Saturday, July 27, 2024
Homeदेशपूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में...

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में हुईं एडमिट

Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिस वजह से उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया है। इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

राजनीति में एक्टिव हुईं गांधी

लोकसभा चुनाव करीब आने के कारण कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव दिख रही हैं। हाल ही में मुबंई में आयोजित हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में भी सोनिया गांधी शामिल हुई थीं। इससे पहले वे बंगलूरू में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में भी शामिल हुईं थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments