Saturday, July 27, 2024
Homeट्रेंडिंगबीजापुर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने एक नक्सली...

बीजापुर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने एक नक्सली को किया ढेर

बीजापुर। जिले में नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम नहीं दे रहा है। एक बार फिर से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ भैरमगढ़ क्षेत्र अंतर्गत केशकुतुल के जंगल में हुई है।

बता दें कि जवानों द्वारा लगातार नक्सल अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच जवानों को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगल में नक्सली सक्रिय होने की खबर मिली थी। जिसके बाद डीआरजी बीजापुर की टीम जंगल कि ओर सर्चिंग पर निकले। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया जिसके बाद जवानों ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक नक्सली को मार गिराया। मौके से हथियार विस्फोटक एवं अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। इस घटना के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान तेजी से जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments