेकर्स' को भी लिखा।

बेल्जियम-नीदरलैंड मिलकर पुरुष और महिला हॉकी वर्ल्ड कप की करेंगे मेजबानी

0

नीदरलैंड को चौथी बार पुरुष वर्ल्ड कप मेजबानी मिली है। वह इससे पहले 1973, 1998 और 2014 में मेजबानी कर चुका है। महिला वर्ल्ड कप की बात करें तो वह 1986, 2014 और 2022 में इसका आयोजन कर चुका है।
बेल्जियम और नीदरलैंड को 2016 पुरुष और महिला हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से मिली है।दोनों देश मिलकर इन दोनों टूर्नामेंट का आयोजन करेंगे। एफआईएच ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।एफआईएच के कार्यवाहक अध्यक्ष सैफ अहमद की अध्यक्षता में कार्यकारी बोर्ड की वर्चुअल बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने एक बयान में कहा, "संयुक्त आयोजन जुलाई या अगस्त 2026 में एम्स्टर्डम/एम्स्टेलवीन (नीदरलैंड) और वावरे (बेल्जियम) में होगा। इसमें महिला और पुरुष टीमें दोनों स्थानों पर खेलेंगी।" सीईओ थियरी वेइल ने कहा, "एफआईएच की ओर से मैं उन सभी राष्ट्रीय संघों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेजबानी के लिए बोली लगाई।''

थियरी वेइल ने आगे कहा, ''हमें कई अच्छे प्रस्ताव मिले और इसलिए यह निर्णय लेना एक विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण काम था। हम मौजूदा महिला और पुरुष विश्व और ओलंपिक चैंपियंस क्रमशः नीदरलैंड और बेल्जियम के राष्ट्रीय संघों के साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। निस्संदेह दोनों मिलकर एक शानदार टूर्नामेंट का आयोजन करेंगे।"

T20 WC Semifinal: न्यूजीलैंड, इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया किसके साथ होगा भारत का सामना

0

टी20 विश्व कप में सुपर-12 का दौर अपने अंतिम पड़ाव पर है। इसके बाद सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट की पहली टीम बनी है, जिसने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, पहले ग्रुप से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं।दूसरे ग्रुप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद आसान है,लेकिन पाकिस्तान,बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की टीम भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं।हालांकि,जिम्बाब्वे को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चमत्कार की जरूरत होगी।

पहले ग्रुप में क्या हैं सेमीफाइनल के समीकरण?

पहले ग्रुप से न्यूजीलैंड की टीम सात अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अगर इंग्लैंड बहुत बड़े अंतर से श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीत जाता है तो न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर रहेगी। इंग्लैंड की सामान्य जीत होने पर कीवी टीम पहले स्थान पर रहकर ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से सेमीफाइनल खेलेगी। इंग्लैंड के हारने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम सात अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, इंग्लैंड के जीतने पर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल मैच खेलेंगी।

दूसरे ग्रुप में क्या हैं सेमीफाइनल के समीकरण?

दूसरे ग्रुप में अब तक कोई टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है। हालांकि, भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह बेहद आसान है। भारत को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतना है और ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। भारत के मैच में बारिश होने पर भी टीम इंडिया का सेमीफाइनल में जाना तय है।

किससे होगा भारत का सामना?

भारतीय टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं और छह अंक के साथ अपने ग्रुप में पहले स्थान पर है। आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को हराकर भारतीय टीम आठ अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। वहीं, इंग्लैंड की टीम अपना आखिरी मैच श्रीलंका से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है और इन दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल हो सकता है।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण एयर प्यूरीफायर की ब्रिकी बढ़ी 

