Home Blog Page 5660

Twitter ने 50% कर्मचारियों को निकाला, भारत में लगभग पूरी टीम खत्म

0

Twitter ने 50% कर्मचारियों को निकाला : एलन मस्क ने शनिवार को ट्विटर के करीब 50 फीसदी कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। एक हफ्ते पहले ही इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को 44 अरब डॉलर में खरीदने वाले मस्क ने बीते सात दिनों में ही कंपनी में कई आधारभूत बदलाव किए हैं। इनमें ट्विटर के दुनियाभर में 7500 कर्मचारियों में से करीब 3700 की छंटनी जैसा कदम भी शामिल रहा। बताया गया है कि जिन कर्मचारियों को निकाला गया, उनसे शुक्रवार को ही कंपनी के कंप्यूटर और ई-मेल का एक्सेस छीन लिया गया है।

सूत्रों ने कहा कि भारत में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन विभाग की पूरी टीम खत्म कर दी है। ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने कहा कि उनके साथियों को नौकरी से हटाने या बरकरार रखने के मेल आ गए हैं। इससे पहले गुरुवार को ईमेल में कंपनी ने कर्मचारियों को अस्थायी रूप से ऑफिस आने के लिए मना किया था। कर्मचारियों से कहा गया था, अगर आप ऑफिस में हैं या ऑफिस के रास्ते में हैं तो घर लौट जाइए।

रोज हो रहा 40 लाख डॉलर का नुकसान, छंटनी के अलावा कोई विकल्प नहीं

मस्क ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट किया- ‘जब कंपनी को रोजाना 40 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है, तो हमारे पास कर्मचारियों को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। जिन्हें भी निकाला गया है, उन्हें 3 महीने का सेवरेंस दिया गया है, जो कि कानूनी तौर पर दिए जाने वाले अमाउंट से 50% ज्यादा है।

twitter 1

छंटनी करने पर मुकदमा दायर : ट्विटर इंक पर वर्कफोर्स को कम करने के प्लान को लेकर सैन फ्रांसिस्को फेडरल कोर्ट में गुरुवार को एक क्लास-एक्शन लॉ सूट फाइल किया गया है। एम्प्लॉइज का कहना है कि कंपनी पर्याप्त नोटिस के बिना ये सब कर रही है। ये फेडरल और कैलिफोर्निया कानून का उल्लंघन है। फेडरल वर्कर एडजस्टमेंट एंड रिट्रेनिंग नोटिफिकेशन एक्ट बड़ी कंपनियों को कम से कम 60 दिनों के एडवांस नोटिस के बिना बड़े पैमाने पर छंटनी से प्रतिबंधित करता है।

कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाला

एलन मस्क ने 27 अक्टूबर को 44 बिलियन डॉलर की डील में ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाल दिया था। इनमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल और लीगल एग्जीक्यूटिव्स विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल हैं। इसके बाद चीफ मार्केटिंग ऑफिसर लेस्ली बेरलैंड, चीफ कस्टमर ऑफिसर सारा पर्सनेट और ग्लोबल क्लाइंट सॉल्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट जीन-फिलिप महू को बाहर कर दिया गया।

 प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से और आसान होगी भारतीय दवाओं की ब्रिटिश बाजारों में पहुंच 

0

नई दिल्ली । ब्रिटेन के साथ प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के तहत भारत अपने औषधीय उत्पादों के लिए व्यापक बाजार पहुंच हासिल करने की कोशिश कर रहा है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि प्रस्तावित समझौते की सबसे अच्छी बात यह है कि दोनों ही पक्षों ने अपनी संवेदनाओं एवं आपत्तिजनक बिंदुओं से अवगत करा दिया है। जीवनरक्षक दवाओं के सस्ते संस्करण (जेनेरिक) का विनिर्माण ऐसा बिंदु है, जिस पर कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता है। 
भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ लागू एफटीए में अपनी दवा कंपनियों के लिए सुगम बाजार पहुंच हासिल की है। इस समझौते के तहत भारतीय औषधि उत्पादों एवं चिकित्सकीय उत्पादों को 90 दिन के भीतर नियामकीय अनुमति मिलेगी। अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित बाजारों में बिक्री के लिए मंजूरी हासिल कर चुके औषधि उत्पादों को यूएई में भी आसान पहुंच मिलने का प्रावधान है।
इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के व्यापार सौदे में भी त्वरित अनुमति और विनिर्माण संयंत्रों की गुणवत्ता परीक्षण के आकलन का प्रावधान होगा। भारत, ब्रिटेन के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते में भी अपनी दवा कंपनियों के लिए सुगम पहुंच हासिल करने के प्रयास में है। अधिकारी ने कहा हम भारत-ब्रिटेन समझौते से फार्मा क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक नतीजे पर नजरें टिकाए हुए हैं। ब्रिटेन की औषधि एवं स्वास्थ्य उत्पादन नियामक एजेंसी के साथ नियामकीय सहयोग को लेकर चर्चा जारी है।
भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत इस साल जनवरी में शुरू हुई थी। इसके दिवाली तक पूरी हो जाने की समयसीमा तय की गई थी, लेकिन ब्रिटेन में पैदा हुई राजनीतिक अनिश्चितता ने इसे कुछ समय के लिए टाल दिया है। इसमें उत्पाद, सेवा, निवेश एवं बौद्धिक संपदा समेत 26 अध्याय हैं। अधिकारी ने कहा कि दोनों ही देश अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए इस समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

मवेशियों को सड़कों पर छोड़ा तो पालकों को देना होगा जुर्माना

0

भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने एक अध्यादेश जारी किया है। इस अध्यादेश में नगरपालिका अधिनियम में संशोधन किया गया है। शहरी क्षेत्रों में पालतू मवेशियों को सड़कों पर बांधने या छोड़ने पर पशुपालक के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। उससे जुर्माना वसूल किया जाएगा। जुर्माने की राशि न्यूनतम 1000 होगी। 
मध्य प्रदेश सरकार ने पशुओं को खुला छोड़ने को न्यूसेंस अधिनियम में शामिल किया है। बाहर से शहर के अंदर आने वाले मवेशियों को निकायों के कर्मचारी रोकेंगे। इसके लिए अभियान भी चलाएंगे। माना जा रहा है, यातायात प्रभावित होने तथा जानमाल के खतरे को देखते हुए यह अध्यादेश जारी किया गया है। 

मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी

0

मुंबई। मुंबई के हाजी अली दरगाह को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई. सभी जांच एजेंसियां भी अपने-अपने काम में जुट गई मगर ये खबर महज अफवाह साबित हुई. दरअसल शुक्रवार को हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी देने वाला एक फोन कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया. एक अनजान शख्स ने फोन कर हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी दी. उसने बताया कि कुल 17 आतंकी हाजी अली पर हमला करने वाले हैं. इसके बाद मुंबई पुलिस फौरन सतर्क हो गई. इस धमकी के बाद हाजी अली दरगाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई. ज्यादा जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से उस नंबर पर कॉल किया गया, जिस नंबर से अनजान शख्स ने फोन किया था. लेकिन फोन स्विच ऑफ बताया जा रहा था. कॉल ट्रेस करने पर पता चला कि फोन मुंबई से सटे उल्हासनगर से किया गया है. इस दौरान फोन कॉल की जानकारी मिलते ही ताड़देव पुलिस स्टेशन की टीम घटनास्थल पर पहुंची. वहां पूछताछ और जांच में कुछ भी पता नहीं चल सका. पुलिस जब कॉल ट्रेस करने के बाद संबंधित शख्स तक पहुंची तो फोन करने वाला मानसिक रोगी निकला. पुलिस इस मामले की जांच और पूछताछ कर रही है. हालांकि कॉलर मानसिक रोगी पाया गया है फिर भी पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई है और उससे इस कॉल करने की वजह जानने की कोशिश की जा रही है. पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. 
आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार मुंबई में बम विस्फोट की धमकी मिल चुकी है. मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को दिवाली पर तीन जगहों पर बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी. अंधेरी में इन्फिनिटी मॉल, जुहू में पीवीआर और सहारा होटल। हालांकि, ये महज अफवाह निकला। इससे पहले 20 अगस्त 2022 को मुंबई पुलिस को धमकी भरा मैसेज मिला। जिसमें अज्ञात लोगों ने पुलिस को फोन करके बताया था कि मुंबई में 26/11 जैसे हमले होंगे। उस वक्त भी पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा बढ़ा दी थी. लेकिन जांच में पता चला कि ये कॉल और मैसेज फर्जी थे।

अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केन्याई-भारतीय को 1 साल की जेल, 25 लाख रुपये जुर्माना लगाया

0

नई दिल्ली| सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेशों की जानबूझ कर अवज्ञा किये जाने पर कड़ाई से संज्ञान लेते हुए भारतीय मूल के एक केन्याई नागरिक को एक साल की कैद की सजा सुनाई और 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। केन्याई नागरिक (पेरी कंसाग्रा) को अपने बेटे का संरक्षण खुद से दूर रह रही पत्नी (स्मृति मदन) से प्राप्त करने में धोखाधड़ी कर दीवानी एवं आपराधिक मानहानि करने को लेकर यह सजा सुनाई। बच्चा, जिसे केन्या और यूनाइटेड किंगडम की दोहरी नागरिकता प्राप्त है, भारत का एक प्रवासी नागरिक (ओसीआई) है।

2020 में, पिता को बच्चे की स्थायी कस्टडी देते हुए, जिसके पास केन्याई पासपोर्ट है, शीर्ष अदालत ने पेरी कंसाग्रा को बच्चे को केन्या ले जाने के लिए दो सप्ताह के भीतर केन्याई अदालत से मिरर ऑर्डर प्राप्त करने के लिए कहा था। एक बच्चे के हितों की रक्षा के लिए मिरर आदेश पारित किए जाते हैं जो एक क्षेत्राधिकार से दूसरे क्षेत्र में पारगमन में है।

बाद में, स्मृति कंसाग्रा ने एक आवेदन दायर किया जिसमें कहा गया कि केन्याई उच्च न्यायालय से कथित रूप से जाली या गलत दर्पण आदेश लिया गया। यह भी आरोप लगाया गया था कि उसने न केवल मां को मिलने के अधिकार देने के निर्देशों का पालन करने से इनकार कर दिया, बल्कि भारतीय अधिकार क्षेत्र की अमान्यता की घोषणा के लिए केन्याई अदालत का रुख किया।

मुख्य न्यायाधीश यू.यू. ललित और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा ने देखा कि पेरी कंसाग्रा ने जानबूझकर और स्पष्ट इरादे से अवमानना के गंभीर कार्य किए। पिछले साल पेरी की धोखाधड़ी के सामने आने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बच्चे को केन्या से वापस लाने और पिता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। पिता को अवमानना का नोटिस भी दिया।

पेरी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेशों की जानबूझकर अवज्ञा करने के लिए 12,50,000 रुपये के जुर्माने के साथ छह महीने की कारावास की सजा दी गई है और न्याय के प्रशासन में बाधा डालने और अदालत के अधिकार को कम करने के लिए अदालत की आपराधिक अवमानना के लिए भी छह महीने की सजा और 12,50,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। यानी दीवानी और आपराधिक अवमानना, प्रत्येक के लिए 12.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्रत्येक अपराध के लिए छह महीने की कैद की सजा सुनाई।

लाइव लॉ के मुताबिक- अदालत ने आगे स्पष्ट किया कि इन सजाओं को लगातार पूरा किया जाएगा और कुल जुर्माना यानी 25,00,000 (पच्चीस लाख) रुपए चार सप्ताह के भीतर न्यायालय की रजिस्ट्री में अवमाननाकर्ता द्वारा जमा किया जाना है और स्मृति कंसाग्रा को उसके द्वारा दायर एक आवेदन पर जारी किया जाएगा। गृह मंत्रालय, भारत सरकार को उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली में विकराल हुआ प्रदूषण, आज से प्राइमरी स्कूलों में लटकेगा ताला 

0

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में हवा लगातार लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। इसके बाद लगातार बच्चों के स्कूल बंद करने की मांग उठ रही थी, क्योंकि नोएडा में आठवीं तक के स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि पांच नवंबर प्राइमरी स्कूल बंद रहने वाले हैं। राजधानी की बिगड़ती आबोहवा को लेकर केजरीवाल ने कहा कि हम प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। इसकारण हम कल से दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल बंद कर रहे हैं। इसके अलावा पांचवीं से ऊपर की सभी कक्षाओं के लिए बाहरी गतिविधियों (आउटडोर गतिविधियों ) को बंद किया जा रहा है।
केजरीवाल का कहना है कि राजधानी में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए वाहनों पर ऑड-इवन लागू करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं प्रदूषण की स्थिति में सुधार होने तक दिल्ली के प्राइमरी स्कूल बंद रहने वाले हैं। इससे पहले कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से आग्रह किया था कि जबतक प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं होता तबतक निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी करें।
दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण के मद्देनजर बीजेपी की दिल्ली इकाई ने आप सरकार से दिल्ली में सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश देने की मांग की पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला नेकहा कि 'आप' सरकार बच्चों के जीवन से खिलवाड़ बंद करते हुए सभी स्कूल को बंद करे। पूनावाला ने कहा, 'दिल्ली के अंशकालिक मुख्यमंत्री की तरह काम कर रहे मुख्यमंत्री केजरीवाल को लोगों को बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने शहर में प्रदूषण को रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं।' वहीं दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अगर केजरीवाल सरकार सभी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी नहीं करेगी, तब पार्टी सड़कों पर प्रदर्शन करेगी। 

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का है महत्व

0

7 नवंबर 2022 कार्तिक माह की पूर्णिमा पर देव दिवाली मनाई जाती है. कहते है इस दिन देवता गण पृथ्वी पर आते हैं और काशी में दिवाली मनाते हैं. इस दिन दीपदान का खास महत्व है.

आइए जानते हैं देव दिवाली पर कैसे करें दीपदान और क्या है इसका महत्व

देव दिवाली 2022 मुहूर्त (Dev Diwali 2022 Muhurat)

देव दिवाली डेट – 7 नवंबर 2022
देव दिवाली दीपदान मुहूर्त – शाम 5.14 – रात 07.49
कार्तिक पूर्णिमा तिथि शुरू -7 नवंबर 2022 को शाम 4 बजकर 15

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

कार्तिक मास में आने वाली पूर्णिमा वर्षभर की पवित्र पूर्णमासियों में से एक है. इस दिन किये जाने वाले दान-पुण्य के कार्य विशेष फलदायी होते हैं. यदि इस दिन कृतिका नक्षत्र पर चंद्रमा और विशाखा नक्षत्र पर सूर्य हो तो पद्मक योग का निर्माण होता है, जो कि बेहद दुर्लभ है. वहीं अगर इस दिन कृतिका नक्षत्र पर चंद्रमा और बृहस्पति हो तो, यह महापूर्णिमा कहलाती है. इस दिन संध्याकाल में त्रिपुरोत्सव करके दीपदान करने से पुनर्जन्म का कष्ट नहीं होता है.

देव दिवाली दीपदान महत्व

पौराणिक मान्यता के अनुसार देव दिवाली के दिन देवतागण काशी में गंगा स्नान करने धरती पर आते हैं. कहते हैं कि जो इस दिन संघ्या काल में दीपदान करता है उसे शत्रु का भय कभी नहीं सताता. जीवन में सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है. कार्तिक पूर्णिमा पर यानी कि देव दिवाली की रात शिव के निमित्त दीप प्रज्वलित करने पर उन्नति के रास्ते खुल जाते हैं. धन से संबंधित परेशानियों का निवारण हो जाता है. इस विधि से दीपदान करने पर यम, शनि, राहु और केतु के बुरे प्रभाव कम हो जाते हैं. मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होता है.

कैसे करें देव दिवाली पर दीपदान ?

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है. क्योंकि इस दिन देव दीपावली भी होती है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी नदी या सरोवर के किनारे दीपदान अवश्य करना चाहिए. यदि नदी या सरोवर पर नहीं जा सकते तो देवस्थान पर जाकर दीपदान करना चाहिए.

इतनी कठिनाइयां झेलकर भी भक्त करते हैं गिरनार परिक्रमा, जानें धार्मिक महत्व

0

Girnar Parikrama: कहा जाता है कि सदियों पहले श्री कृष्ण ने बहन सुभद्रा की शादी अर्जुन से करवाने के लिए ये परिक्रमा की थी. कार्तिकी एकादशी से पूनम का वो दिन था.

आखिर पूनम के दिन सुभद्रा की शादी अर्जुन से हुई थी. वो जगह है बोरदेवी जहां ये परिक्रमा समाप्त होती है. तब से ये परिक्रमा की जाती है. बाद में हेजा भगत ने अपने दस साथियों के साथ परिक्रमा की थी. आज 2022 में पंद्रह लाख यात्री हैं. माना जाता है कि महादेव शंकर, ब्रह्मा विष्णु और पांच पांडव सभी ने ये परिक्रमा की है, इसीलिए लाखों लोग परिक्रमा करते हुए भक्ति भजन करते हुए बड़े भाव से ये परंपरा निभाते है.

गुजरात का सबसे ऊंचा पर्वत गिरनार जो हिमालय का भी दादा माना जाता है. गिरनार पर्वत के चारों ओर 33 कोटि देवताओं का वास है. इसीलिए लाखों लोग पैदल चलकर ये 36 किमी. की ये कठिन परिक्रमा करते हैं. गाढ़ जंगल के बीच ऊंची चढ़ाई और 50 से भी ज्यादा शेर और तेंदुए इस जंगल में रहते हैं पर आज तक किसी यात्री को कोई मुश्किल नहीं आई है. ये एक आस्था, श्रद्धा और विश्वास की परिक्रमा मानी जाती है.

क्या क्या होता है खास परिक्रमा मेले में ?

दरअसल, कार्तिक एकादशी के दिन शुरू होने वाली इस परिक्रमा के दो दिन पहले ही वन विभाग ने जंगल का इटवा गेट 2 सुबह 6 बजे खोल दिया था. अब तक 2 लाख लोगों ने परिक्रमा पूर्ण की और चार दिन में और 12 लाख लोग करेंगे.

लाखों लोगों के लिए ये सुविधाएं

1. 100 से भी ज्यादा भंडारा जिसम 24 घंटो खाना चाय फ्री
2. 2234 पुलिस कर्मी तैनात
3. 12 वन कर्मियों की चौकी जो यात्रियों की सुरक्षा करती है
4. 50 आरोग्य केंद्र
5. 45000 सेवक जो भंडारों में खाना बनाने काम करते है
6. रेल विभाग ने खास दो ट्रेन शुरू की ओर 14 ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए.
7. राज्य नगर निगम ने 260 बसों सिर्फ ये मेले के लिए तैनात की
8. 5 एनजीओ में 300 से भी ज्यादा सभ्यो परिक्रमा यात्रियों को वन सुरक्षा की जागृति फेलाने का काम करते है
9. प्लास्टिक की बैग के बदले कपड़े की या कागज की बैग देते है.
10. भंडारों 300 करोड़ का खाने का सामान का उपयोग करेंगे
11. प्रशाशन की ओर से 5 इमरजेंसी 108 की सेवा और 8 एंबुलेंस तैनात रखी गई.

गिरनार परिक्रमा मेला धार्मिक परंपरा है और लोग नदी के प्रवाह की तरह आते है और जाते है, वृद्ध पेढ़ी के साथ युवा और बच्चे भी ये परंपरा निभाते है और प्रकृति का आनंद लेते हुए परिक्रमा पूर्ण करते है.
 

आज है पुत्र प्राप्ति का शनि प्रदोष व्रत

0

प्रदोष व्रत यानी त्रयोदशी व्रत भगवान शिव को समर्पित है, यह महीने में दो बार पड़ता है. शनिवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत की तिथि को शनि प्रदोष व्रत कहते हैं.

इस बार शनि प्रदोष व्रत आज 05 नवंबर को है. प्रदोष व्रत की तिथि शाम 5.06 बजे शुरू हो रही है. इस व्रत में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी पूजा की जाती है.

मान्यता है कि इस पूजा को करने वाले व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं. खासतौर पर संतान की चाह रखने वाले शख्स के लिए शनि प्रदोष व्रत करने का विधान है. लखनऊ के ज्योतिषाचार्य प. उमाशंकर मिश्र का कहना है कि संतान सुख चाहने वाले शख्स को शनि प्रदोष व्रत रखकर शाम के समय भगवान शिव की पूजा जरूर करनी चाहिए. इस व्रत को रखने से भक्त शनि दोष से भी छुटकारा पाते हैं.

शनि प्रदोष व्रत 2022 मुहूर्तः
पंचांग के अनुसार शनि प्रदोष की तिथि पांच नवंबर शाम 5.06 बजे से शुरू होकर अगले दिन रविवार को 4.26 मिनट तक है. प्रदोष व्रत के दौरान महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6.03 से रात 8.35 तक है.

प्रदोष व्रत पूजा विधि

त्रयोदशी के दिन सूर्योदय होते ही उठ जाएं, स्नान ध्यान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें
गंगाजल से आदिदेव का अभिषेक करें
अक्षत, बेलपत्र चढ़ाएं, घी का दीया जलाएं, धूप जलाएं और भगवान शिव की प्रार्थना करें
दिनभर उपवास रखें
शाम को फिर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें
गंगाजल से पूजा स्थल स्वच्छ करें, गाय के गोबर से मंडप तैयार करें और मंडप में पांच रंगों से रंगोली बनाएं
पूजा की तैयारी के बाद उत्तर पूर्व दिशा में मुंह कर कुशासन पर बैठें
ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप कर, जल चढ़ाएं, गंगाजल हो तो उसका इस्तेमाल करें या जो भी स्वच्छ जल हो उसमें थोड़ा सा गंगाजल डाल लें.
प्रदोष व्रत के दिन करें यह उपाय

संतान प्राप्ति के लिए शनि प्रदोष व्रत पर शिवालय में शिवलिंग पर 11 फूल और 11 बेल पत्र की माला चढ़ानी चाहिए. हर शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं, शनि मंत्र का जाप करें
आर्थिक समस्या के निदान के लिए शनि प्रदोष के दिन शिवालय में दूध का दान करें.
वैवाहिक जीवन में परेशानी है तो शनिवार के दिन शिव पार्वती की पूजा करें और काली गाय के माथे पर कुमकुम से तिलक करें.

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (05 नवंबर 2022)

0
  • मेष राशि – दूर की यात्रा सफलतापूर्व होगी, शत्रुपक्ष कमजोर होवे, कार्य अवश्य बनेंगे, ध्यान दें।
  • वृष राशि – अच्छे गुणों की प्राप्ति, स्त्री संतान की ओर स्वास्थ्य पर ध्यान दें, समय पर कार्य बनें।
  • मिथुन राशि – आर्थिक कमी के कारण मानसिक क्लेश होगा तथा संतान पक्ष से कष्ट अवश्य ही बनेंगे
  • कर्क राशि – प्रियजनों से मेल मिलाप, स्थिति में सुधार अवश्य ही होगा, साधनों में वृद्धि अवश्य ही बनेंगे।
  • सिंह राशि – स्त्री व संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा तथा सभी कार्य क्षेत्र में प्रगति अवश्य होवेगी।
  • कन्या राशि  राजभय चोट तथा पितृभय बना रहेगा, नौकरी व्यवसाय में सफलता अवश्य मिलेगी।
  • तुला राशि – यात्रा देशार्टन का अवसर अवश्य ही मिलेगा, अनेक बाधाओं कष्टों का सामना करना पड़ेगा।
  • वृश्चिक राशि – स्वजनों का साथ मिलेगा, प्रयत्न से विकास पक्ष की प्राप्ति होगी तथा धन का लाभ होगा।
  • धनु राशि – साप्ताहिक कार्य की रुचि, भाग्योदय व उन्नति, पत्नी तथा बच्चों की दायित्व होगी।
  • मकर राशि – व्यवसाय में कोई परिवर्तननहीं होगा, मान सम्मान में वृद्धि के योग है तथा लाभ होगा।
  • कुंभ राशि – उद्योग, व्यवसाय में विद्या बाधाएं बनी रहेगी, विशेष यात्रा को टालना हितकर होगा।
  • मीन राशि – अराधना में रुचि, मानसिक शारीरिक मेहनत अधिक करना होगा तथा लाभ होगा, ध्यान दें।
     
Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group