Home Blog Page 5661

मिर्ची बाबा (Mirchi Baba) के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश

0

Mirchi Baba : भोपाल के चर्चित मिर्ची बाबा उर्फ़ महंत वैराग्यानंद गिरी पर भोपाल के महिला थाने में बलात्कार की धाराएं लगाकर उन्हें गिरफ़्तार क‍िया गया था. भोपाल की रहने वाली एक महिला ने इस कथित संत पर शारीरिक शोषण (Physical Abuse) करने का आरोप लगाया था. 8 अगस्त 2022 को रायसेन की रहने वाली 28 साल की महिला ने वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा के खिलाफ रेप, धमकी का मामला दर्ज कर कराया था। आरोप में महिला ने बताया था की महिला बच्चा ना होने की परेशानी को लेकर वैराग्यानंद गिरी से मिली थी. इसके बाद कुछ समय के बाद दोबारा वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने उसे अपने पास बुलाया और प्रसाद के तौर पर भभूति (Bhabhuti) खाने को दी. महिला का आरोप है कि जैसे ही उसने भभूति खाई वह बेहोश हो गई और उसके बाद उसके साथ बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला जब होश में आई तो उसे इस घटना के बारे में पता चला. जिसके बाद उसने इस मामले को लेकर महिला अपराध शाखा से संपर्क किया. बता दें कि महिला कि शिकायत पर बाबा को ग्वालियर से गिरफ़्तार किया गया. ग्वालियर पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई थी जिस पर देर रात ही मिर्ची बाबा को हिरासत में ले लिया था. महिला अपराध शाखा और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ग्वालियर पहुंची. जहां से मिर्ची बाबा को उनके हवाले कर दिया गया.

mirchi baba 2

मिर्ची बाबा के खिलाफ 566 पेज की चार्जशीट कोर्ट में पेश

महिला से रेप के आरोप में भोपाल जेल में बंद वैराग्यनंद गिरि उर्फ मिर्ची बाबा के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को चार्जशीट पेश कर दी। 566 पेज की चार्जशीट जज पूजा पाठक की कोर्ट में पेश की गई। इसमें बाबा पर लगे आरोपों को सही पाया है। चार्जशीट में 21 लोगों की गवाही, भभूत, साबूदाना की गोली की बरामदगी, FSL रिपोर्ट, कॉल डिटेल का ब्योरा शामिल है। सबसे बड़ा साक्ष्य बाबा के मोबाइल की कॉल डिटेल है। इसके मुताबिक घटना वाले दिन बाबा के मोबाइल की लोकेशन मिनाल रेसीडेंसी वाले मकान पर ही थी, जबकि बाबा का कहना था कि वह उस दिन भोपाल में नहीं थे। पीड़िता की मोबाइल लोकेशन भी मिनाल रेसीडेंसी पर मिली। बता दें कि 8 अगस्त 2022 को रायसेन की रहने वाली 28 साल की महिला ने वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा के खिलाफ रेप, धमकी का मामला दर्ज कर कराया था। इसके बाद ग्वालियर से मिर्ची बाबा को गिरफ्तार किया गया था। तब से बाबा केन्द्रीय जेल भोपाल में बंद हैं।

414 पेज में सिर्फ कॉल डिटेल, चालान में पति के बयान भी शामिल

पुलिस ने 566 पेज में चालान पेश किया है। इनमें से 414 पेज बाबा के फोन की कॉल के डिटेल हैं। पुलिस का कहना है कि बाबा ने दावा किया था कि महिला जिस दिन घटना बता रही है, वह उस दिन भोपाल में नहीं थे, जबकि कॉल डिटेल में बाबा के मोबाइल की लोकेशन भोपाल के मिनाल रेसीडेंसी में ही बता रही है। पीड़िता की मोबाइल लोकेशन भी यहीं की मिली है। मिर्ची बाबा ने मिनाल रेसीडेंसी में डूप्लैक्स किराए से ले रखा था। पुलिस ने पीड़िता के पति के बयानों को भी चालान में शामिल किया है। इसमें उसने पत्नी द्वारा बताए आरोपों को ही दोहराया है। उसने बताया कि पत्नी अपने गुरु भाई अंकित सिंघल को बाबा की करतूतों के बारे में बता रही थी, तभी उसने पत्नी की बात सुन ली थी। इसके बाद पत्नी को उसने घर से भगा दिया था। बाद में जब जाना कि बाबा ने पत्नी से गलत किया, तब बहुत दुख हुआ। पुलिस ने चालान में बताया कि FIR के बाद बाबा के घर की तलाशी ली गई। इसमें लकड़ी की अलमारी में सफेद पाउडर भभूत जब्त किया गया।

खराब उत्पाद की ब्रांडिंग में सहयोगी सेलिब्रिटी भी होंगे जिम्मेदार : खाद्य मंत्री सिंह

0

भोपाल : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा है कि उत्पाद या सेवाओं को लेकर किए जाने वाले भ्रामक प्रचार पर रोक लगाने का प्रावधान किया गया है। यदि कोई लोकप्रिय व्यक्ति या सेलिब्रिटी किसी ऐसे उत्पाद या सेवा का प्रचार-प्रसार करता है या उसे बढ़ावा देता है, जिससे उपभोक्ता को नुकसान हुआ हो या नुकसान होने की संभावना है तो उत्पाद के विनिर्माता या सेवा प्रदाता के साथ ही सेलिब्रेटी को भी जिम्मेदार माना जाएगा। एम.बी.बी.एस. की तरह लॉ की पढ़ाई भी हिन्दी में प्रारंभ की जाना चाहिए। इससे हिन्दी मीडियम के छात्र भी सहजता से कानून की पढ़ाई कर सकेंगे।

मंत्री सिंह शुक्रवार को राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय में (nliu) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 को लागू करने की चुनौतियाँ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला के सेमीनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उपभोक्ता संरक्षण की मंशा के अनुरूप लोगों को त्वरित न्याय एवं जागरूकता प्रदान करने में महती भूमिका अदा करेगा। कार्यशाला का शुभारंभ प्रमुख सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण फैज़ अहमद किदवई, वाइस चांसलर प्रो. डॉ. विजय कुमार एवं प्रो. डॉ. राजीव खरे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उपभोक्ता को बतायें उनके अधिकार

मंत्री सिंह ने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में उपभोक्ता वस्तुओं एवं सेवाओं की बिक्री में बढ़ोत्तरी के साथ उपभोक्ता समस्याओं में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बदलते परिवेश में यह आवश्यक हो गया है कि उपभोक्ताओं को यह ज्ञात हो कि उन्हें खरीदारी करते समय क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिये। यदि कोई समस्या आती है तो उसका निराकरण किस प्रकार होगा। उपभोक्ताओं तक इसकी भी सही जानकारी पहुँचे।

उपभोक्ता ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे शिकायत

मंत्री सिंह ने कहा कि उपभोक्ता चाहे तो अपनी शिकायतों को ऑनलाइन भी दर्ज करा सकता है। ई-दाखिल पोर्टल से ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था प्रदेश में प्रारंभ हो चुकी है। उपभोक्ता हित में यह एक अभिनव पहल है, जिसमें उपभोक्ता प्रदेश के किसी सुदूर क्षेत्र से भी ई-दाखिल पोर्टल पर ऑनलाईन अपना परिवाद आसानी से ई-फाइल कर सकता है।
 

मुख्यमंत्री चौहान ने क्रांतिकारी वासुदेव फड़के की जयंती पर नमन किया

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। फड़के का जन्म 4 नवम्बर, 1845 को कोंकण के गाँव केल्शी में हुआ था। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम का आदि क्रांतिकारी कहा जाता है। वे ब्रिटिश काल में किसानों की दयनीय दशा को देख कर विचलित थे। उनका दृढ़ विश्वास था कि “स्वराज” ही इस रोग की दवा है। फड़के ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए सशस्त्र मार्ग का अनुसरण किया। अंग्रेजों के विरूद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों को जागृत करने में उनका विशेष योगदान रहा। महाराष्ट्र के कोली, भील तथा धांगड समुदाय को एकत्र कर उन्होंने 'रामोशी' नाम का क्रान्तिकारी संगठन खड़ा किया। फड़के का निधन 17 फ़रवरी 1883 को हुआ।
 

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ पौध-रोपण किया

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल में प्रशिक्षण के लिए आए स्वैच्छिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने नीम, कचनार और खिरनी के पौधे लगाए। नई दुनिया इंदौर के समाचार संपादक उज्जवल शुक्ला भी अपने जन्म-दिवस पर सपरिवार पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण के लिए आई स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से परिचय तथा उनके द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग पृथ्वी के लिए बड़े संकट हैं। पौध-रोपण के लिए जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करना और पर्यावरण-संरक्षण के प्रति जन-सामान्य को संवदेनशील बनाना आवश्यक है। सुशासन संस्थान द्वारा सतत विकास में भागीदारी के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के क्षमता निर्माण कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के समन्वय से कार्य कर रही विभिन्न जिलों की संस्थाओं के प्रतिनिधि भी पौध-रोपण में शामिल हुए।
 

पीथमपुर म.प्र. की औद्योगिक एवं रोजगार देने वाली राजधानी : मुख्यमंत्री चौहान

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पीथमपुर मध्यप्रदेश की औद्योगिक एवं रोजगार देने वाली राजधानी बन गया है। यहाँ बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित हुए हैं और उद्योगों के लिये निवेश आने का क्रम जारी है। यहाँ बेटियों के लिये अलग से महिला उद्यमी पार्क बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान पीथमपुर में रोजगार दिवस और "एक जिला-एक उत्पाद'' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 1371 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी और 3 लाख 19 हजार युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिये 2577 करोड़ रूपये की ऋण राशि का वितरण किया। साथ ही महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने महिला उद्यमी पार्क का भूमि-पूजन कर 21 महिला उद्यमियों को भूमि आवंटन-पत्र भी सौंपे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना के लिये सांस्कृतिक पुनरुत्थान के कार्य शुरू हो गये हैं। वाग्देवी की प्रतिमा, जो इस समय इंगलैंड में है, को पुन: मध्यप्रदेश लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उज्जैन में महाकाल लोक बनाया गया है। ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना का कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार देने के लिये रात-दिन एक कर रही है। अगले एक वर्ष में एक लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती की जायेगी। नवम्बर माह में 40 हजार रिक्त पदों में भर्ती के लिये विज्ञापन जारी हो जायेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पीथमपुर में 1100 एमएसएमई इकाइयों में 12 हजार 777 करोड़ रूपये का निवेश है और 38 हजार 770 लोगों को रोजगार मिला है। यहाँ 95 बड़ी औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित हैं, जिसमें 26 हजार 320 करोड़ रूपये का निवेश है और 53 हजार 493 लोगों को रोजगार मिला है। इस तरह से कुल एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। पीथमपुर के फार्मा सेक्टर ने दुनियाभर को कोविड में दवाएँ पहुँचा कर अद्भुत काम किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसान भाइयों से जमीन लेकर 12 हजार 500 हेक्टेयर में नया निवेश क्षेत्र स्थापित किया जायेगा, जिसमें एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। पीथमपुर अद्भुत औद्योगिक क्षेत्र है। यहाँ औद्योगिक इकाइयाँ लगातार निवेश करती जा रही हैं। यहाँ के औद्योगिक उत्पादों का 11 हजार करोड़ रूपये का निर्यात विभिन्न देशों में किया जाता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पीथमपुर में सड़कों के निर्माण के लिये 15 करोड़ रूपये दिये जायेंगे। यहाँ राजस्व अनुभाग बना कर स्थाई रूप से एसडीएम कार्यालय स्थापित किया जायेगा। पीथमपुर अस्पताल का सिविल अस्पताल में उन्नयन किया जायेगा। स्थानीय जन-प्रतिनिधियों द्वारा की गई क्षेत्रीय विकास की गई माँगों को भी पूरा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भी गरीब परिवार बिना आवास के नहीं रहेगा। ऐसे सभी परिवारों को मुख्यमंत्री भू-आवासीय योजना में जमीन देकर उसका मालिक बनाया जायेगा। सभी पात्र लोगों के आवास भी बनाये जायेंगे। अकेले धार जिले में ही एक लाख गरीबों के मकान बन चुके हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने संबल और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जैसी हमारी अनेक कल्याणकारी योजनाएँ बंद कर दी थी। ऐसी सभी बंद योजनाओं को हमने पुन: शुरू कर जनता को उसका लाभ देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवार के मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की फीस राज्य सरकार भरेगी। पढ़ाई के साथ रोजगार की व्यवस्था के लिये भी सरकार निरंतर अभियान चला रही है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किये। मुख्यमंत्री ने धार जिले के बाग प्रिंट के 'लोगो' का अनावरण किया एवं कारीगरों को जीआई सर्टिफिकेट वितरित किये। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एमपीआईडीसी और फियो के बीच एमओयू हुआ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं का टर्न ओवर 20 हजार करोड़ तक पहुँच गया है। मेरा उद्देश्य है कि मेरी बहनें प्रतिमाह कम से कम 10 हजार रूपये की आय अर्जित करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार का समग्र रूप से एक ही लक्ष्य है कि जनता की ख़ुशहाली। युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन के लिए विभिन्न योजनाएँ चल रही हैं। युवाओं को एक लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक का लोन बैंक द्वारा दिया जा रहा है। लोन वापसी की गारंटी राज्य सरकार दे रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की जानकारी कलेक्टर से ली। बताया गया कि अभी तक ज़िले में 3 लाख 19 हज़ार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 2 लाख 90 हज़ार आवेदन स्वीकृत भी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने आयुष्‍मान योजना, गरीबों के मकान की योजना, भू-आवास अधिकार योजना, गरीबों के राशन की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि मध्यप्रदेश को एक नई दिशा देने के लिये अंत्योदय के साथ आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश को गढ़ने के लिये आज महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। हमारी सरकार मध्यम एवं वंचित वर्ग के हर बच्चे का सपना पूरा करेगी। प्रदेश में 2 हजार से ज्यादा युवाओं ने स्टार्ट-अप प्रारंभ किये हैं। साथ ही फर्नीचर एवं टॉय क्लस्टर के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

औद्योगिक निवेश एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्म-निर्भर भारत से प्रोत्साहित होकर मुख्यमंत्री चौहान द्वारा आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिये कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिसमें 52 जिलों के 38 उत्पादों को "एक जिला-एक उत्पाद'' के रूप में चयनित किया गया है। इनकी मार्केटिंग के लिये अमेजान, फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन मार्केटिंग साइट से समझौता किया गया है। राज्य सरकार द्वारा गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों की जन्म से लेकर सम्पूर्ण जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं। युवा वर्ग के रोजगार एवं उच्च शिक्षा के लिये भी कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं, ताकि युवा अपने स्वप्न पूरे करते हुए प्रदेश एवं देश के विकास में सहयोगी बनें।

मुख्यमंत्री चौहान का कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर अलग अंदाज़ में स्वागत किया गया। यहाँ उनसे मिलने आये भांजे-भांजी भी पहुँचे, जो मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं और जिनकी फ़ीस राज्य सरकार द्वारा भरी गई है। मंच पर 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले और सरकार से लैपटाप प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। राज्य सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले धार ज़िले के जनजाति युवाओं ने भी मुख्यमंत्री चौहान का आभार जताया। घर-घर अनाज पहुँचाने वाले वाहन चालक और लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों ने भी उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर और उज्जैन संभाग के विभिन्न ज़िलों द्वारा 'एक जिला-एक उत्‍पाद' के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम में धार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद छतर सिंह दरबार, विधायकगण, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन संजय शुक्ला, लघु, सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम पी. नरहरि अन्य जन-प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में युवा एवं महिला समूह की सदस्य उपस्थित रहे।
 

सीओपी 27: भारत को जलवायु वित्त से संबंधित चर्चाओं पर पर्याप्त प्रगति की उम्मीद

0

नई दिल्ली| केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव 6-18 नवंबर, 2022 तक मिस्र के शर्म अल-शेख में होने वाले यूएनएफसीसीसी (सीओपी 27) के दलों के सम्मेलन के 27वें सत्र में भाग लेने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। जून 2022 में बॉन (जर्मनी) में आयोजित सहायक निकायों के 56वें सत्र में विकासशील देशों ने स्पष्ट किया कि यूएनएफसीसीसी जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर सामूहिक और बहुपक्षीय प्रतिक्रिया का केंद्र है।

मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, सम्मेलन और पेरिस समझौते का अपने लक्ष्यों और सिद्धांतों के अनुसार एक संतुलित और व्यापक कार्यान्वयन होना चाहिए।

मंत्रालय ने कहा कि विकासशील देशों के लिए जलवायु वित्त की परिभाषा पर अधिक स्पष्टता की आवश्यकता है, ताकि जलवायु कार्रवाई के लिए वित्त प्रवाह की सीमा का सटीक आकलन करने में सक्षम हो सके।

उन्होंने कहा, वित्त पर स्थायी समिति विभिन्न परिभाषाओं पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, हम इस पर अच्छे विचार-विमर्श की उम्मीद करते हैं। शब्द की व्याख्या कन्वेंशन और उसके पेरिस समझौते में जलवायु वित्त पर देशों द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं के अनुरूप होनी चाहिए।

मंत्रालय ने कहा कि 2020 तक और उसके बाद हर साल 2025 तक हर साल 100 अरब डॉलर का जलवायु वित्त मुहैया कराने का लक्ष्य अभी हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, वादा की गई राशि को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए, अब 2024 के बाद नए मात्रात्मक लक्ष्य के तहत पर्याप्त संसाधन प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए महत्वाकांक्षा को पर्याप्त रूप से बढ़ाने की आवश्यकता है।

नए सामूहिक मात्रात्मक लक्ष्य पर चर्चा में संसाधन प्रवाह की मात्रा और गुणवत्ता पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। वित्तीय तंत्र के कार्य में सुधार के लिए पहुंच से संबंधित मुद्दे और सुझाव भी महत्वपूर्ण हैं।

इसके अलावा, मात्रा और प्रवाह की दिशा की उचित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शिता में सुधार अनिवार्य है। मंत्रालय ने कहा कि तदर्थ कार्य समूह को उपरोक्त सभी पहलुओं को शामिल करते हुए सलाह/सुझाव देना चाहिए।

“एक जिला-एक उत्पाद” में सीहोर जिले के बुदनी के कलात्मक खिलौनें अब भोपाल में बिकेंगे

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुदनी के लकड़ी के खिलौनों के विक्रय और प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में सीहोर जिला पंचायत और म.प्र. हस्तशिल्प विकास निगम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भोपाल के गौहर महल में आज संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की प्रबंध संचालक अनुभा ने एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया। एंब्रॉयडरी हुरमुचो की विशेषज्ञ आर्टिस्ट सरला सोनेजा (ग्वालियर) विशेष रूप से उपस्थित थी। शोरूम प्रारंभ होने से काष्ठ शिल्पियों की आय में वृद्धि होगी।

अनेक हस्त शिल्पी रहे मौजूद

"एक जिला-एक उत्पाद" अंतर्गत बुदनी जिला सीहोर के लकड़ी के कलात्मक खिलौनें और अन्य हस्तशिल्प के एक्सक्लूसिव मृगनयनी शोरूम के शुभारंभ पर अनेक हस्त शिल्पी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि काष्ठ शिल्प के उत्कृष्ट कलाकार बुदनी में कई वर्ष से लकड़ी के खिलौनों का विक्रय करते आ रहे हैं। इनका विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर भी आउटलेट शुरू हुआ है। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर हर्ष सिंह, हस्तशिल्पी, हस्तशिल्प विकास निगम के अधिकारी-कर्मचारी और कला प्रेमी नागरिक भी उपस्थित थे।
 

रतलाम में बांसवाडा हाईवे पर कार और लोडिंग वाहन की टक्कर में एक की मौत

0

रतलाम ।    बांसवाड़ा हाईवे पर जिला मुख्यालय से लगे औद्योगिक थाना क्षेत्र के पलसोड़ा फंटे के पास कार व लोडिंग वाहन (छोटा हाथी) की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार नगर निगम कर्मचारी के बेटे (कार चालक) की मौत हो गई व लोडिंग वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार रतलाम नगर निगम में सहायक राजस्व निरीक्षक (वर्तमान में उद्यान विभाग) के पद पर पदस्थ सुशीला पांडे के पुत्र 30 वर्षीय आनंद पांडे पुत्र मनोहरलाल पांडे निवासी विनोबा नगर शुक्रवार दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच कार (एमपी-43/जेडए-2159) से सैलाना की तरफ से रतलाम आ रहे थे। वहीं 48 वर्षीय सलीम मेव पुत्र शरीफ मेव निवासी सुतारों का वास लोडिंग वाहन (एमपी-43/एल-1839) लेकर सैलाना की तरफ जा रहे थे। तभी पलसोड़ा फंटे के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे आनंद पांडे व सलीम मेव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई व दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां आनंद पांडे को मृत घोषित कर दिया गया। सलीम को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। स्वजन इलाज के लिए उन्हें बडौ़दा (गुजरात) ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हुई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए व कार की मुंह तक पलट गया। पुलिस के अनुसार प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

ग्वालियर में पकड़ा फर्जी कलेक्टर, स्कूटर से आया था और बताया 2020 बेच का हूं, राष्ट्रपति ने की है नियुक्ति

0

ग्वालियर ।  शुक्रवार को एक युवक बैग लेकर और शूटबूट में कलेक्टोरेट पहुंचा। वहां जाकर कलेक्टर के स्टेनो को बताया कि कलेक्टर पद पर ज्वाइनिंग देने आया है। वह 2020 बेच का है और उसकी नियुक्ति राष्ट्रपति ने की। उसने अपना नाम एम शाक्य बताया। इतना सुनते ही पहले तो स्टेनो सकते में आ गए। बाद में मामला समझते हुए उन्होंने बात करना जारी रखा और पुलिस को बुला लिया। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक स्कूटर से कलेक्टोरेट आया था। हलांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि युवक कहां का है और कहां से आया है । पुलिस युवक को अपने साथ ले गई और अब उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही मामले का पूरा खुलासा होगा। जैसे ही कलेक्टोरेट के अन्य कर्मचारियों को फर्जी कलेक्टर की बात पता चली तो वे कलेक्टर कार्यालय के सामने एकत्रित हो गए।

Gold Mine: MP में मिली सोने की खदान, नीलामी की तैयारियां

0

Gold Mine: अभी तक मध्य प्रदेश की धरती से हीरा निकाला जाता रहा है, लेकिन अब यह धरती भी सोना उगाएगी। खनिज विभाग के वैज्ञानिकों ने सिंगरौली में गुरहर पर्वत पर सोने की खान की खोज की है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की रिपोर्ट के बाद खनिज विभाग ने खदान की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा सोने की खान के अलावा मुख्य खनिज की 12 अन्य खदानों की भी नीलामी की जाएगी।

इनमें लौह अयस्क, चूना पत्थर, मैगनीज, रॉक फॉस्फेट और ग्रेफाइट की खदानों की नीलामी की जाएगी। राज्य के तीन जिलो ग्वालियर के पनिहार में लौह अयस्क, झाबुआ के खतंबा में रॉक फॉस्फेट खदानों और अलीराजपुर के नेतारा में ग्रेफाइट खदानों की नीलामी होगी।

एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना

सिंगरौली के गुरहर पर्वत पर मिली सोने की खदान में खुदाई करने पर एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना मिलेगा। यह खदान कुल 149.30 हेक्टेयर में फैली हुई है। इस चट्टानी भूमि क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से सोने की खोज की जा रहा थी। भारत सरकार के भूवैज्ञानिकों की भी इसके लिए मदद ली गई है।

पांच चूना पत्थर एवं तीन मैंगनीज खदानों की होगी नीलामी

मध्य प्रदेश के सतना जिले में पहरी, भाटिया और रेवरा की चूना पत्थर खदानों, रीवा के चोरगड़ी पुरैना और दमोह के सुखा सतपारा की खदानों की नीलामी की जाएगी। इसी प्रकार खरगोन के नंदिया लोहारपुरा, बालाघाट के बरबुडा और सिवनी के धोबितोला की मैगनीज खदानों की नीलामी के लिए निविदाएं मंगवाई गई हैं।

तीन जिलों में होगी इन खनिजों की नीलामी
प्रदेश के तीन जिलों झाबुआ के खतंबा में रॉक फॉस्फेट, ग्वालियर के पनिहार में लोह अयस्क और आलीराजपुर के नेतारा में ग्रेफाइट की खदान की नीलामी की जाएगी।

2002 से जारी है सोने की खोज

मध्य प्रदेश में 2002 से सोने की खोज चल रही है। सोने की संभावनाओं का सर्वेक्षण करते हुए, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की है। इसमें से सिंगरौली के गुरहर पर्वत पर सोना मिला है। सिंगरौली के अलावा सिवनी, बैतूल, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया जिलों में तलाशी जारी है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group