Thursday, October 5, 2023
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशकांग्रेस की यात्रा के थीम सांग पर चोरी का आरोप, भाजपा ने...

कांग्रेस की यात्रा के थीम सांग पर चोरी का आरोप, भाजपा ने घेरा

भोपाल। मंगलवार से कांग्रेस की मप्र में जन आक्रोश यात्रा निकलने जा रही है। दो दिन पहले ही कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यात्रा का थीम सांग चलो….चलो जारी किया था। भाजपा ने कांग्रेस पर अपना थीम सांग पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी के थीम सांग से चोरी करने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हमने भारतीय फिल्मों से थीम सांग और गाने की धुन ली है। पाकिस्तान की फिल्में नहीं देखते, इसलिए हमें पता नहीं।

कांग्रेसियों ने अपना थीम सॉन्ग भी चुरा कर बनाया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि सुना है कि कांग्रेसियों ने अपना थीम सॉन्ग भी चुरा कर बनाया है। खैर चोरी की तो आदत उनकी पुरानी है, लेकिन इस बार चुराया भी तो पाकिस्तान से, वही पाकिस्तान जो नारों पर जिंदा है, जहां भुखमरी के हालात हैं। यही कांग्रेस का विजन और सच्चाई भी है। सच में, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम एक बार फिर जगजाहिर हुआ है। जनता देख रही है कि मप्र कांग्रेस ने ने इमरान खान की पार्टी पीटीआई के थीम सॉन्ग को चुराया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने थी थीम सांग चोरी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि जो आतंकवादियों को जी लगाते हों, तारीफ के कसीदे पढ़ते हों, जिनका जिन्ना प्रेम छलकता हो, उनसे और उम्मीद भी क्या की जा सकती है? कांग्रेस की चोरी की आदत पुरानी है, लेकिन पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों है?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments