Wednesday, October 4, 2023
Homeवायरल विडियोpigeon video viral: कबूतर निकला गजब का स्टंटबाज, महज 14 सेकंड में...

pigeon video viral: कबूतर निकला गजब का स्टंटबाज, महज 14 सेकंड में 3 बार किया खतरनाक स्टंट

pigeon video viral: अभी तक आपने मनुष्य को स्टंट करते हुए देखा होगा है लेकिन सोसश मीडिया में एक वीडियो वायरल हो जिसमें एक कबूतर इस तरह का स्टंट कर रहा है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। कबूतर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बैकफ्लिप स्टंट करते हुए दिखता है। बैकफ्लिप स्टंट को करना आसान नहीं होता है।

बैकफ़्लिप एक जिमनास्टिक कलाबाज़ी है

बैकफ़्लिप एक जिमनास्टिक कलाबाज़ी है, जहां एक व्यक्ति हवा में छलांग लगाता है, अपने शरीर को पीछे की ओर घुमाता है। इसको वही शख्स कर सकता है जिसके पास बॉडी में पॉवर, फुर्ती और सही टेक्नीक हो। इसलिए तो बैकफ्लिप करने में अच्छों-अच्छों के पसीने से छूट जाते हैं। हालांकि, यह कबूतर बैकफ्लिप को बड़ी ही आसान से करते हुए दिखता है। वह महज 14 सेकेंड के अंदर तीन बार बैकफ्लिप स्टंट करता है।

14 सेकंड में 3 बार किया खतरनाक स्टंट

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई कबूतर नज़र आ रहे हैं। जिनमें से एक सफेद और नीले रंग का कबूतर है। क्लिप के शुरुआत में, सबसे और भूरे रंग के पंखों वाला एक कबूतर दिखता है। वह कबूतर दिखने में काफी ताकतवर है। अगले ही पल, कबूतर हवा में छलांग लगाता है, वह अपनी बॉडी को पीछे की ओर घुमाता है और अपने पैरों पर फिर से उतरने से पहले पूरे 360 डिग्री का चक्कर लगाता है। वह कबूतर ऐसा तीन बार करता है। वह भी महज 14 सेकंड में है। कबूतर का यह वीडियो देखने में एक रोमांचक तमाशे जैसा लगता है।

ट्वीट किए जाने के बाद वीडियो को अब तक 13 लाख व्यूज मिल चुके हैं। और यह संख्या बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके अलावा हजारों की संख्या में वीडियो को लाइक्स मिल चुके हैं। कबूतर के इस वीडियो को नेटीजन खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कमेंट सेक्शन में वीडियो को लेकर मजेदार कमेंट्स भई किए हैं। उन्होंने इस स्टंटबाज कबूतर की जमकर तारीफ की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments