Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशकोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार,...

कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कुठला थाना के ग्राम करहिया में कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की तबियत बिगड़ गई, जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी ने बीती रात कोदो की रोटी खा ली थी। जिसके बाद अचानक से सबको बेचैनी होने के साथ ही उल्टी होने लगी। हालांकि समय रहते ही सबको तत्काल रूप से अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां कूदो रजक, दुर्गा रजक, विद्या रजक, प्रबल रजक का इलाज किया जा रहा है।

डॉक्टरों ने इलाज किया शुरू

जानकारी के अनुसार बिलहरी अंतर्गत ग्राम करहिया निवासी 67 वर्षीय कोदू रजक और उनका पूरा परिवार रात के वक्त कोदो की रोटी खाकर सो गया था, लेकिन साढ़े 11 बजते ही 7 वर्षीय मासूम सहित उसके दादा, दादी और माता-पिता को बेचैनी के साथ उल्टी शुरू हो गई। हालांकि इसमें बच्चे के पिता विष्णु की हालत काफी हद तक ठीक थी, जिसने तत्काल 108 को कॉल करके परिवार के सभी लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति से अवगत कराया। बता दें कि 1 घंटे के अंदर ही एंबुलेंस गांव से होते हुए घर तक जा पहुंची, जहां सभी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने जांच शुरू कर दी थी।

जानिए क्या होता है कोदो

कोदो एक अनाज है जो कम वर्षा में भी पैदा हो जाता है। भारत के विभिन्न भागों में इसकी पुराने समय से खेती की जाती रही है। धान आदि के कारण इसकी खेती अब कम होती जा रही है। कोदो का पौधा धान या बडी घास के आकार का होता है। इसकी फसल पहली वर्षा के समय बोई जाती है। छिलका उतरने पर इसके अंदर से एक प्रकार के गोल चावल निकलते हैं जो खाए जाते हैं। कोदो की रोटी और चावल बनाकर खाया जाता है। डायबिटीज के रोगियों को कोदो खाने की सलाह दी जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments