Home Blog Page 5694

राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 अक्टूबर 2022)

0
  • मेष :- आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, व्यवसायिक समृद्धि के साधन बनेंगे, ध्यान रखें।
  • वृष :- इष्ट मित्र वर्ग से हर्ष-उल्लास होगा, कार्य-व्यवसाय गति उत्तम बनी रहेगी, समय का ध्यान रखें।
  • मिथुन :- सफलता के साधन हाथ से निकल जायेंगे, मित्रों से असंतोष होगा, अधिकारी असमर्थ होंगे।
  • कर्क :- कार्ययोजना फलीभूत होगी, सफलता के साधन जुटायें, रुके कार्य अवश्य ही बनेंगे।
  • सिंह :- दैनिक कार्यगति अनुकूल, प्रभुत्व वृद्धि, किसी रुके कार्य के बनने से हर्ष अवश्य ही होगा।
  • कन्या :- मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि, कार्यकुशलता से बिगड़े कार्य बनेंगे, अधीर न होवें।
  • तुला :- योजना फलीभूत हो तथा मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, रुके कार्य बने, कार्य-व्यवसाय बढ़ेगा।
  • वृश्चिक :- स्थिति अनुकूल नहीं, विशेष कार्य स्थिगित रखें, हानि होने की विशेष संभावना है।
  • धनु :- कार्य-विफल हो, दूसरों के कार्य में धन व समय की हानि होगी, कार्य-व्यवसाय का ध्यान रखें।
  • मकर :- अधिकारियों के मेल-मिलाप से लाभ अवश्य होगा, समय का लाभ अवश्य लें।
  • कुम्भ :- परिश्रम करने पर भी सफलता न मिले तथा अनेक प्रकार की असुविधा बनेगी।
  • मीन :- दैनिक कार्यगति अनुकूल, प्रभुत्व वृद्धि, किसी रुके कार्य के बनने का हर्ष होगा।
     

मुख्यमंत्री चौहान ने सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ पौध-रोपण किया

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में टीम टाइग्रेस संस्था भोपाल और प्रयास बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था नागपुर के सदस्यों के साथ नीम, शहतूत और केसिया के पौधे लगाए। टीम टाइग्रेस संस्था की सुष्मिता सोलंकी, मोहिनी सोनी, मोहित सोनी और अंबर सिंह बघेल ने पौध-रोपण किया। संस्था बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूकता, सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग और महिलाओं को स्व-रोजगार के लिए प्रशिक्षण के कार्य में सक्रिय है। मुख्यमंत्री चौहान के साथ प्रयास संस्था नागपुर की प्रियंका ठाकुर और प्रदीप वेदी ने भी पौधे लगाए।
 

प्रदेश में सभी औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अपार संभावनाएँ हैं : मुख्यमंत्री चौहान

0
  • प्रदेश में उपलब्ध 1 लाख 22 हजार एकड़ भूमि का लैंड बैंक
  • राज्य सरकार निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध
  • निवेशकों के आकर्षण का केन्द्र बन रहा है मध्यप्रदेश
  • मुख्यमंत्री  चौहान ने पुणे में "इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज़ इन मध्यप्रदेश" कार्यक्रम को संबोधित किया

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सभी औद्योगिक क्षेत्रों में अपार संभावनाएँ हैं। टेक्सटाईल, खाद्य प्र-संस्करण, फार्मास्युटिकल सेक्टर सहित सभी क्षेत्रों में निवेशकों के लिए मध्यप्रदेश आकर्षण का केन्द्र है। यहाँ सिंगल विन्डो सिस्टम से उद्योग स्थापना संबंधी प्रक्रियाओं को सुगम और समय-सीमा में पूर्ण करना संभव हो रहा है। पर्यटन की दृष्टि से भी मध्यप्रदेश, देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है। भारत को वर्ष 2026 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थ-व्यवस्था बनाने के संकल्प को पूर्ण करने मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में एक लाख 22 हजार एकड़ का लैंड बैंक, पर्याप्त पानी, बिजली, रोड नेटवर्क, दक्ष मानव संसाधन और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध है। सभी निवेशक मित्रों का मध्यप्रदेश में स्वागत है। निवेशकों को किसी भी तरह की समस्या आने नहीं दी आयेगी।

मुख्यमंत्री  चौहान पुणे के होटल हयात रेजेंसी में "इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज़ इन मध्यप्रदेश" कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2023 में इन्दौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेश प्रोत्साहन और उद्योगपतियों को समिट में आमंत्रित करने दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन पुणे में यह कार्यक्रम किया गया। एक दिन पहले 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री  चौहान ने दिल्ली में निवेशकों से संवाद किया था। मुख्यमंत्री  चौहान ने संभावित निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री  चौहान ने संभावित निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि ई-व्हीकल भविष्य की आवश्यकता है। प्रदेश में ई-व्हीकल कंपनियों के लिए पार्क बनाने का निर्णय लिया गया है। हमने मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है। प्रदेश में दो एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। चंबल के बीहड़ को जोड़ते हुए अटल एक्सप्रेस-वे और अमरकंटक से सीधे गुजरात की सीमा तक नर्मदा एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में सिंचित क्षेत्र 7.5 लाख हेक्टेयर था, जिसे बढ़ा कर हमने 45 लाख हेक्टेयर कर दिया है। आने वाले 3 वर्षों में सिंचित क्षेत्र 65 लाख हेक्टेयर होगा। लगातार दस सालों तक हमने 18 प्रतिशत से अधिक एग्रीकल्चर ग्रोथ रेट दर्ज की है, जो चमत्कार है। अधो-संरचना, स्वास्थ्य-शिक्षा, सुशासन तथा अर्थ-व्यवस्था और रोजगार राज्य शासन के लिए प्राथमिकता के क्षेत्र हैं।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि कोविड काल के दौरान मैं भी कोरोना से संक्रमित हो गया था। उस समय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आपदा को अवसर में बदलने की बात कहते हुए "आत्म-निर्भर भारत" का मंत्र दिया। हमने आत्म-निर्भर भारत के लिए आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का रोडमेप बनाया है, जिस पर अमल जारी है। मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास की ओर निरंतर अग्रसर है। पर्यटन की दृष्टि से भी प्रदेश, देश के समृद्ध राज्यों में से एक है। प्रधानमंत्री  मोदी द्वारा लोकार्पित "श्री महाकाल लोक" विश्व का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि प्रदेश में बड़े एवं मध्यम बांधों का जाल बिछा हुआ है, जिससे पानी की उपलब्धता आसानी से होगी। मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहाँ लेबर रिफॉर्मस किए गए हैं। अब प्रदेश में महिलाएँ भी 3 शिफ्ट में कार्य कर सकती हैं। प्रदेश में इंडस्ट्री फ्रेंडली पॉलिसी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आप सभी को भारतीय प्रवासी दिवस तथा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करता हूँ। आप लोग समिट होने का इंतजार न करें, आज और अभी से निवेश की प्रकिया प्रारंभ कर दें। मैं प्रति सोमवार को उद्योगपतियों के लिए समय आरक्षित रखता हूँ, आप मुझसे कभी भी मिल सकते हैं।

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री  राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि मध्यप्रदेश ऑटो कम्पोनेंट, सर्विस सेक्टर, फूड प्रोसेसिंग, हॉस्पिटेलिटी, टेक्सटाईल आदि सेक्टर्स में प्रगति कर रहा है। मध्यप्रदेश, देश में ऐसा पहला राज्य है, जिसने अपना ऑटो-शो किया। यहाँ आईआईटी और आईआईएम के साथ ही कई आईटीआई हैं। सिंगापुर की सहायता से भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क स्थापित किया गया है, जहाँ स्किल्ड मेनपावर तैयार किया जा रहा है। मध्यप्रदेश द्वारा गेहूँ, चावल, लहसुन, प्याज, मक्का, सोयाबीन, डेयरी उत्पाद सहित कई कृषि उत्पादों का मिडिल ईस्ट एवं यूएई में निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय बीमारू राज्य कहा जाने वाला मध्यप्रदेश आज मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के दृढ़ निश्चय एवं अथक प्रयासों से विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है।

प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन  संजय शुक्ला ने प्रदेश में निवेश के लिये उपलब्ध सुविधाओं एवं नीतियों संबंधी जानकारी दी। एमडी एमपीआईडीसी  जॉन किंगस्ले ने उद्योगपतियों का आभार माना। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की समृद्ध, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक, औद्योगिक, पर्यटन विरासत एवं आधारभूत संरचना को दर्शाती लघु फिल्म भी दिखायी गई।

मुख्यमंत्री  चौहान से काउंसिल जनरल ऑफ इजराइल के  कोबी शोनी, भारत फोर्ज लिमिटेड के  बाबा कल्याणी, किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के  संजय किर्लोस्कर, वीकफ़ील्डस फूड्स प्रायवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक  अश्विनी मल्होत्रा, पियाजियो व्हीकल्स इंडिया प्रायवेट लिमिटेड के  डिएगो ग्रेफी, केपीआईटी टेक्नोलॉजी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक  रवि पंडित, जेडएफ स्टीयरिंग गियर्स के  उत्कर्ष मोनोतो, प्रवीण मसाला (सुहाना मसाला) के  विशाल चौरडि़या, राठी ग्रुप के  अदित राठी और मालपानी ग्रुप के  आशीष मालपानी ने मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी प्रस्तावों पर संवाद किया।
 

परमाणु ऊर्जा विभाग में 70 पदों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

0

भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के क्रय एवं भंडार निदेशालय द्वारा अपने मुंबई स्थित परिसर और देश भर के विभिन्न हिस्सों में स्थित क्षेत्रीय इकाईयों में कनिष्ठ क्रय सहायक / कनिष्ठ भंडारी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। निदेशालय द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (सं.1/डीपीएस/2022) के अनुसार कुल 70 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से 13 पद अनारक्षित हैं, जबकि 23 एससी, 12 ओबीसी और 22 ईडब्ल्यूएस कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

परमाणु उर्जा विभाग में कनिष्ठ क्रय सहायक / कनिष्ठ भंडारी की भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, dpsdae.gov.in, पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया वीरवार, 20 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 10 नवंबर तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर सकते हैं। आवेदन के दौरान 200 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग, आदि उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं भरना है।

आवेदन के लिए योग्यता

परमाणु ऊर्जा विभाग में कनिष्ठ क्रय सहायक / कनिष्ठ भंडारी पदों के लिए आवेदन वे ही उम्मीदवार कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ विज्ञान या वाणिज्य में स्नातक डिग्री ली हो या निर्धारित ट्रेड में कम से कम दो वर्ष की अवधि का डिप्लोमा 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो। उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख को 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि उम्मीदवार का जन्म 10 नवंबर 1995 से पहले 10 नवंबर 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। विभिन्न आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, आदि) के उम्मीदवारों के अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है।

WhatsApp में आया कमाल का फीचर , प्रोफाइल फोटो में दिखेगा आपका नया ‘अवतार’

0

वॉट्सऐप में एक मजेदार फीचर की एंट्री हुई है। इस फीचर के आने से अब प्रोफाइल पिक्चर लगाने का मजा दोगुना हो जाएगा। वॉट्सऐप के इस नए फीचर का नाम अवतार है। इस फीचर की मदद से यूजर प्रोफाइल पिक्चर में फ्रेंड्स और फैमिली को अपना नया अवतार दिखा सकते हैं। यूजर वॉट्सऐप सेटिंग्स में जाकर डिजिटल एक्सप्रेशन वाले अवतार स्टिकर्स को प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर सेट कर सकते हैं। नए फीचर की जानकारी वॉट्सऐप के अपडेट्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने ट्वीट करके दी।

ट्वीट में शेयर किया स्क्रीनशॉट
WABetaInfo ने अपने ट्वीट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में आप अवतार के नए स्टिकर पैक को देख सकते हैं। नए अपडेट के बाद वॉट्सऐप ऑटोमैटिकली नया स्टिकर पैक क्रिएट कर देगा और इसे आसानी से फ्रेंड्स और फैमिली के साथ आप शेयर भी कर सकेंगे। खास बात है कि इन अवतार में से आप अपने मूड के हिसाब से किसी को भी प्रोफाइल पिक्चर को तौर पर सेट कर सकते हैं।

बीटा यूजर्स को मिल रहा नया फीचर
WAbetaInfo के अनुसार कंपनी इस फीचर को अभी कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट कर रही है। बीटा टेस्टिंग पूरी होने पर ग्लोबल यूजर्स के लिए इसके स्टेबल वर्जन को रोलआउट किया जाएगा। अगर आप बीटा टेस्टर हैं और वॉट्सऐप सेटिंग्स में आपको अवतार का ऑप्शन दिख रहा है, तो आप इसे यूज कर सकते हैं।

फोटो-वीडियो को स्क्रीनशॉट होगा ब्लॉक
वॉट्सऐप का यह अपकमिंग फीचर यूजर्स की सिक्योरिटी और प्रिवेसी के लिए बेहद काम का साबित हो सकता है। इस फीचर की डिमांड काफी समय से हो रही थी। इसके रोलआउट होने के बाद व्यू वन्स मार्क करके भेजे गए फोटो और वीडियो के स्क्रीनशॉट नहीं लिए जा सकेंगे। कंपनी ने इस फीचर को कुछ ऐंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इसका स्टेबल वर्जन भी जल्द रिलीज होगा। 

मिलावटी चीजें खाने से किडनी और लीवर में आ सकती है सूजन

0

त्योहारी सीजन में मिलावटी चीजें खाने से किडनी से लेकर मस्तिष्क तक पर बुरा असर पड़ता है। किडनी व लीवर में सूजन आने के साथ दिमाग तक प्रभावित होने लगता है। मिलावटी खाने का सबसे पहला असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ता है। मिलावटी चीजों में रसायनिक पदार्थ मिले होते है। जब यह खून में मिलते है तो स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। गर्भवती महिलाओं को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत होती है।

मुंह से लेकर बड़ी आंत तक जलन – मुंह से लेकर बड़ी आंत और गुदे में जलन महसूस होती है। सूजन आती है। रक्तस्राव होने लगता है। उल्टी, दस्त, सिरदर्द, चक्कर आना जैसे लक्षण दिखाई देते है। यहां तक कि पीलिया और टाइफाइड भी हो जाता है। यूरिन में जलन और ठीक से नहीं आने की परेशानी महसूस होती है।

किडनी – मिलावटी खाद्य पदार्थ रक्त के जरिए शरीर में जाता है तो किडनी उसे रक्त से अलग करने का काम करती है। हानिकारक तत्व किडनी के भीतरी हिस्से को क्षतिग्रस्त करता है।

पेट – मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने से पेट और आंतों को नुकसान होता है। केमिकल और दूषित तत्व पेट के साथ आंतों की बाहरी और भीतरी दीवार को नुकसान पहुंचाने का काम करता है।

हृदय – शरीर में रक्त प्रवाह का काम हृदय का होता है। मिलावटी खाना खाने के कारण रक्त के जरिए दूषित तत्व हृदय तक पहुंचता है। हृदय के काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।

मस्तिष्क – मिलावटी खाद्य पदार्थ से तत्काल सीधे मस्तिष्क को होने वाले नुकसान का पता नहीं चलता है। धीरे-धीरे व्यक्ति में इसके लक्षण चक्कर के रूप में आते हैं।

खील से बनाएं चटपटी चाट

0

सामग्री – खील 1 बाउल,भुना चना 1 बाउल,चाट मसाला,महीन वाला सेव,बारीक कटी हरी धनिया की पत्ती,बारीक कटा हुआ उबला आलू,मुरमुरे 1 बाउल,प्याज 2 चम्मच,टमाटर 1 बड़ा चम्मच ,हरी मिर्च बारीक कटी हुई,नमक

विधि  – खील की चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 चम्मच सरसों का तेल गर्म करके उसमें मुरमुरे, खील और चना भून लें। इसके बाद प्याज, टमाटर और धनिया पत्ता को बारिक काटकर अलग रख लें। अब एक बाउल में भुने हुए मुरमुरे, खील और चने लेकर इसमें कटी हुई सब्जियों को मिलाएं। अब इसमें नमक और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें हरी मिर्च और सेव डालकर मिलाएं। आप चाहें तो इसमें हरी चटनी और लाल चटनी भी डाल सकते हैं। आपकी टेस्टी खील की चटपटी चाट बनकर तैयार हो चुकी है।

दिवाली पर मेकअप करने के इंस्टेंट टिप्स, चेहरा नजर आएगा ब्राइट

0

सी सी क्रीम लगाएं
सी सी क्रीम बी बी क्रीम के मुकाबले काफी एडवांस होती है। इसकी थिक लेयर आपके फेस से दाग-धब्बे को छुपाने में कारगर है, इसलिए चेहरे पर मॉश्चराइजर लगाने के बाद सी सी क्रीम अप्लाई करें। आपको बहुत थोड़ी मात्रा में सी सी क्रीम लगानी है।

काजल लगाएं
काजल लगाने से आपकी आंखें अच्छी तरह हाइलेट नजर आएंगी। आप अपनी पसंद का कोई भी काजल यूज कर सकती हैं। कोशिश करें कि आपका काजल स्मज फ्री हो।

लिपस्टिक लगाएं
डल चेहरे को भी ब्राइट बनाने में लिपस्टिक का अच्छा रोल होता है। ऐसे में फेस्टिवल के हिसाब से आप ब्राइट या डार्क कलर लिपस्टिक लगा सकते हैं। लिपस्टिक लगाने से आपका मेकअप कम्पलीट लगेगा।

ब्लश लगाएं
आपके पास अगर ब्लशर नहीं है, तो इसके लिए आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आप लिपस्टिक से ब्लशर बना सकते हैं। लिपस्टिक की थोड़ी-सी मात्रा लेकर गालों पर लगाएं और अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। याद रखें कि आपको ज्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल नहीं करना है।

मस्कारा
मस्कारा भी आप इंस्टेंट लगा सकते हैं। इससे आपकी आईलिड घनी नजर आएंगी। लास्ट में मस्कारा लगाएं। इससे आपकी आंखें काफी सुंदर नजर आएंगी। इसके साथ ही हो गया आपका मेकअप कम्पलीट।

ब्रेकफास्ट में बनाएं ओट्स अप्पे

0

सामग्री- ओट्स पाउडर ,उड़द की दाल ,लाल मिर्च पाउडर ,नमक ,काली मिर्च ,प्याज ,गाजर ,शिमला मिर्च ,घी/तेल

विधि- सबसे पहले भीगी हुई उड़द की दाल लें और इसे चिकना होने तक पीस लें।  इसमें ओट्स का पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च डालें। इसे अच्छी तरह मिला लें। अब इसे मिलाने के बाद इसमें कटा हुआ प्याज, गाजर और शिमला मिर्च डालें। फिर अप्पे मेकर लें और अच्छी तरह ऑयल से ग्रीस कर लें। इस घोल को घी लगी कढ़ाई में डालें और पकने दें। जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो इसे निकाल लें। आप इसमें अपनी पसंद की कुछ सब्जियां भी एड कर सकते हैं।

 

Anjali Arora ने डीप नेक ड्रेस में बोल्ड रील वीडियो किया शेयर…..

0

कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट बोल्ड रील वीडियो शेयर की है। यह एक ट्रांसफॉर्मेशनल वीडियो है। इसमें उन्हें पहले मेकअप चेयर पर बैठे हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह हील्स हाथ से उड़ाती है और फिर वह तैयार होकर नजर आ रही है। इसमें उन्होंने डीप नेक थाई हाई वन पीस ड्रेस पहन रखा है। वह काफी हॉट लग रही है। उन्होंने मेकअप भी कर रहा है। उनका बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे साढ़े चार लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वहीं इस पर 46 सौ कमेंट्स किए गए है। कई लोगों ने वीडियो पर उनकी सराहना की है। वहीं कई लोगों ने उन्हें वीडियो को लेकर ट्रोल भी किया है। एक ट्रोलर ने लिखा है, ‘लीक एमएमएस याद आ गया।’ वहीं कई लोगों ने और भी कमेंट्स किए है।

गौरतलब है कि अंजलि अरोड़ा का एमएमएस लीक होने की खबर आई थी। हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया था। तब से उन्हें इसे लेकर ट्रोल किया जा रहा है। अंजलि अरोड़ा लॉकअप सीजन वन में नजर आई थी। इस सीजन को कंगना रनोट ने होस्ट किया था। अंजलि ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।

अंजलि अरोड़ा की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ 21 लाख फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। अंजलि अरोड़ा को डांसिंग रील्स के लिए जाना जाता है। वह कई गानों पर शानदार वीडियो बना चुकी है।

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group