Home Blog Page 5662

पराली जलाने पर दिल्ली के एलजी ने पंजाब सीएम को लिखा पत्र, तत्काल कदम उठाने को कहा

0

नई दिल्ली| दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पराली जलाने के मुद्दे पर शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा और इस पर नियंत्रण के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा। एलजी ने पत्र में लिखा कि मैं आपका ध्यान उस दर्द और पीड़ा की ओर आकर्षित करना चाहता हूं जो दिल्ली के लोग बिना किसी गलती के भुगत रहे हैं, आपसे अनुरोध करता हूं कि पंजाब में पराली जलाने को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाएं, जिसने राष्ट्रीय राजधानी को गैस चैंबर में बदल दिया है।

उन्होंने पत्र में कहा, यह सर्वज्ञात हैं कि दिल्ली में वायु प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, धुएं के कारण लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। 95 प्रतिशत प्रदूषण पंजाब में पराली जलने से उत्पन्न हो रहा है।

एल-जी सक्सेना ने कहा कि उम्मीद के विपरीत 24 अक्टूबर, 2022 से 2 नवंबर, 2022 के बीच की अवधि में पराली जलने की घटनाओं में 2021 की इसी अवधि की तुलना में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पत्र में कहा गया है कि 2 नवंबर को 6 राज्यों में पराली जलाने के 3,825 मामलों में से अकेले पंजाब में 3,634 मामले सामने आए।

एलजी सक्सेना ने कहा कि यह स्थिति नागरिकों के स्वास्थ्य व जीवन के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि सरकार विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च कर 'बायो-डीकंपोजर' को बढ़ावा देने के रास्ते से हट गई है।

एलजी ने कहा, यह आश्चर्य की बात है कि इन पहलों और हस्तक्षेपों के बावजूद, विशेष रूप से आपके राज्य में पराली जलाने के मामले न केवल बेरोकटोक जारी हैं, बल्कि बढ़े भी हैं, इससे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।

मैं, दिल्ली और इसके निवासियों की ओर से एक बार फिर आपसे आग्रह करता हूं कि किसानों की मदद कर एनसीआर के निवासियों को सांस लेने में मदद करें, उपराज्यपाल ने पत्र में कहा कि उन्होंने इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री एम.एल. खट्टर से भी बात की है।

पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के सीएम ने ट्वीट किया, एलजी साहब, आप दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामों को रोक रहे हैं। आपने रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान को रोक दिया और अब मुझे पत्र लिखकर इतने गंभीर विषय पर राजनीति कर रहे हैं, यह सही नहीं है।

Bigg Boss 16: पॉपुलर कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक बने बीबी हाउस के नये कैप्टन…. 

0

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन में रोज कुछ न कुछ ड्रामा देखने मिल रहा है। इसी की वजह से यह शो दिन-ब-दिन और भी मजेदार और दिलचस्प होता जा रहा है। इस हफ्ते शो में कई नई-नई चीजें और फेरबदल देखने को मिली है। पिछले कई एपिसोड्स में कंटेस्टेंट्स के बीच दर्शकों को एक बार फिर घर के अंदर घमासान युद्ध देखने को मिला है। इसी क्रम में लेटेस्ट एपिसोड में अब घर की कमान ऐसे सदस्य को दी गई है, जो इस बार का सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट है। यह और कोई नहीं बल्कि अब्दु रोजिक हैं।  

बीबी हाउस के कैप्टन के लिए अब्दु का चुनाव 'बिग बॉस' ने नहीं बल्कि घर के पूर्व कैप्टन रह चुके कंटेस्टेंट्स ने ऐसा किया है। खबरों के अनुसार अब्दु रोजिक को घर का नया कैप्टन पूर्व कप्तानों द्वारा बनाया गया है क्योंकि अब्दु सबको बहुत पसंद हैं। इतना ही नहीं घर के सभी लोगों को अब्दु पर यकीन भी है कि वह सारी जिम्मेदारियां  बखूबी निभा पाएंगे। यह सब होने से पहले बिग बॉस के घर के पुराने कप्तानों को एक टास्क दिया गया था। बिग बॉग को लगता है कि वह सदस्य ही बीबी हाउस का नए कैप्टन को चुन सकता है, जो पहले खुद कैप्टंसी संभाल चुका हो।  

शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस  गौतम विग, निमृत कौर अहलूवालिया और शिव ठाकरे नया कैप्टन चुनने की जिम्मेदारी देते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में अब्दु निमृत को मनाते हुए भी दिख रहे हैं कि वह कैप्टन बनने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। अब्दु के अलावा कई कंटेस्टेंट हैं, जो अपने-अपने तरीके से पूर्व कप्तानों से कैप्टेंसी की मांग कर रहे थे। इनमें टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, शालीन का नाम शामिल है। लेकिन इस दौरान गौतम और शालीन में जमकर बहस देखने को मिली। 

Recruitment : SSC ने निकाली कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन… 

0
Constable

Recruitment SSC Constable : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कांस्टेबल जीडी के तहत 24 हजार 369 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 18 से 23 साल तक की उम्र के दसवीं पास उम्मीदवार 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, जनवरी में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद फिजिकल टेस्ट के आधार पर कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा।

शैक्षणिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं  पास होना जरूरी है।

आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2022 के हिसाब से की जाएगी। हालांकि, एससी, एसटी (SC/ST) कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। जबकि, ओबीसी (OBC) कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा 3 साल की छूट मिलेगी।

सैलरी
NCB में सिपाही के पद के लिए – लेवल-1 के तहत 18,000 से 56,900 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। वहीं दूसरे सभी पदों के लिए लेवल-3 के तहत 21,700 से लेकर 69,100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

कांस्टेबल जीडी भर्ती 2022 में हुए महत्वपूर्ण बदलाव

1. SSC कांस्टेबल जीडी भर्ती के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में इस बार सवालों की संख्या घटाकर 80 कर दी गई है। जबकि इससे पहले CBT में कुल 100 सवाल पूछे जाते थे।
2. जीडी कांस्टेबल परीक्षा में इस बार हर सवाल 2 नंबर का होगा। जबकि इससे पहले हर सवाल 1 नंबर का होता था। ऐसे में इस बार 160 नंबर के 80 सवाल पूछे जाएंगे।
3. परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 40 नंबर के 20 सवाल, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से 40 नंबर के 20 सवाल, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स से 40 नंबर के 20 सवाल और इंग्लिश-हिंदी से 40 नंबर के 20 सवाल पूछे जाएंगे।
4. SSC कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा पहले 90 मिनट की होती थी। लेकिन इस बार अभ्यर्थियों को 60 मिनट का ही वक्त दिया जाएगा।
5. जीडी भर्ती परीक्षा में गलत जवाब देने पर 0.50 नंबर काटा जाएगा। जबकि इससे पहले गलत जवाब देने पर 0.25 नंबर ही काटा जाता था।

पद
बीएसएफ: 10497
सीआईएसएफ: 100
सीआरपीएफ: 8911
एसएसबी: 1284
आईटीबीपी: 1613
एआर: 1697
एसएसएफ:103
फोर्स 164

फीस
भर्ती परीक्षा में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस देनी होगी। जबकि महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) से फीस नहीं ली जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया
1. अभ्यर्थी सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद ऑनलाइन अप्लाई करने के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप सबसे पहले लॉगिन करें और फिर आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
4. इसके बाद आप आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Recruitment : केंद्रीय विद्यालयों में 4,000 टीचिंग व अन्य विभागीय भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

0

Recruitment : केंद्रीय विद्यालयों में पीजीटी, टीजीटी, आदि पदों की सरकारी नौकरी के इच्छुक लेकिन पहले से कार्य कर रहे शिक्षकों के लिए काम की खबर। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, सेक्शन ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, विभिन्न विषयों के लिए टीजीटी व पीजीटी और हेड मास्टर के पदों पर सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा (एलडीसीई) 2022 के माध्यम से भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। संगठन द्वारा बुधवार, 2 नवंबर 2022 को जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी पदों की कुल 4014 रिक्तियों के लिए आवेदन और चयन प्र्रक्रियाओं का आयोजन किया जाना है।

आवेदन प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय संगठन की सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा (एलडीसीई) 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अपने सम्बन्धित डिप्टी कमीश्नर या इन-चार्ज डीसी या असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल या इन-चार्ज प्रिंसिपल को सीबीएसई से प्राप्त होने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकेगें। सम्बन्धित अधिकारी उम्मीदवार की आवेदन के विवरणों की जांच और सत्यापन करेंगे। साथ ही, ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट-आऊट पर उम्मीदवारों व उनके हेड के हस्ताक्षर भी जमा किए जाएंगे।

केवीएस द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के मुताबिक नवंबर के पहले सप्ताह के दौरान ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव होगा। इस लिंक को विभिन्न कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा अपने क्षेत्र के केद्रीय विद्यालयों में प्रसारित किया जाएगा, जिसके माध्यम से इच्छुक उम्मीदवार 16 नवंबर तक अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा 23 नवंबर तक जांच, सत्यापन और सीबीएसई को सबमिट किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

पदों के अनुसार रिक्तियों की संख्या

    टीजीटी – 2154 पद
    पीजीटी – 1200 पद
    हेड मास्टर – 237 पद
    प्रिंसिपल – 278 पद
    वाइस-प्रिंसिपल – 116 पद
    फाइनेंस ऑफिसर – 7 पद
    सेक्शन ऑफिसर – 22 पद

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद ने सिर्फ दो फूलो से ढका शरीर, Video देख फैंस के उड़े होश…

0

Urfi Javed : मनोरंजन जगत का एक ऐसा नाम है, Urfi Javed जो कुछ भी करें लेकिन चर्चा में बना रहता है। वह सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इतना ही नहीं, उर्फी अपनी बातों को बिंदास होकर रखती हैं।उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। वह अपने आउटफिट की वजह से अक्सर ट्रोल होती हैं लेकिन वह ट्रोल्स को करारा जवाब भी देती हैं।

Urfi 8

‘बिग बॉस ओटीटी’ कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद का नाम दिमाग में आते ही लोग सोच में पड़ जाते हैं की अब कौन सा बम फूटने वाला है। कई बार तो फैंस का दिमाग ये सोचते-सोचते घूम जाता है की आखिर उन्होंने पहना क्या है। वहीं अब एक बार फिर से अपने लुक्स से लोगों को प्रभावित करने वाली उर्फी इस वीडियो में सुपर बोल्ड (Urfi Javed Bold Video) अवतार में नजर आ रही हैं, जो इंटरनेट का पारा बढ़ा रहा है। उर्फी जावेद फूल और पत्तियो से कई बार अपना शरीर ढकते हुए नजर आ चुकी हैं और इस बार भी उर्फी जावेद ने कुछ ऐसा ही किया है। उर्फी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसे देख लोग भड़क गए हैं।

उर्फी का बोल्ड अवतार

दरअसल, उर्फी जावेद ने नए वीडियो में फिर से अपना बोल्ड अवतार दिखाया है। इस वीडियो में उर्फी ने अपने शरीर के ऊपरी हिस्से पर कुछ भी नहीं पहन रखा और उन्होंने सिल्वर रंग के फूल से अपना बॉडी पार्ट ढका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद कैमरे की ओर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का प्लाजो पहना हुआ है लेकिन ऊपर उर्फी ने कुछ नहीं पहना। शरीर पर उर्फी ने सिर्फ दो फूल चिपका रखे हैं। साथ में उन्होंने शरीर पर ब्लैक कलर का एक डिजाइन भी बनाया हुआ है।

लोगों की प्रतिक्रिया

उर्फी जावेद के इस वीडियो को कई लोगों ने लाइक जरूर किया है लेकिन कमेंट्स में हर किसी ने उर्फी को ट्रोल किया है। यूजर्स हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी को खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शर्म करो।’ दूसरे ने लिखा, ‘बिना इज्जत के पैसों का क्या करेगी बहन’, जबकि एक अन्य ने लिखा, “ये क्या बकवास है?”

बिपाशा बसु ने कराया Bold Maternity Photoshoot ….

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इन दिनों बिपाशा अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखती हैं। फैंस भी बिपाशा और उनके आने वाले बच्चे को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही एक्ट्रेस ने अपना बेबी शावर सेरेमनी सेलिब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। बिपाशा के बेबी शावर पार्टी में टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारों ने शिरकत की थी। इसी बीच बिपाशा ने अपना एक बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपना एक बोल्ड फोटोशूट कराया है।

यूजर्स ने किया ट्रोल

बिपाशा  के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखा जा सकता है। उन्होंने अपना बेली ओपन रखा है और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। बिपाशा की तस्वीरें देख यूजर्स भड़क गए। एक यूजर ने कहा, सनातन धर्म संस्कृति पर बॉलीवुड इंडस्ट्री बड़ा धब्बा है। एक यूजर ने लिखा, देश की संस्कृति की ऐसी तैसी कर दी। एक ने कहा, साड़ी में भी अच्छा लगता।
 
बोल्ड लुक की तारीफ

ट्रोल्स के जवाब में बिपाशा बसु की तारीफ करने वालों लोगों की भी कमी नहीं है। किसी ने उन्हें गॉर्जियस बताया तो किसी ने उनकी बोल्ड अदाओं की तारीफ की।

बड़े पर्दे से गायब

बिपाशा बसु लंब समय से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2015 में आई अलोन थी। बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। शादी के बाद वह निजी जिंदगी में व्यस्त हो गईं। हालांकि बीच-बीच में वह पपराजी के कैमरे में जरूर कैद होती रही हैं।

चाय के साथ खाने के लिए बनाएं चटपटी मेथी पापड़ी

0

ब्रेकफास्ट में कभी-कभी चटपटा खाने का मन करने लगता है। ऐसे में आप चटपटी मेथी पापड़ी बना सकते हैं। यह रेसिपी चाइनीज स्नैक्स से बैटर है। आप बच्चों को भी मार्केट की नमकीन खिलाने की बजाय यह देसी रेसिपी खिला सकते हैं। यह रेसिपी जल्दी बनकर तैयार हो जाती है। आप इसे बनाकर 15-20 दिनों के लिए एयरटाइट कंटेनर में भी रख सकते हैं। चाय के साथ इसका स्वाद बढ़ जाता है।

सामग्री – कसूरी मैथी 1 बड़ा चम्मच,मैदा 150 ग्राम,अदरक,हरी मिर्च 5-6,अजवायन 1 छोटा चम्मच,मीठा सोडा 1/4 चम्मच,बेसन 200 ग्राम,नमक स्वादानुसार

विधि – एक बाउल में बेसन और मैदा लेकर इसे मिला लें। अब इसमें कसूरी मेथी, नमक, अजवायन और मोयन के लिए एक बड़ा चम्मच तेल निकाल लें।अब इसमें सोडा डालकर इन सब चीजों को मिलाकर आटा गूंद लें।आप अदरक, हरा धनिया और हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर भी इसमें डाल सकते हैं। यह पूरी तरह ऑप्शनल है।अब लोई लेकर पूड़ी बेल लें।हथेलियों पर लेकर चपटा कर लें। कड़ाही में तेल डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। आपकी चटपटी मेथी पापड़ी तैयार है।आप इसे चाय कॉफी और कैचअप में डिप करके भी खा सकते हैं।आप चाहें, तो इसमें काली मिर्च को दरदरा पीसकर भी डाल सकते हैं।आप अगर वेट लॉस फ्रेंडली डाइट पर हैं, तो इसे तलने के लिए सरसों के तेल या ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

5000mAh बैटरी के साथ आया Honor का नया स्मार्टफोन….

0

ऑनर ने मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Honor Play 30M को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। ऑरोरा ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक और टाइटेनियम एम्प्टी सिल्वर कलर ऑप्शन वाले इस फोन को ऑनर ने चीन में लॉन्च किया है।इसकी कीमत 1299 युआन है। फोन में कंपनी ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर ऑफर कर रही है।

फीचर और स्पेसिफिकेशन

फोन में कंपनी 1600×720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। कंपनी का यह लेटेस्ट हैंडसेट 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में कंपनी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480G चिपसेट ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए ऑनर प्ले 30M के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं। इनमें 13 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।

कुछ दिन पहले लॉन्च हुआ ऑनर X40 GT

कंपनी ने पिछले महीने X40 GT को लॉन्च किया है। यह फोन 6.81 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में ऑफर किया जाने वाला यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है।यह फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है।फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें दी गई 4800mAh की बैटरी 66 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

EPF Pension Scheme 2014: योजना का लाभ लेने के लिए 15000 वेतन की सीमा रद्द

0

सुप्रीम कोर्ट ने ईपीएफ पेंशन मामले में अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट के इस फैसले का असर देश भर के कर्मचारियों पर पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कर्मचारी पेंशन योजना 2014 की वैधता को बरकरार रखा है लेकिन कोर्ट ने पेंशन फंड में शामिल होने के लिए 15,000 रुपये मासिक वेतन की सीमा को रद्द कर दिया है। 2014 के संशोधन ने अधिकतम पेंशन योग्य वेतन को 15,000 रुपये प्रति माह पर सीमित कर दिया था। संशोधन से पहले अधिकतम पेंशन योग्य वेतन 6,500 रुपये प्रति माह था।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस यूयू लिलित, जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस सुधांशु धुलिया ने अपने फैसले में कई जरूरी बातें कही है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि कर्मचारी पेंशन योजना, 2014 के प्रावधान कानूनी और वैध हैं। पीठ ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने पेंशन योजना में शामिल होने के विकल्प का इस्तेमाल नहीं किया है, उन्हें छह महीने के भीतर ऐसा करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया है कि पात्र कर्मचारी जो कट-ऑफ तारीख तक योजना में शामिल नहीं हो सके हैं उन्हें एक अतिरिक्त मौका दिया जाना चाहिए क्योंकि केरल, राजस्थान और दिल्ली के उच्च न्यायालयों की ओर से पारित निर्णयों के मद्देनजर इस मुद्दे पर स्पष्टता की कमी थी।

पीठ ने इसके साथ ही 2014 की योजना की उस शर्त को भी अमान्य करार दिया है जिसके तहत कर्मचारियों को 15,000 रुपये से अधिक के वेतन पर 1.16 प्रतिशत का अतिरिक्त योगदान देना होता था। पीठ ने यह भी कहा कि सीमा से अधिक वेतन पर अतिरिक्त योगदान करने की शर्त स्वेच्छिक होगी, लेकिन यह भी जोड़ा कि निर्णय के इस हिस्से को छह महीने के लिए निलंबित रखा जाएगा ताकि अधिकारियों को धन जेनरेट करने में सक्षम बनाया जा सके।

जानें पपीता के फायदे और नुकसान

0

पौष्टिक आहार की बात आती है, तो सबसे पहली सब्जियों और फलों का जिक्र होता है। स्वस्थ रहने के लिए अक्सर हरी सब्जियों और फलों के सेवन की सलाह दी जाती है। वहीं किसी रोग विशेष में भी डॉक्टर किसी खास सब्जी या फल के सेवन को डाइट में शामिल करने को कहते हैं। इन पौष्टिक आहारों में पपीता शामिल है।पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पपीता का सेवन करने से कई तरह के रोगों से छुटकारा मिलता है। हालांकि पपीता कई बार नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप भी पपीते का रोजाना सेवन करते हैं तो जान लीजिए कि पपीता आपके लिए कितना फायदेमंद और नुकसानदायक है।

पपीता में पाए जाने वाले पोषक तत्व

पपीता को विटामिन ए का खजाना माना जाता है। पपीते में अत्यधिक मात्रा में विटामिन ए होता है, इसके अलावा विटामिन सी भी पाया जाता है। वहीं पपीते में अधिकांश मात्रा में पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट पदार्थ, क्षार तत्व, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, शर्करा आदि पाया जाता है। प्राकृतिक तौर पर इसमें फाइबर, कैरोटिन और मिनरल्स पाए भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

पपीते सेवन के फायदे

  • पपीते का सेवन हृदय रोगों से बचाव करता है
  • पपीते के बीज का उपयोग करते पाचन प्रक्रिया को बेहतर कर सकते हैं।
  • पपीता में पाए जाने वाले औषधीय गुण आंखों की सुरक्षा के लिए लाभकारी हैं।
  • गठिया के मरीजों को पपीते का सेवन करना चाहिए, उसके लिए पपीता उपयोगी है।
  • त्वचा की रंगत में सुधार के लिए पपीता लाभकारी है।
  • बालों को मजबूत करने और घने बनाने के लिए पपीते के पत्तों के रस का उपयोग कर सकते हैं।
  • विशेषज्ञों के मुताबिक कैंसर से बचाव में पपीते के बीज फायदेमंद होते हैं।
  • अधिक वजन होने पर मोटापा घटाने के लिए लोग पपीते का उपयोग कर सकते हैं।
  • उच्च रक्तचाप के इलाज में कच्चे पपीते को फायदेमंद बताया गया है।

पपीता सेवन के नुकसान

  • गर्भावस्था में पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीते में लेटेक्स पाया जाता है तो गर्भाशय के संकुचन की वजह बन सकता है। जिससे गर्भपात, प्रसव दर्द, शिशु में असामान्यताएं हो सकती हैं।
  • स्तनपान कराने वाली माताओं को पपीते के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
  • उच्च मात्रा में पपीते का सेवन पीलिया की समस्या को बढ़ाता है।
  • पपीते का अधिक सेवन नाक में कंजेशन, झनझनाहट, दमा जैसी सांस संबंधी समस्या के शिकार हो सकते हैं।
  • गुर्दे की पथरी की समस्या भी अधिक पपीते के सेवन के कारण हो सकती है।
  • एक साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पपीते का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group