Saturday, July 27, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशजेपी नड्डा से मुलाकात के बाद शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान,...

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं फिर आऊंगा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश में सरकार बनने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नई भूमिका को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। वहीं डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अभी मामला स्पष्ट नहीं हुआ है। इसी बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे, इसके बाद सिंह की नई भूमिका तय होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की है।

शिवराज सिंह चौहान को पार्टी में बड़ी भूमिका दी जा सकती है

वहीं नई दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के बाद भी क्षेत्रीय, जातीय और लोकसभा चुनाव की गणित के हिसाब से मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय, जातीय, वरिष्ठता और युवाओं के साथ महिला विधायकों को समुचित स्थान लोकसभा चुनाव की दृष्टि से देने की तैयारी है। इसी बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंच गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होनी है। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नई भूमिका तय होगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए 18 वर्ष तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कद्दावर नेता और ओबीसी वर्ग के बड़े चेहरे शिवराज सिंह चौहान को पार्टी में बड़ी भूमिका दी जा सकती है। इधर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रदेश में सकारात्मक सहयोग देने और नई सरकार के साथ तालमेल बनाकर प्रदेश के विकास में हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।

21 दिसंबर बाद मंत्रिमंडल का विस्तार

अब माना जा रहा है कि डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद फाइनल होगा। सूत्रों की मानें तो अब 21 दिसंबर को मप्र विधानसभा के सत्र का समापन होने के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। हालांकि बुधवार को मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

पार्टी तय करती है कि आप क्या काम करेंगे

जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिवराज ने कहा कि कार्यकर्ता के नाते पार्टी जो भी भूमिका तय करेगी, वह काम मैं करूंगा। जो भी पार्टी तय करेगी, हम राज्य में भी रहेंगे और केंद्र में भी। मैं अपने बारे में नहीं सोचता। जो अपने बारे में विकसित भारत संकल्प यात्रा में जो भी भूमिका पार्टी तय करेगी, वह अच्छा इंसान नहीं होता। अगर आप एक बड़े मिशन के लिए काम करते हो तो पार्टी तय करती है कि आप क्या काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments