Home Blog Page 5693

भोपाल भारत पेट्रोलियम डिपो में ब्लास्ट में 7 लोग झुलसे, चश्मदीद ने बताया भयावह मंजर

0

भोपाल   भोपाल-इंदौर बायपास स्थित भौंरी बकानिया में स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के डिपो में शुक्रवार रात फिलिंग पॉइंट में ईंधन भरते समय टैंकर में हुए ब्लास्ट से 7 लोग झुलस गए। इनमें 4 की हालत नाजुक है, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में 6 टैंकर के ड्राइवर-क्लीनर हैं, जबकि एक BPCL का ठेका कर्मचारी है। मौके पर मौजूद टैंकर ड्राइवर ने उस डरावने मंजर को बयां किया।

हर रोज 100 से अधिक टैंकर में लोडिंग

भारत पेट्रोलियम के डिपो से हर रोज करीब 100 टैंकर में डीजल भरा जाता है। हर वक्त 10-150 लोग डिपो में मौजूद रहते हैं। मप्र टैंकर वर्कर एसोसिएशन के कोषाअध्यक्ष शौकत अली ने डिपो के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अली का कहना कि डिपो में टैंकर में ईंधन भरने का समय सुबह 7 बजे (सूर्योदय) से शाम 6 बजे (सूर्यास्त) के बीच है, लेकिन डिपो मैनेजर अपने कर्मचारियों को ओवर टाइम का वेतन बढ़ाने के चक्कर में रात 10 बजे तक टैंकरों में ईंधन भरवाता है। सुबह से खड़े टैंकरों को शाम को एंट्री दी जाती है। फिर ईंधन भरने के बाद भी दो-दो घंटे डिपो के अंदर ही गाड़ियों को खड़ा किया जाता है, जबकि 1 टैंकर भरने में अधिकतम 15 मिनट का वक्त लगता है। अली ने दावा किया कि भारत पेट्रोलियम के डिपो में पुराने तकनीक से ईंधन फीलिंग की जाती है। न ही इनके पास कंप्यूटराइज मशीनें हैं, न ही नई तकनीक के सुरक्षा उपकरण। हालात यह हैं कि ईंधन मापने की ऑटोमैटिक मशीन तक नहीं है। मीटर तक सेट नहीं हैं। डीजल अधिक-कम होने पर बाल्टी से भरा, निकाला जाता है, जबकि दूसरी तरफ रिलायंस डिपो में हाईटेक तकनीक के सुरक्षा उपकरण हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मैनेजर को नहीं हटाया गया तो यूनियन सप्लाई नहीं होने देगा।

इंदौर के टैंकर में हुआ ब्लास्ट, तीसरे कंपार्टमेंट में ब्लास्ट

जिस टैंकर (MP09GF4775) में ब्लास्ट हुआ, वह इंदौर परिवहन विभाग से रजिस्टर्ड है। परिवहन विभाग की वेबसाइट के मुताबिक टैंकर Panjon काॅलोनी इंदौर निवासी सीताराम साहू के नाम से रजिस्टर्ड है। इसका रजिस्ट्रेशन नवंबर 2021 में हुआ। टैंकर में 12 हजार लीटर फ्यूल भरा जाता है। टैंकर के अंदर तीन कंपार्टमेंट हैं। इनमें 4-4 हजार लीटर ईंधन भरा जाता है। बताया गया कि हादसे के वक्त टैंकर के 1 कंपार्टमेंट में पेट्रोल भरा था, जबकि दूसरे में डीजल भरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। ब्लास्ट तीसरे कंपार्टमेंट में हुआ। जिला प्रशासन, पुलिस ने टैंकर की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर एक्सपर्ट से इसकी जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही डिपो की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में टैंकर के ऊपर ईंधन भरने के लिए बने ढक्कन के पास टैंकर का कुछ हिस्सा फटा है, जिससे ब्लास्ट होने की बात कही जा रही है।

पेट्रोलियम कंपनी का विश्वस्तरीय सुरक्षा का दावा

घटना के बाद भारत पेट्रोलियम प्रबंधन की तरफ से अधिकारिक बयान जारी किया गया। बताया गया कि तीन टैंकरों के चालक दल के छह लोग व 1 ठेका कर्मचारी घायल हुआ है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्टाफ ने तत्काल उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पा लिया। घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हम रिपोर्ट देंगे। दावा किया गया कि डिपो में विश्वस्तरीय सुरक्षा मापदंड लागू किए गए हैं। डेढ़ महीने पहले ही इसकी सुरक्षा को लेकर ऑडिट हुआ है।

हादसे की वजह को लेकर अलग-अलग दावा-आशंका

हादसे को लेकर टैंकर वर्कर यूनियन से जुड़े अलग-अलग दावा, आशंका व्यक्त करते रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल रहमान राजा ने आशंका जताया कि टैंकर भरते समय प्राॅपर अर्थिंग नहीं रही होगी। इस वजह से हादसा हुआ होगा। अब्दुल ने यह भी आरोप लगाया कि प्लांट मैनेजर इकबाल सिंह ने ही देर रात तक फिलिंग शुरू कराई थी। विरोध के बावजूद भी नहीं माने। वहीं, कोषाअध्यक्ष ने शौकत अली ने कहा कि गाड़ी के अंदर स्पार्किंग से आग लगी होगी। इसकी वजह यह कि टैंकर में तेल अधिक-कम होने पर बाल्टी से डाला-निकाला जाता है। हालांकि हादसे के वक्त यह दोनों पदाधिकारी डिपो के अंदर मौजूद नहीं रहे।

Bigg Boss 16: घर की नई कप्तान और ब्यूटी क्वीन के बीच हुई जोरदार बहसबाजी

0

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को कई हंगामे और धमाके देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में बिग बॉस का शुक्रवार को प्रसारित हुआ एपिसोड भी धमाकों से भरा रहा। दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने ना सिर्फ शिव ठाकुर से उनकी कप्तानी छीन ली बल्कि घर की सबसे शरारती सदस्य अर्चना गौतम को खुला चैलेंज तक दे डाला। इतना ही नहीं अर्चना को खुला चैलेंज देते हुए बिग बॉस ने घर में एक बड़ा उलटफेर कर डाला, जिसके बाद से ही घर में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है।

दरअसल, बीते दिनों घर के कप्तान बने शिव ठाकुर कैप्टेंसी हाथ आते ही अलग रंग में नजर आने लगे। सबकी नजर में अच्छा बनने के लिए शिव अपने कैप्टेंसी को बार-बार खतरे में डालते नजर आए। घर में लगातार नियमों के उल्लंघन के चलते बिग बॉस ने शिव को बर्खास्त कर दिया। साथ ही बार-बार घर के नियम तोड़ रहीं अर्चना को घर का नया कप्तान नियुक्त किया। इसके साथ ही बिग बॉस ने अर्चना को यह चुनौती दी कि वह हर बार सभी कप्तान पर उंगली उठाती हैं, ऐसे में अब वह देखना चाहते हैं कि अर्चना घर की कमान कैसे संभालती हैं।

अर्चना के कैप्टन बनते ही सभी घरवाले उनके खिलाफ नजर आए और लगातार घर के नियमों का उल्लंघन कर अर्चना को परेशान करते दिखे। इस दौरान जब अर्चना बतौर कप्तान मान्या सिंह को उनकी ड्यूटी करने के लिए कहने गई तो मान्या उनसे बहस करती दिखाई दीं।अर्चना ने माल्या को बर्तन धोने की ड्यूटी दी और कहा कि वह किचन में रखे बर्तन धो दें, जिस पर मान्या ने मना करते हुए कहा कि वह अभी कोई काम नहीं करेंगी। इसके बाद मान्या बिकिस्ट खाकर कचरा वहीं फेंक देती हैं, जिस पर अर्चना उन्हें कहती हैं कि वह घर में गंदगी ना फैलाएं। मान्या के इस व्यवहार के बाद दोनों के बीच एक जोरदार बहस शुरू हो गई।

मान्या अर्चना से कहती है कि वह कैप्टन है तो कैप्टन की तरह बर्ताव करें। इतना ही नहीं बहस बाजी के दौरान मान्या ने अर्चना को गटर तक कह डाला। मान्या यहीं नहीं रुकीं। इसके बाद उन्होंने अर्चना के लिए यह तक कह दिया कि वह कुत्ते की तरह भौंक रही हैं। इस पर अर्चना ने भी पलटवार करते हुए उन्हें मिस इंडिया रनर अप नंबर 2 कह दिया, जिसके बाद मान्या का पारा काफी हाई हो गया। इसके जबाव में मान्या अर्चना से कहती हैं कि वह दूर-दूर तक मिस इंडिया की लाइन में खड़ी नहीं हो सकती। लोग उनका मुंह देखकर ही माइक पर उल्टी कर देंगे। दोनों के बीच यह बहस काफी हद तक आगे बढ़ जाती हैं, जिसके बाद मान्या उन्हें उल्टा-सीधा बोलकर वहां से चली जाती हैं।

दीपावली से पहले देश के विदेशी मुद्रा भंडार में ‎गिरावट

0

मुंबई । दीपावली से पहले देश के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट देखी गई है। 14 अक्टूबर, 2022 को समाप्त  सप्ताह में यह 4.50 अरब डॉलर घटकर 528.37 अरब डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी ‎किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इसके पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 20.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 532.868 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। विदेशी मुद्रा भंडार में इस साल अगस्त के बाद से पहली बार किसी सप्ताह में बढ़ोतरी हुई थी। एक साल पहले अक्टूबर, 2021 में देश का विदेश मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सार्वज‎निक उच्च स्तर पर पर पहुंच गया था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले कई हफ्तों से लगातार कम हो रही है। दरअसल तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में डॉलर के मुकाबले तेजी से गिरते रुपए को संभालने के लिए आरबीआई ने इस विदेशी मुद्रा भंडार के एक हिस्से का इस्तेमाल किया है। आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, 14 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में फॉरेन करेंसी एसेट (एफसीए) 2.828 अरब डॉलर घटकर 468.668 अरब डॉलर रह गईं। एफसीए असल में समग्र भंडार का एक प्रमुख हिस्सा होता है। 
डॉलर में बताई जाने वाली एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है। गोल्ड रिजर्व के मूल्य में 7 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 1.35 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी जबकि 14 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में यह 1.502 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 37.453 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई ने कहा कि स्पेशल ड्राइंग राइट 14.9 करोड़ डॉलर घटकर 17.433 अरब डॉलर रह गया है। वहीं समाप्त हुए सप्ताह में आईएमएफ के पास देश की रिजर्व ‎स्थिति 2.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.813 अरब डॉलर रह गई।

क्यों पढ़ाई छोड़ इग्लैंड से भारत वापस आई Parineeti Chopra! जानिए बॉलीवुड में कैसे बनी एक्ट्रेस

0

हाल ही में फिल्म कोड नेम तिरंगा में नजर आईं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस साल अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। आज ही के दिन जन्मी परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ बॉलीवुड में अपनी धांसू एंट्री की थी। फिल्म में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए अभिनेत्री को फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म के बाद पर परिणीति ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ। बचपन से ही पढ़ाई में तेज परिणीति 17 साल की उम्र में ही इंग्लैंड चली गईं, जहां उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में अपनी ट्रिपल डिग्री पूरी की। इसके अलावा परिणीति ने संगीत में बीए ऑनर्स किया हुआ है। अभिनय के अलावा एक्ट्रेस कई बार अपनी गायिकी के हुनर का परिचय देते भी नजर चुकी हैं।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कजिन अभिनेत्री परिणीति ने फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में अपनी एंट्री की थी। इस फिल्म में सभी ने उनके शानदार प्रदर्शन को सराहा था। इस फिल्म के बाद वह शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, दावत-ए-इश्क, किल दिल, ढिशुम, मेरी प्यारी बिंदु जैसी कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन दमदार अदाकारी के बावजूद भी वह इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल नहीं कर पाईं, जिसकी उन्हें चाहत थी।

parin

अपने अभिनय करियर के दौरान परिणीति कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं। एक्ट्रेस जहां गोलमाल अगेन में अभिनेता अजय देवगन के साथ काम करती नजर आईं तो वहीं फिल्म केसरी में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ भी स्क्रीन शेयर करती दिख चुकी हैं। इतना ही नहीं परिणीति जल्द ही बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ भी काम करती नजर आने वाली हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कोड नेम तिरंगा में नजर आईं। इस फिल्म में अभिनेत्री पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ स्क्रीन साझा करती दिख रही हैं। हालांकि यह फिल्म शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऐसे में उनकी हफ्ते फ्लॉप साबित हो चुकी है। वहीं, अब परिणीति जल्द ही अभिनेता अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर समेत कई कलाकारों के साथ फिल्म ऊंचाई में नजर आने वाली हैं।

 अब चांदी के सिक्कों पर गणेश-लक्ष्मी के अलावा दिखेंगे महात्मा गांधी

0

नई दिल्ली । धनतेरस के अवसर पर मेरठ के बाजारों में तरह-तरह के सोना और चांदी के सिक्के बाजार की शोभा बढ़ा रहे हैं। गणेश और लक्ष्मी जी वाले चांदी के सिक्के की खासी मांग है लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर वाला चांदी के ‎‎‎सिक्के की मांग सबसे ज्यादा है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि ये सिक्का देशभक्ति वाला है।  दुकानदारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सुभाष चंद्र बोस, रवींद्रनाथ टैगोर, भगत सिंह जैसी महान विभूतियों वाला चांदी का सिक्का देखने को मिलेगा। गणेश-लक्ष्मीजी की तस्वीर वाला चांदी का सिक्का लोग पूजन के लिए खरीद रहे हैं। क्वीन विक्टोरिया वाला चांदी का सिक्का लोग ले जाते हैं लेकिन इस बार अपने देश की महान विभूतियों वाले चांदी का सिक्का बनाकर उन्होंने प्रयास किया है कि इस बार अंग्रेज़ी हुकूमत को याद दिलाने वाले सिक्के की बजाए देशभक्ति वाला क्वाइन लोग गर्व के साथ ले जाएं। दुकानदारों का कहना है कि जब हमारी मुद्रा पर गांधी जी की तस्वीर है तो फिर चांदी के सिक्कों में क्यों नहीं।
सर्राफा कारोबारी बताते हैं कि भारत में चांदी के सिक्के का इतिहास पुराना है। सन 1835 में ब्रिटिश सरकार के विलियम का सिक्का छपा था। 1840 में क्वीन विक्टोरिया का सिक्का छपा। 1874 में सम्राट के रुप में क्वीन का सिक्का आया। 1938 में जार्ज का सिक्का आया और फिर 1945 में एक और सिक्का आया था और इन्हीं चांदी के सिक्कों का चलन रहा है। अब गांधी जी क्वीन विक्टोरिया को रिप्लेस करते नजर आ रहे हैं। इन सिक्कों के साथ तरह-तरह के चांदी के गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति, चांदी के हनुमान जी. चांदी का रामदरबार, चांदी का कलश, चांदी का पूजाघर, चांदी का लोटा, चांदी की थाली, चांदी की कप-प्लेट आदि सर्राफा की दुकानों में उपलब्ध है। अब चांदी के किसी भी सामान की हॉलमार्क टेस्टिंग भी लोग करा सकते हैं। मात्र 235 रुपए में ये टेस्ट होता है। हॉलमार्क टेस्ट कराकर लोग चांदी या सोने के सामान की जांच करा सकते हैं। 

दिवाली पर शेयर बाजारों में एक घंटे मुहूर्त ट्रेडिंग होगी

0

नई दिल्ली । हिंदू संवत वर्ष 2079 की शुरुआत के पहले दिन दीपावली पर सोमवार को प्रमुख शेयर बाजार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में एक घंटे का विशेष कारोबारी सेशन ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ होगा। शेयर बाजारों में दिवाली के दिन भले ही छुट्टी रहती है, लेकिन इस दिन बाजार एक घंटे के लिए खुलता है। दोनों शेयर बाजारों ने अलग-अलग सर्कुलर में बताया कि यह सांकेतिक कारोबारी सेशन शाम को 6:15 बजे से 7:15 बजे के बीच होगा। ऐसी मान्यता है कि ‘मुहूर्त’ के दौरान लेन-देन करना शुभ होता है और यह वित्तीय समृद्धि लाता है। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर के अलावा जिंस वायदा, मुद्रा वायदा, शेयर वायदा एवं विकल्प जैसे क्षेत्रों में भी कारोबार होगा। बाजार में ‎विशेषज्ञों ने कहा ‎कि बाजार में धारणा सकारात्मक है और विभिन्न क्षेत्रों में खरीदारी हो रही है। माना जाता है कि इस सेशन के दौरान खरीदारी करने पर निवेशक को सालभर लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि यह सत्र केवल एक घंटे का है इसलिए नए कारोबारियों को इस दौरान सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव आता रहता है। संवत 2078 के दौरान भारतीय शेयर बाजारों ने वैश्विक बाजारों की तुलना में कहीं अच्छा प्रदर्शन किया था जो संवत 2079 में भी जारी रहने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र और राजस्थान में पेट्रोल-डीजल महंगा

0

नई दिल्‍ली । वै‎श्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में श‎निवार को मामूली बदलाव देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड 1.12 डॉलर महंगा होकर 93.50 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई 0.54 डॉलर की बढ़त के साथ 85.05 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। इधर शनिवार को सरकारी कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान में 0.96 रुपए बढ़कर पेट्रोल 109.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 0.87 रुपए महंगा होकर 94.22 रुपए पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 1.01 रुपए महंगा होकर 106.97 रुपए प्रति लीटर और डीजल 0.97 रुपए की तेजी के साथ 93.46 रुपए का हो गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल 0.44 रुपए बढ़कर 103.42 रुपए प्रति लीटर और डीजल 0.43 महंगा होकर 96.39 रुपए पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, गुजरात व झारखंड में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ी तेजी आई है। उधर बिहार और मध्य प्रदेश में ईंधन की कीमतें कुछ कम हुई हैं. देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपए और डीजल 89.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गाजियाबाद में 96.58 रुपए और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 107.59 रुपए और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

मंत्री सारंग ने की भगवान धन्वंतरि की पूजा 

0

भोपाल । प्रदेश के चिकित्‍सा शिक्षा विभाग ने इस बार धनतेरस के मौके पर प्रदेश के ऐलोपैथी चिकित्सा महाविद्यालयों में आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धन्वंतरि की पूजा की गई । राजधानी के गांधी मेडिकल कालेज में भी भगवान धनवंतरि की पूजा का कार्यक्रम का आयोजन  किया गया है।  चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग जीएमसी पहुंचे और पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि आयोजन का उद्देश्‍य यह है कि एबीबीएस छात्र जब डाक्टर बनें तो वह मरीजों का उपचार पूरी तन्मयता के साथ भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से करें। जीएमसी में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्‍चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा संपन्‍न कराई। इस कार्यक्रम में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा एमबीबीएस के विद्यार्थी, जूनियर डाक्टर भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम से पूर्व चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग तुलसी नगर स्थित आरोग्य भारती कार्यालय में भी पहुंचें और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए आरोग्यता एवं आनंदमय जीवन की प्रार्थना की। गौरतलब है कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने विगत मंगलवार को इस बात की घोषणा की थी कि प्रदेश के सभी 13 सरकारी मेडिकल कालेजों में इसी साल से भगवान धन्वंतरि का पूजन शुरू होगा। चिकित्सकों की नई पौध को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के लिए यह आयोजन शुरू किया जा रहा है। सभी भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना करेंगे के प्रदेश में सभी लोग स्वस्थ रहें। हिंदू मान्यताओं हिसाब से धन्वंतरि भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। वह देवताओं के वैद्य थे। उन्हें आयुर्वेद का जन्मदाता कहा जाता है। आयुर्वेद में उनकी परंपरा को चरक ने आगे बढ़ाया था। 

सिनेमाघरों में लौटेगी सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी

0

निर्देशक सूरज बड़जात्या इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ऊंचाई' की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस मल्टी स्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी जैसे कलाकार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का प्रोमशन जोर-शोर से चल रहा है और सूरज बड़जात्या भी इस फिल्म को हिट करवाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच सूरज बड़जात्या ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है, जो सलमान खान के साथ होगी। सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है और अब दोनों एक साथ एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं।

सूरज बड़जात्या ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म का एलान किया है, जिसके काम पर वह 'ऊंचाई' के रिलीज होने के बाद लग जाएंगे। निर्देशक ने कहा कि ऊंचाई के बाद वह सलमान के साथ फिल्म बनाएंगे। इस इंटरव्यू में सूरज से जब पूछा गया कि वह किस तरह की फिल्म सलमान खान के साथ मनाएंगे? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह एक फैमिली फिल्म होगी, जिस में हंसी मजाक, गाने आदि सब होंगे। इस बातचीत में इन्होंने इस बात का भी हिंट दे दिया कि इस फिल्म में भी सलमान खान का नाम प्रेम होगा। बता दें कि कई फिल्मों में सलमान खान के किरदार का नाम प्रेम रहा है और दर्शकों ने हमेशा उनके अंदाज को पसंद किया है।

सूरज बड़जात्या और सलमान खान की जोड़ी काफी पुरानी है और यह जोड़ी सिनेमा की दुनिया में हिट भी रही है। सलमान ने सूरज बड़जात्या की कई फिल्मों में काम किया है और हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस लिस्ट में 'हम आपके हैं कौन', 'मैंने प्यार किया', 'हम साथ साथ हैं' समेत कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। वहीं, अब दोनों बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है।  

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास कई बडे़ प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें 'किक 2', 'किसी का भाई किसी का जान' और 'टाइगर 3' शामिल हैं। इसके अलावा, सलमान शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में कैमियो करेंगे। बीते दिनों खबर आई थी कि सलमान खान जल्द ही फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल पर भी काम शुरू कर सकते हैं।

 

धनतेरस पर चिकित्‍सा महाविद्यालयों में भगवान धन्वंतरि का पूजन, मंत्री विश्‍वास सारंग ने जीएमसी में की पूजा-अर्चना

0

भोपाल ।    प्रदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में शुरू करने के बाद चिकित्‍सा शिक्षा विभाग ने इस बार एक और पहल की है। धनतेरस के मौके पर आज प्रदेश के ऐलोपैथी चिकित्सा महाविद्यालयों में आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धन्वंतरि की पूजा की जा रही है। यह परंपरा अब हर साल निभाई जाएगी। राजधानी के गांधी मेडिकल कालेज में भी भगवान धनवंतरि की पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कुछ देर पहले चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग जीएमसी पहुंचे और पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्‍चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा संपन्‍न कराई। इस कार्यक्रम में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा एमबीबीएस के विद्यार्थी, जूनियर डाक्टर भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम से पूर्व चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग तुलसी नगर स्थित आरोग्य भारती कार्यालय में भी पहुंचें और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए आरोग्यता एवं आनंदमय जीवन की प्रार्थना की। गौरतलब है कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने विगत मंगलवार को इस बात की घोषणा की थी कि प्रदेश के सभी 13 सरकारी मेडिकल कालेजों में इसी साल से भगवान धन्वंतरि का पूजन शुरू होगा। चिकित्सकों की नई पौध को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के लिए यह आयोजन शुरू किया जा रहा है। सभी भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना करेंगे के प्रदेश में सभी लोग स्वस्थ रहें। हिंदू मान्यताओं हिसाब से धन्वंतरि भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। वह देवताओं के वैद्य थे। उन्हें आयुर्वेद का जन्मदाता कहा जाता है। आयुर्वेद में उनकी परंपरा को चरक ने आगे बढ़ाया था। चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि आयोजन का उद्देश्‍य यह है कि एबीबीएस छात्र जब डाक्टर बनें तो वह मरीजों का उपचार पूरी तन्मयता के साथ भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से करें।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group