0

नई दिल्ली । कभी लग्जरी उत्पाद माना जाने वाला एयर प्यूरीफायर अब बढ़ते प्रदूषण के कारण  एक जरूरत बन गया है। प्रदूषण के ‘गंभीर स्तर पर पहुंचने के साथ दिल्ली में एयर प्यूरीफायर की बिक्री तेज हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार को सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर 426 था। एक्यूआई यदि 400 से अधिक हो, तब उस गंभीर’ माना जाता है और यह स्वस्थ लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर डाल सकता है, पहले से बीमार व्यक्तियों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।
दिल्ली में दिवाली के बाद से एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ी है। एयर प्यूरीफायर बनाने वाली कंपनी के प्रमुख ने कहा, भारत में वायु गुणवत्ता कई वजहों से बिगड़ रही है। शहरों में औद्योगिक विस्तार, जनसंख्या घनत्व, गलत कचरा प्रबंधन, फसल जलाना, वाहनों के इस्तेमाल में वृद्धि और कुछ प्राकृतिक कारण भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घर के अंदर और बाहर, दोनों जगह वायु प्रदूषण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस वजह से दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा जैसे प्रमुख शहरों के खरीदार घरों में इस्तेमाल होने वाले एयर प्यूरीफायर के बारे में अधिक जागरूक हो गए हैं। इससे एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ी है और पिछले कुछ हफ्तों के दौरान बिक्री में भारी उछाल आया है।’’
एक बिक्री प्रतिनिधि ने बताया कि यह वक्त की मांग है। प्रदूषण चरम पर है और बिक्री में वृद्धि देखी गई है। इसकारण एयर प्यूरीफायर के दाम भी कम हुए हैं। पहले 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच उपलब्ध होने वाले प्यूरीफायर अब 7,000 रुपये से 8,000 रुपये में मिल रहे हैं। दक्षिण दिल्ली के कुछ स्टोरों में बिक्री अधिक है। 

एक साल बाद भी मप्र में बाल कांग्रेस सक्रिय नहीं

0

भोपाल । मध्यप्रदेश बाल कांग्रेस एक साल बीत जाने के बाद भी अपने पैरों पर भी खड़ी नहीं हो पा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पिछले साल 14 नवंबर को बाल कांग्रेस का गठन किया था। इसका उद्देश्य एक साल में 16 से 19 साल के पांच लाख युवाओं को कांग्रेस के साथ जोडऩा था। साथ ही उम्मीद की जा रही थी कि इसका फायदा 2023 के विधानसभा चुनाव में लिया जाएगा। जोर शोर से गठन करने के करीब एक साल बाद भी यह रेंग ही रही है।
बाल कांग्रेस के गठन के समय एक साल में 5 लाख युवाओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन करीब एक साल में यह संख्या 20 हजार भी नहीं पहुंच पाई। यह आंकड़े भी कागजों में हैं। बाल कांग्रेस में 230 विधानसभा में प्रत्येक में कैप्टन और उपकैप्टन नियुक्त किया जाना था। अब तक सिर्फ 114 कैप्टन और उपकैप्टन बनने का दावा किया जा रहा है। यानी साफ है कि बाल कांग्रेस के लिए विधानसभा में कैप्टन और उपकैप्टन तक नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में 20 हजार सदस्य बनाने का दावा भी कागजी लगता है।
10 को कमलनाथ करेंगे समीक्षा
प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर 10 नवंबर को बाल कांग्रेस की बैठक रखी गई है। इसमें कमलनाथ बाल कांग्रेस की क्लास लेंगे। तीन घंटे की क्लास में बाल कांग्रेस के पदाधिकारियों को राजनीति के साथ ही कांग्रेस की नीतियों के टिप्स दिए जाएंगे। साथ ही उनको बाल कांग्रेस के सदस्य बनाने का टॉस्क भी दिया जाएगा। गौरतलब है कि बाल कांग्रेस के गठन के समय प्रदेश अध्यक्ष इंदौर के लक्ष्य गुप्ता को और प्रदेश प्रभारी बाला बच्चन बनाया गया। बच्चन की जिम्मेदारी बाल कांग्रेस की नियमित बैठकें लेने और संगठन को बढ़ाने की थी। लेकिन जनवरी में बाला बच्चन को हटा कर एनपी प्रजापति को प्रभारी बना दिया गया। इसके बावजूद बाल कांग्रेस की गतिविधियां आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने महेंद्र जोशी को बाल कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी बनाया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।  
जल्द परिवर्तन देखने को मिलेगा
प्रदेश बाल कांग्रेस प्रभारी महेंद्र जोशी का कहना है कि बच्चों की परीक्षा समेत कई गतिविधियां चलती है। हम उन पर कोई दबाव नहीं डाल सकते। बहुत जल्द ही हम बाल कांग्रेस की बैठक करने वाले है। इसके बाद गतिविधियों में तेजी आएगी। हमारी बाल कांग्रेस का उद्देश्य  संस्कारित, अनुशासित और प्रशिक्षित युवा तैयार करना है, जो अपने भविष्य के लिए बेहतर कर सकें।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group