Home Blog Page 5692

दीवाली कल, जानें कब करें लक्ष्मी पूजन, विधि, शुभ मुहूर्त

0

दिवाली पर कब करें लक्ष्मी पूजन

धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में की जानी चाहिए। प्रदोष काल के दौरान स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन करना सबसे शुभ माना जाता है. निशिता काल में यानी रात 12 बजे के आस-पास पूजा करना भी शुभ माना जाता है. इस समय तांत्रिक, पंडित और साधकों द्वारा पूजा की जाती है. इस अवधि में मां काली की पूजा की परंपरा है.

दिवाली पर ऐसे करें देवी लक्ष्मी को प्रसन्न

दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन की तैयारी से पहले स्नान कर लें. पूजा से पहले घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करनी चाहिए, घर को फूल, आम के पत्तों और रंगोली आदि से सजाना चाहिए. घर के प्रवेश द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना चाहिए. कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

दीपावली पूजा मंत्र

नमस्ते सर्वगेवानां वरदासि हरे: प्रिया।

या गतिस्त्वत्प्रपन्नानां या सा मे भूयात्वदर्चनात्।।

दिवाली पर इन चीजों का जरूर करें पूजन

यदि आपके घर में बरकत नहीं होती है तो दिवाली के दिन लाल चंदन, रोली और गुलाब के फूल को लाल कपड़े पर रखकर पूजन करें. जब पूजन पूर्ण हो जाए तो बाद में इसकी पोटली बना लें और इस पोटली को धन स्थान पर रख दें. माना जाता है कि इससे फिजूल खर्च कम हो जाते हैं.

धनिया के उपाय से मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न

धनिया धन को आकर्षित करने वाली वनस्पति माना जाता है. भगवती लक्ष्मी को दीपावली के दिन धनिया के बीज और गुड़ अर्पित करना शुभ माना जाता है.

नौकरी में संकट दूर करने के उपाय

नौकरी में संकट हो तो दिवाली के दिन एक नींबू को साफ कर सुबह के समय घर के मंदिर में रखें और रात के समय उसे सर से 7 बार वार के 4 भागों में काट लें. इसके बाद चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में एक-एक फेंक दें.
 

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 अक्टूबर 2022)

0
  • मेष राशि :- योजनाएं फलीभूत हों, प्रत्येक कार्य में विलम्ब के कारण विशेष लाभ न होगा।
  • वृष राशि :- अधिकारियों का समर्थन फलप्रद हो, परिश्रम से सोचे कार्य अवश्य ही बने जायेंगे।
  • मिथुन राशि :- परिश्रम से कार्य बनेंगे, सोचे हुए कार्य अवश्य ही होंगे, ध्यान अवश्य रखें।
  • कर्क राशि :- आर्थिक चिन्ताए संभव हैं, योजनाएं फलीभूत हों, कार्य अवश्य ही बनेंगे।
  • सिंह राशि :- मानसिक बेचैनी, इष्ट मित्रोंs से धोखा, अनायास विभ्रम से कष्टप्रद होगा।
  • कन्या राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे तथा इष्ट मित्रों से मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि होगी।
  • तुला राशि :- मान-प्रतिष्ठा में आंच आने का भय, किसी की सहायता से सुरक्षा संभव होगी।
  • वृश्चिक राशि :- आर्थिक योजना पूर्ण हो, सफलता के साधन बनेंगे, कार्यकुशलता से संतोष होगा।
  • धनु राशि :- असमंजस की स्थिति बनी ही रहेगी, समय की अनुकूलता से लाभांवित होंगे।
  • मकर राशि :- समय की अनुकूलता से लाभांवित होकर कल्याणकारी योजना अवश्य बनेगी।
  • कुम्भ राशि :- तनाव, क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम तथा उत्तेजना में वृद्धि होगी।
  • मीन राशि :- तनाव, क्लेश व अशांति, धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, कार्य बनेंगे।
     

स्वास्थ्य के देव भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से बनेगा स्वस्थ मध्यप्रदेश -मंत्री सारंग

0

भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज धनतेरस के पावन पर्व पर भोपाल के गाँधी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के आहवान पर मध्यप्रदेश में पहली बार चिकित्सा महाविद्यालयों में धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजन की जा रही है। 
मंत्री सारंग ने कहा कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश और जड़ी-बूटियाँ लेकर प्रकट हुए थे। शास्त्रों के अनुसार उनके आशीर्वाद से ही निरोगी काया और स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। हमारे चिकित्सा महाविद्यालय भी वह प्रकल्प है जहाँ हम चिकित्सकों का निर्माण कर जनता को निरोगी काया और स्वास्थ्य लाभ देते हैं। इसी मंतव्य के साथ धनतेरस पर प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वस्थ मध्यप्रदेश के निर्माण के लिये भगवान धन्वंतरि की पूजा- अर्चना की गयी है।

हर वर्ष धनतेरस पर चिकित्सा महाविद्यालयों में होगी धन्वंतरि की पूजा

मंत्री सारंग ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर संपूर्ण मध्यप्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में धन्वंतरि देव पूजा की गयी। इसका एक मात्र उद्देश्य यह है कि चिकित्सक जो पीड़ित मानवता की सेवा के संकल्प के साथ जीते हैं, उन्हें भगवान धन्वंतरि जी का आशीर्वाद प्राप्त हो एवं चिकित्सा महाविद्यालयों से संबद्ध अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों को निरोगी काया का वरदान मिले।

मंत्री सारंग ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग की यह पहल अनवरत जारी रहेगी। अब हर वर्ष धनतेरस पर प्रदेश के समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि का विधिवत पूजन किया जायेगा। आज धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों, विद्यार्थियों एवं रोगियों के परिजनों ने धन्वंतरि पूजन में शामिल होकर सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। भोपाल में हुए कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय, राष्ट्रीय संगठन सचिव आरोग्य भारती, डीन गांधी चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. अरविंद राय, हमीदिया अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष गोहिया सहित चिकित्सक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
 

मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आँवला, गुलमोहर और पिथोरिया के पौधे लगाए। तुलसी आश्रम शिवपुरी के पुरुषोत्तम दास जी महामंडलेश्वर तथा अरेरा रोटरी क्लब ऑफ भोपाल के सदस्य पौध-रोपण में शामिल हुए। क्लब की अमृता तिवारी, विक्रम जैन, आदर्श, नूतन सेठ और आशीष तिवारी ने भी पौध-रोपण किया। क्लब के सदस्य पौध-रोपण और लगाए गए पौधों की लगातार देखभाल के लिए सक्रिय रहते हैं।
 

मध्यप्रदेश में आज गरीब भी धनतेरस मना रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

0

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पहले वे ही धनतेरस मना पाते थे, जिनके पास धन होता था। आज मध्यप्रदेश के 4 लाख 51 हजार परिवार अपने नये घरों में प्रवेश कर धनतेरस मना रहे हैं। बहनें अपने घर की मालकिन बनी हैं। अपने नये घरों से उन्हें सपनों को सच करने की नई ताकत मिली है। यह दिन उनके लिये केवल गृह-प्रवेश का ही नहीं, बल्कि नई खुशियाँ, नये संकल्प, नये सपने, नई उमंग और नया भाग्य लेकर आया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना में मध्यप्रदेश के 4 लाख 51 हजार हितग्राहियों को वर्चुअली गृह-प्रवेश कराया। उन्होंने रिमोट से गृह-प्रवेशम शिला-पट्टिका का अनावरण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मुख्य कार्यक्रम बीटीआई मैदान सतना में हुआ। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, सतना के प्रभारी एवं वन मंत्री कुँवर विजय शाह सहित जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास देश में सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव का माध्यम बन रहे हैं। यह केवल घर नहीं, सम्पूर्ण घर हैं। इन घरों में शौचालय, गैस, बिजली कनेक्शन सहित नल जैसी मूलभूत सुविधाएँ हैं। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी इन हितग्राहियों को दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है। अब तक लगभग 30 लाख आवास मध्यप्रदेश में बनाये जा चुके हैं और इनके निर्माण पर लगभग 22 हजार करोड़ रूपये खर्च हुए हैं। मध्यप्रदेश में 50 हजार से अधिक राजमिस्त्री प्रशिक्षित किये गये हैं। इनमें 9 से 10 हजार बहनें हैं। बहनों को नई कला सिखाने का यह बहुत बड़ा कार्य है। इसके लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी टीम बधाई की पात्र हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये आवास न केवल हितग्राहियों बल्कि पूरे गाँव एवं क्षेत्र के लिये नई तरक्की लेकर आ रहे हैं। इनके निर्माण में जो सामग्री उपयोग की जा रही है, वह आसपास के क्षेत्र की फेक्ट्री और दुकानों से ली जा रही है जिससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में नागरिकों को मूल सुविधाओं के साथ तेजी से जोड़ा जा रहा है। बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्के घरों के साथ ही सड़कें, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, गाँव-गाँव ऑप्टिकल फाइबर आदि सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। देश में गरीबी हटाने के प्रयास तेजी से किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार इस बात का पूरा ध्यान रख रही है कि टैक्स पेयर्स के पैसे का पूरा सदुपयोग हो। गरीबों को मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज उनके पैसे का सही उपयोग है। सरकार ने मुफ्त टीकाकरण से गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। हमारी सरकार मुफ्त की रेवड़ी नहीं बाँटती।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार किसानों का पूरा ध्यान रखती है। दो हजार रूपये से ज्यादा की यूरिया की बोरी खरीदती है और उसे 260 रूपये में किसान को देती है। किसानों की सुविधा के लिये अब खाद की बोरी "भारत'' के नाम से ही आयेगी और उस पर उसकी कीमत लिखी होगी। किसान उससे ज्यादा कीमत न चुकायें। विभिन्न योजनाओं का पैसा अब सीधे ही हितग्राहियों के खातों में जा रहा है। सरकार ने तकनीकी का उपयोग कर सामान्य व्यक्ति के जीवन को आसान बनाया है। स्वामित्व योजना में गरीबों को पहली बार उनकी भूमि का स्वामित्व दिया जा रहा है। खेती में ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। गाँव में अब राशन दुकानों पर किसानों को कृषि उपकरण आदि विभिन्न सुविधाएँ प्राप्त होंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कई पीढ़ियों बाद अब गरीब खुद के घर में दीवाली मनायेगा। इस दीवाली दिये का प्रकाश उनके लिये नई रोशनी लेकर आयेगा। उन्होंने सभी को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नया घर उनकी प्रगति का माध्यम बने।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता की जिंदगी बदलने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में हर गरीब को पक्का मकान मिल रहा है। वर्ष 2024 तक कोई भी गरीब कच्ची झोपड़ी में नहीं रहेगा, सबके पक्के मकान होंगे। इस वर्ष मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास के लिये 10 हजार करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। प्रदेश में गरीब कल्याण का महायज्ञ चल रहा है। पूरे प्रदेश में आज 4 लाख 51 हजार गरीब परिवार अपने नये घरों में प्रवेश कर रहे हैं। सतना, रीवा, बालाघाट और सागर जिलों में एक-एक लाख आवास पूर्ण हो चुके हैं। पूरा प्रदेश आज आनंद उत्सव और प्रसन्नता में डूबा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का वर्तमान जितना सम्मान पहले कभी नहीं रहा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दीवाली के बाद प्रदेश के ऐसे गरीब, जिनके पास रहने के लिये जमीन नहीं है, को मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना में जमीन के पट्टे दिये जायेंगे। प्रदेश में आगामी 31 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पात्र हितग्राही को ढूँढ-ढूँढ कर शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे इस बार उन बच्चों के साथ दीवाली मनायेंगे, जो कोविड के दौरान अनाथ हो गये हैं। हर जिले में कार्यक्रम किये जायेंगे। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों से कहा कि वे भी अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे बच्चों के साथ दीपावली मनायें और उन्हें उपहार दें।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि आगामी 2 नवम्बर को लाड़ली लक्ष्मी-2 योजना लांच की जायेगी। पूरे प्रदेश में 43 लाख लाड़ली लक्ष्मियाँ हैं। सतना जिले में एक लाख 17 हजार लाड़ली लक्ष्मियाँ हैं। बेटियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, आईआईटी, आईआईएम मैनेजमेंट कोर्सेस में प्रवेश पर उनकी फीस सरकार भरेगी। गरीब परिवार के मेधावी विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार देगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति हुई है। अब मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी भाषा में होगी। प्रदेश में किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि 6 हजार रूपये प्रतिवर्ष के साथ मध्यप्रदेश की सरकार 4 हजार रूपये मुख्यमंत्री कल्याण योजना से दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार की किसी भी योजना में कोई भी पात्र हितग्राही न छूटे, यह सुनिश्चित किया जाये।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सतना जिले में तेजी से विकास हो रहा है। जल्द ही यहाँ मेडिकल कॉलेज खुलेगा। यहाँ बरगी का पानी लाने के लिये दिन-रात काम चल रहा है। चित्रकूट एवं मंदाकिनी के विकास के लिये 250 करोड़ रूपये की योजना बनाई गई है। मंदाकिनी में नर्मदा नदी का पानी लाने के लिये भी योजना बनाई जा रही है। मैहर के लिये 125 करोड़ रूपये का प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है। सतना बाणसागर समूह नल-जल योजना के प्रथम चरण में 988 गाँव एवं द्वितीय चरण में 785 गाँव में हर घर नल से जल पहुँचाया जायेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में हर माह रोजगार दिवस के आयोजन में लगभग 2 लाख लोगों को स्व-रोजगार मिलता है। देश में आगामी समय में 10 लाख सरकारी पदों पर नौजवानों की भर्ती होगी, वहीं मध्यप्रदेश में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जायेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गोवर्धन पूजा अर्थात प्रकृति की पूजा, पहाड़ और पेड़ों की पूजा। सभी इस अवसर पर प्रकृति की पूजा करें। आगामी देवउठनी एकादशी से प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सामूहिक विवाह होंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना पुन: प्रारंभ की गई है। काशी कॉरीडोर की तरह ही उज्जैन में महाकाल लोक विकसित किया गया है। देश में विकास के साथ ही मंदिरों के पुनर्निर्माण का कार्य जारी है, जिससे हमारी संस्कृति, परम्पराएँ एवं जीवन मूल्य निरंतर रहें।

मुख्यमंत्री चौहान ने सभा में उपस्थित सभी को नशामुक्ति, पानी बचाने, बेटियों को आगे बढ़ाने आदि का संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही राधा कुशवाहा, आशा सिंह, गीता बाई, गणपत कौल आदि को नये आवासों की प्रतीकात्मक चाबियाँ सौंपी। मुख्यमंत्री चौहान को ऐसे 2 हजार हितग्राहियों के आभार-पत्र सौंपे गये, जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद दिया है।

प्रारंभ में बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया गया। स्वागत भाषण सांसद सतना गणेश सिंह ने दिया। मुख्यमंत्री चौहान ने सतना जिले में 380 करोड़ 13 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री का जिले की लाड़ली लक्ष्मियों ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने आभार माना। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव ने मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया।

 

 कैग की नजर पड़ी ट्रस्टों पर, बिना पंजीयन 1595 करोड़ की छूट

0

इंदौर । भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा ट्रस्ट और एनजीओ के बारे में एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार आयकर अधिनियम की छूट का नियम विरुद्ध फायदा उठाया गया है। इसमें आयकर विभाग को 1595 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 
कैबिनेट 2014-15 से 2017-18 तक के कुल 773 प्रकरणों की जांच की है। इनमें बिना ट्रस्ट का पंजीयन कराए 1595 करोड रुपए की छूट पर आपत्ति जताई गई है। कैग की रिपोर्ट में सबसे बड़ी आपत्तिजनक बात यह सामने आई है,कि एक एनजीओ और ट्रस्ट ने एक दूसरे को दान देकर टैक्स बचाया है। जो अपराध की श्रेणी में आता है। 
सरकार ने 5 करोड़ से अधिक आय वाले ट्रस्ट और एनजीओ की जांच करने के नियम लागू कर दिए हैं। सारे ट्रस्ट को नए यूनिक नंबर दिए गए हैं। शैक्षणिक और चिकित्सा ट्रस्ट के सत्यापन की अभी कोई प्रक्रिया लागू नहीं की गई है। ट्रस्ट के रिटर्न बिना स्कूटनी के स्वीकार हो रहे हैं। 
कैग ने देश भर में 4 सालों मैं जो छूट क्लेम की गई है। उसका ऑडिट करना शुरू कर दिया है। देर से आयकर रिटर्न भरने वालों से पेनाल्टी वसूल नहीं करने पर भी आपत्ति जताई गई है। 
कैग ने देशभर में आयकर विभाग की 6260 ट्रस्ट और एनजीओ का ऑडिट किया है। इसमें 1580 गलतियों को चिन्हित किया गया है। 
कैग ने अपनी आपत्ति में सबसे सनसनीखेज और आश्चर्यजनक मामला पकड़ा है। इसमें भोपाल की एक ट्रस्ट की पंजीयन शुरू होने की तारीख 30 जुलाई 2501 बताई गई है। जबकि अभी 2022 चल रहा है। कैग ने अपनी रिपोर्ट में इसका विशेष रूप से उल्लेख किया है। 

बनाएं आलू भरे मिर्ची के पकौड़े

0

सामग्री – मोटी मिर्च, उबले आलू, बेसन, अजवाइन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, हरा धनिया , तेल

विधि : इसे बनाने के लिए पहले मिर्ची को अच्छे से धोएं और इसे बीच से चीर लें। अगर मिर्ची ज्यादा बड़ी है तो इसे बीच से काट सकते हैं। अब मिर्ची को एक तरफ करें और आलू तैयार करें, इसके लिए उबले आलू में नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, सौंफ और अमचूर पाउडर मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें फिर इसमें बारीक कटा हरा धनिया भी डालें। आलू की स्टफिंग तैयार है।बेसन तैयार करने के लिए एक बर्तन में बेसन डालें और इसमें नमक, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर,काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला डालें। पहले ड्राई चीजों को मिक्स करें और फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालें।घोल को हल्का गाढ़ा रखें ताकी मिर्ची अच्छे से कवर हो जाए।कढ़ाई में तेल गर्म करें और जब तक तेल गर्म हो रहा है सभी मिर्ची में आलू की स्टफिंग भर दें। जब तेल गर्म हो जाए तो एक-एक मिर्च को बेसन में डिप करें और फिर इसे तेल में छोड़ दें। अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक तलें और फिर चटनी के साथ सर्व करें।  

बनाएं काजू-मखाना खीर

0

सामग्री-
काजू
मखाना
गुड़
इलायची पाउडर
पिस्ता
बादाम
घी
किशमिश
छुहारे

विधि – सबसे पहले एक पैन लें। अब इस पैन में दो चम्मच खीर डाल दें। अब इसमें सारे ड्राय फ्रूट्स डालकर रोस्ट कर लें। अब आपको इसे अलग निकाल लेना है। अब फिर से इस पैन में घी डालें। अब इसमें दूध डाल दें। दूध को पकने दें। दूध पकाने के बाद इसमें दो कप या खीर की मात्रा के अनुसार गुड़ डाल दें। अब इसे अच्छी तरह से पकाएं। अब काजू और मखाने को दरदरा पीस लें। इसमें दोनों चीजें मिलाएं। आपको 10 मिनट इसे पकाना है। अब इसमें इलायची पाउडर डाल दें। खीर को कुछ देर गैस से उतारने से पहले इसमें रोस्ट किए हुए ड्राय फ्रूट्स डाल दें। आपकी काजू मखाने की खीर तैयार हैं।

SEBI Ban: बॉम्बे डाइंग और इन दिग्गज कारोबारियों पर लगाया दो वर्षों का प्रतिबंध

0

सेबी ने बॉम्बे डाइंग व मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड एनएसई और इसके प्रमोटर नुस्ली एन वाडिया, नेस वाडिया और जहांगीर वाडिया सहित 10 संस्थाओं को दो वर्ष तक के लिए प्रतिभूति बाजारों से प्रतिबंधित कर दिया है। उनपर कुल 15.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन पर कंपनी के वित्तीय विवरणों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने की एक धोखाधड़ी योजना में शामिल होने का आरोप है।

आम्रपाली ग्रुप के संस्थापक अनिल शर्मा की अंतरिम जमानत बढ़ी

0

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को एक विशेष सीटिंग के दौरान आम्रपाली समूह के संस्थापक अनिल शर्मा को दी गई अंतरिम जमानत को मेडिकल स्थिति के आधार पर बढ़ा दिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने अनिल शर्मा को उनकी चिकित्सकीय स्थिति को देखते हुए अंतरिम राहत दी है।

अदालत ने कहा कि अनिल शर्मा को दी गई अंतरिम जमानत का विस्तार उनके मेडिकल कंडीशन के आधार पर उचित अवधि के लिए होगा। उनकी चिकित्सकीय स्थिति के आधार पर इसका निर्धारण किया जाएगा। कोर्ट ने कहा है कि अनिल शर्मा को मिली अंतरिम राहत अगले आदेश तक जारी रहेगी।

इस बीच, अदालत ने प्रमोटर शिव प्रिया को दी गई अंतरिम जमानत को भी बढ़ा दिया। अदालत ने शिव प्रिया को उनकी अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर दो सप्ताह के बाद आत्मसमर्पण करने को कहा है। वहीं, घर खरीदारों की ओर से पेश अधिवक्ता एमएल लाहोटी ने शिव प्रिया की जमानत याचिका का विरोध किया है।

वहीं दूसरी ओर, अदालत ने तत्कालीन मुख्य वित्तीय अधिकारी चंद्र प्रकाश वाधवा को चिकित्सकीय आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने  चंद्र प्रकाश वाधवा को चिकित्सकीय आधार पर एक नई जमानत याचिका दायर करने या जमानत से इनकार करने वाले पहले के आदेश को चुनौती देने की स्वतंत्रता दी है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group