Wednesday, September 27, 2023
Homeनारी विशेषप्रेगनेंसी के दौरान कपड़े पहनते समय रखें इन बातों का ध्यान

प्रेगनेंसी के दौरान कपड़े पहनते समय रखें इन बातों का ध्यान

Styling Tips: गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए उसकी जिंदगी का सबसे अहम समय होता है। प्रेगनेंसी दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। हार्मोन्स बदलने की वजह से गर्भवती महिला के ना सिर्फ भावनाओं में परिवर्तन होता है, साथ में शरीर में भी कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों की वजह से महिलाओं का आत्मविश्वास काफी कम हो जाता है। उन्हें ये समझ ही नहीं आता कि वो कैसे कपड़े पहनकर स्टाइलिश दिख सकती हैं। गलत कपड़ों के चयन से गर्भवती महिला काफी असहज हो जाती हैं। इसी परेशानी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनका ध्यान आपको अपने कपड़े खरीदते वक्त रखना है।

सूती कपड़ों को दें प्राथमिकता

अपनी गर्भावस्था के समय कोशिश करें कि सूती कपड़े पहनें। ये काफी आरामदायक होते हैं। प्रेगनेंसी में पसीना भी बहुत आता है, जिसमें सूती कपड़े आपको राहत पहुंचा सकते हैं।

साइज का रखें ध्यान

गर्भावस्था के दौरान अपने साइज का जरूर ध्यान रखें। अगर कपड़े ज्यादा टाइट होंगे, उनमें आप असहज हो सकती हैं। स्टाइलिश और आरामदायक कपड़े पहनने के लिए साइज का ध्यान जरूर रखें।

आत्मविश्वास के साथ दिखाएं बेबी बंप

अगर आपको अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करना पसंद है तो बेधड़क अपनी पसंद की ड्रेस पहनें। बस ड्रेस पहने वक्त ध्यान रखें कि इसमें पहले आप खुद सहज हों।

ऐसे कपड़े पहनें जो पेट को दें सहारा

गर्भावस्था के दौरान हमेशा ऐसे कपड़े पहनें जो आपके पेट को सहारा देते हों। अगर आप सही कपड़े पहनेंगी तो इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

फिगर हगिंग आउटफिट से रहें दूर

जो बॉडीकॉन आउटफिट होते हैं, वो एक दम टाइट होते हैं। इसकी वजह से आप असहज हो सकती हैं। ऐसे में कोशिश करें इनसे दूर रहें।

बेल्ट से बनाएं दूरी

पेट पर बेल्ट बांधने से आपके शरीर में परेशानी हो सकते है। ऐसे में कपड़े वही पहनें, जिसमें बेल्ट की जरूरत ना हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments