Virat Kohli : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अक्तूबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। पुरुषों में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को और महिलाओं में पाकिस्तान की दिग्गज ऑलराउंडर निदा डार को यह अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। विराट कोहली की टक्कर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर से थी, लेकिन विराट कोहली को सबसे ज्यादा वोट मिले। विराट कोहली ने पिछले महीने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के भारत के पहले मैच में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अकेले दम पर भारत को इस मैच में जीत दिलाई थी।
प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने के बाद कोहली ने कहा- मेरे लिए यह बहुत सम्मान की बात है। दुनिया भर के प्रशंसकों और पैनल द्वारा स्टैंडआउट खिलाड़ी के रूप में चुने जाने से यह सम्मान मेरे लिए और भी खास हो जाता है। मैं अन्य नामित खिलाड़िों को भी बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने महीने के दौरान इतना अच्छा प्रदर्शन किया। साथ ही मैं अपने साथियों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, जो मुझे हमेशा अपना बेस्ट करने के लिए समर्थन करते हैं।
कोहली इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दो बार प्लेयर ऑफ द मैच रह चुके हैं। उनकी पारियों की बदौलत ही टीम इंडिया सेमीफाइल में पहुंचने में कामयाब रही है। कोहली फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' का घर में एक तरफ सलमान खान कंटेस्टेंट्स को जमकर फटकार लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ शो में नजर आ रहे सभी सितारे भी एक-दूसरे से भिड़ने का मौका नहीं छोड़ रहे। इन सबके बीच, सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें निमृत कौर अहलूवालिया और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जबरदस्त भिड़ंत होती हुई दिख रही है। इतना ही नहीं, प्रियंका अपने सबसे अच्छे दोस्त अंकित से भी झगड़ पड़ती है, जिसके बाद वह बुरी तरह रोती हुई नजर आईं।
'बिग बॉस 16' के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका और निमृत एक-दूसरे को सुनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि निमृत चिल्ला-चिल्ला कर घर में कहती हैं कि मैं उसके थप्पड़ मार दूंगी। वह शालिन के सामने आकर कहती हैं, 'मैं उसके चेहरे पर थप्पड़ मार दूंगी।' इसके बाद वह अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल करती हैं। वहीं, गुस्से में भड़की हुईं प्रियंका कहती हैं, 'जाओ यहां से जाओ यहां से।'
सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' के अपकमिंग एपिसोड का यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
शिवपुरी । करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम मछावली में दो साल पहले एक युवक-युवती ने भाग कर प्रेम विवाह कर लिया था। प्रेम विवाह के दो साल बाद युवक अपने स्वजनों से मिलने गांव आया तो लड़की के स्वजनों ने उसके हाथ बांध कर पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। युवक की हत्या का यह मामला आनर किलिंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। ग्रामीण सूत्रों की मानें तो छाया के स्वजनों ने ही दोनों को गांव बुलाकर हत्या करने का षड़यंत्र रचा था। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों पर एफआइआर दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मछावली निवासी धीरू पुत्र पनुआ जाटव उम्र 23 साल ने वर्ष 2020 में गांव की छाया पुत्री सुरेश जाटव को भगा कर प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों शादी करने के बाद अहमदावाद में रहने लगे और लौट कर कभी गांव नहीं आए। इसी दौरान दोनों के यहां एक बेटी ने जन्म ले लिया। दीपावली पर धीरू व छाया अपनी दुधमंही बेटी को लेकर शिवपुरी लौटे थे ताकि अपने स्वजनों को बेटी का मुंह दिखा सकें। चूंकि छाया के स्वजनों ने इस बात की कसम खाई थी कि जिस दिन यह दोनों लौट कर गांव आएंगे उस दिन दोनों की जिंदगी का आखिरी दिन होगा, इसलिए दोनों शिवपुरी आने के बावजूद गांव नहीं लौटे। वह पारागढ़ अमोलपठा में एक रिश्तेदार के घर में छिप कर रह रहे थे। इसी क्रम में धीरू के चचेरे भाई महेंद्र जाटव को धीरू के पांच हजार रुपये उधार देने थे तो महेंद्र ने उसे फोन लगाया कि उसने फसल बेची है, अभी उसके पास पैसे हैं, इसलिए अपने पैसे वापस ले जा, बाद में पता नहीं पैसे बचे या नहीं। इसी के चलते धीरू जाटव अपने रिश्तेदार बल्ली जाटव के साथ बाइक पर सवार होकर गांव में पैसे उधार लेने और स्वजनों से मिलने आ गया। बल्ली व धीरू जब गांव में रामहेत परिहार की दुकान पर कुछ लेने पहुंचे तभी छाया के स्वजनों ने उसे देख लिया और उसे जबरन बांध कर अपने साथ ले गए। बल्ली ने इस बात की जानकारी धीरू के पिता को दी तो वह दौड़ता हुआ बेटे को बचाने पहुंचा। उसने देखा कि कदम सिंह की टपरिया के पास कदम सिंह उसे अपनी बंदूक की बट से पीट रहा था तो ओमकार, सुरेश, पवन, रूपसिंह, स्वरूपा उसे लाठियों पीट रहे थे। सभी लोगों ने धीरू को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और जब वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा तो उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश बरामद कर आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर लिया।
तमाशाबीन बने रहे गांव वाले
बताया जा रहा है कि जब आरोपित धीरू को बांध कर अपने साथ खींच कर ले जा रहे थे तो वहां गांव के कई अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी को इस बात का पता था कि छाया के स्वजनों ने धीरू और छाया को मौत के घाट उतारने की कसम खाई है, लेकिन किसी ने भी आरोपितों की इस दुस्साहसिक हरकत का विरोध दर्ज नहीं कराया। यह भी चर्चा है कि आरोपितों द्वारा जब इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया जा रहा था तब जिन लोगों ने इसे आंखों से भी देखा वह भी भाग कर अपने घरों में छिप गए। अगर गांव वाले हिम्मत दिखाकर इस घटना का विरोध कर देते तो शायद धीरू की जान बच जाती।
आरोपितों के घर पर चल सकता है बुलडोजर
बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस व एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए थे। आरोपितों के घर पर नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं। कदम सिंह की बंदूक का लायसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बात की भी चर्चा है कि आने वाले दिनों में सभी आरोपितों के घर पर बुलडोजर भी चलाया जा सकता है। मृतक को बेटी से प्रेम विवाह करने के चलते पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा गया है। मृतक अपने गांव आया हुआ था, फिलहाल ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है कि उसे षड़यंत्र पूर्वक गांव बुलाया गया थाा। फिलहाल आरोपित घर छोड़कर भाग गए हैं। विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। – सतीश चौहान, टीआइ करैरा
श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो चुकी है और टीम के एक खिलाड़ी को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी अपने देश लौट आए हैं, लेकिन सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलका को ऑस्ट्रेलिया में सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, क्योंकि उन पर रेप का आरोप लगा है। यही कारण है कि सोमवार की दोपहर को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस खिलाड़ी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
SLC का कहना है कि रेप मामले में फैसला आने तक दनुष्का गुनाथिलका अब किसी भी तरह का क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे और न ही किसी भी फॉर्मेट में टीम सलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे। सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में दनुष्का गुनाथिलका को कोर्ट में पेश भी किया गया है, लेकिन अभी तक कोई अहम जानकारी इससे जुड़ी सामने नहीं आई है। श्रीलंका क्रिकेट ने गुनाथिलका को सस्पेंड करते हुए बयान भी जारी किया है।
श्रीलंका क्रिकेट की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "दनुष्का गुनाथिलका पर ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के यौन शोषण का आरोप लगने और उनके गिरफ्तार होने की जानकारी मिलने के बाद श्रीलंका क्रिकेट की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने यह फैसला लिया है कि उन्हें क्रिकेट के किसी भी प्रारुप में चयन के लिए कंसीडर नहीं किया जाएगा।" बोर्ड इन आरोपों की जांच भी कराएगा और अगर खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया की अदालत द्वारा दोषी पाया जाता है तो उसे दंडित भी किया जाएगा।
अभिनेत्री कंगना रनौत जल्द ही असम में अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग करेंगी। कंगना रनौत पिछले एक सप्ताह से असम में फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाश रही थीं। इस दौरान वह काजीरंगा और कार्बी आंगलोंग भी गईं। रनौत ने हवाई अड्डे पर कहा, मैं कई बार असम आ चुकी हूं। यह शूटिंग के लिए सुंदर जगह है। मैं जल्द ही अपने पूरे फिल्म निर्माण दल के साथ शूटिंग करने आऊंगी।
‘आपातकाल’ पर आधारित फिल्म “इमरजेंसी” की लेखक और निर्देशक कंगना रनौत हैं। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार अदा करेंगी। असम यात्रा के दौरान कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, हम जल्द ही असम में विभिन्न स्थान पर शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, ऐसे में उन्होंने (मुख्यमंत्री ने) हमारी टीम के प्रति समर्थन जताया है। उनका समर्थन और प्रोत्साहन पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। धन्यवाद सर।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम में फिल्म की लोकेशन चुनने के लिए अभिनेत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, आज मेरे कार्यालय में अभिनेत्री, लेखिका और फिल्म निर्माता कंगना रनौत जी से मिलकर खुशी हुई। मुझे खुशी है कि वह असम में अपनी एक फिल्म की शूटिंग करेंगी। मैंने उन्हें धन्यवाद दिया और फिल्म निर्माण के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में शानदार तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 7 नवंबर को सर्राफा बाजार में सोना 438 रुपए महंगा होकर 50,960 रुपए पर पहुंच गया है। चांदी में आज 1,200 रुपए से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में ये 1,264 रुपए महंगी होकर 60,019 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 1 नवंबर को ये 58 हजार पर थी।
आने वाले दिनों में शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इससे सोने की डिमांड में तेजी आने की उम्मीद है। डिमांड में तेजी आने से इसकी कीमतें और बढ़ सकती हैं और आने वाले दिनों में ये 52 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।
सोने की शुद्ता
24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड होता है। इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है। यह 99.9% शुद्धता का गोल्ड होता है। लेकिन 24 कैरट सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होता है। 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67% प्योर गोल्ड होता है। इसमें अन्य 8.33% में दूसरे धातु होते हैं। वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5% प्योर गोल्ड होता है। 18 कैरेट में 75% प्योर गोल्ड होता है और 14 कैरेट गोल्ड में 58.5% प्योर गोल्ड होता है।
जबलपुर । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंडला स्थित पुलिस ग्राउंड में 1261 करोड़ की लागत की 329 किलोमीटर की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंडला में कहा, मध्य प्रदेश की सब बसों को इलेक्ट्रिक कर दीजिए। मैं आपको एसी इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का रास्ता बताऊंगा। किराए में 25 प्रतिशत की कमी भी कर दीजिए। फूड ग्रेन से एथेनाल बनाया जा रहा है। इससे वाहन चलाने से पिछले साल 40 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, एक जमाना था जब पता नहीं चलता था कि सड़क पर गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क भाजपा सरकार आने के बाद न केवल सड़कें चकाचक हुई है, बल्कि पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है।
नर्मदा एक्सप्रेस हाइवे का प्रस्ताव मुझे दीजिए
गडकरी ने कहा, कान्हा कलस्टर पर योजना बनाकर इसे गति शक्ति में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, नर्मदा एक्सप्रेस हाइवे का प्रस्ताव मुझे भेज दीजिए। पांच ग्रीन एक्सप्रेस हाइवे हम मध्य प्रदेश में बना रहे हैं। नर्मदा परिक्रमा का विषय बहुत धार्मिक है, मेरी पत्नी ने भी मुझे नर्मदा परिक्रमा करने के लिए कहा है। हमने देशभर में धार्मिक स्थानों पर अच्छी सड़कें बना दी हैं। तो अमरकंटक जहां से नर्मदा शुरू हुई वो कैसे छूटेगा। रोड के साथ नर्मदा परिक्रमा की व्यवस्था अगर होगी तो अच्छा रहेगा। मैं देश की जनता की ओर से हिंदी में मेडिकल शिक्षा की पढ़ाई शुरू करने के लिए सीएम शिवराज को धन्यवाद देता हूं।
साउथ सिनेमा ने हिंदी दर्शकों का ध्यान बहुत तेजी से अपनी ओर खींच लिया है। बीते कुछ महीनों से हिंदी में रिलीज होने वाली साउथ फिल्मों को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस साल, साउथ की 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'कांतारा' जैसी फिल्मों को बॉलीवुड के फैंस ने खूब पसंद किया, जिस वजह से साउथ बनाम बॉलीवुड की बहस खत्म नहीं हो रही। वहीं, अब इस मुद्दे पर वरुण धवन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो इन दिनों अपनी फिल्म 'भेड़िया' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।
दरअसल, वरुण धवन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों पर खुलकर बात की। साथ ही बताया कि वह भी साउथ के निर्देशकों के साथ काम करना चाहते हैं। अभिनेता ने कहा, 'मुझे पता है कि बॉलीवुड का समय अच्छा नहीं चल रहा है तो मेरे लिए भी इस मुद्दे पर कमेंट करना काफी आसान है। मैं हमेशा से तेलुगू और तमिल की फिल्में करना चाहता था और मुझे बहुत खुशी है कि मेरी फिल्म 'भेड़िया' तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होने वाली है। ये अनिर्माताओं, तकनीशियनों और एक्टर्स का साथ आने का सही समय है।
इसके आगे वरुण धवन ने कहा, 'हमें इस बात की खुशी होनी चाहिए कि भारतीय फिल्में दुनिया में धमाल मचा रही हैं।' वरुण धवन ने यह भी कहा कि अगर विदेशों में 'कांतारा', 'केजीएफ 2' या फिर 'विक्रम' जैसी फिल्में अच्छा परफॉर्म कर रही हैं तो हमें ध्यान रखना है कि वह भारतीय फिल्में हैं। यह सोच हमें आगे लेकर जानी है। आखिर में वरुण धवन ने मेकर्स को यह भी सुझाव दिया कि आज के समय में दर्शकों को टॉप क्लास का कंटेंट देना है।
वरुण धवन की 'भेड़िया' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिला था कि कैसे वरुण धवन एक इंसान से भेड़िया बन जाते हैं और काबू से बाहर हो जाते हैं। वरुण के साथ इस फिल्म में कृति सेनन नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और यह फिल्म 25 नवंबर को हिंदी, तेलुगू और तमिल में 2 डी, 3 डी में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Car Maintenance : आपने चाहे कितनी भी महंगी कार खरीद लो, हर कार अपने हिस्से का प्यार और देखभाल की हकदार होती है। हम ऐसे कई लोगों को जानते होंगे, जो अपने व्हीकल की परवाह अपने बच्चे की तरह करते हैं। आप भी उनमें से एक हो सकते हैं। आपको भी कार को सर्विस सेंटर पर देते समय इस बात की चिंता होती होगी कि गाड़ी का रिपोर्ट कार्ड OK ही रहे। लेकिन हममें से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें यह याद नहीं होगा कि वह कार को आखिरी बार सर्विस स्टेशन पर कब ले गए थे
हर कंपनी अपनी एक मैनुअल गाइड बुक कार के साथ देती है, जिसमें कार के बारे में अहम जानकारी दी जाती है। अगर आपकी वह हैंडबुक खो गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। उसे इसे वाहन निर्माता की वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं। यूजर मैनुअल में कार की स्पेसिफिकेशंस, सुरक्षा, बच्चों की सुरक्षा, चाबियों और रिमोट कंट्रोल, ईंधन और ईंधन भरवाने, कार की देखभाल जैसी कई जानकारी काफी आसानी से उपलब्ध हैं। बताए गए सुझावों का पालन करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसे एक लंबी लाइफ मिले। यहां हम आपको कार मेंटेनेंस से जुड़ी जरूरी बातें बता रहें हैं जिससे आपको फायदा होगा।
टायर प्रेशर रेगुलर करें चेक एक फिट टायर आपकी गाड़ी के हेल्थ के लिए बेहद जरूरी हैं। इसलिए, अपने टायर प्रेशर की रेगुलर जांच करने से न सिर्फ माइलेज में सुधार होता है, बल्कि इससे टायर जल्दी घिसता भी नहीं है और टायर फटने से भी बचाया जा सकता है। हर बार जब आप पेट्रोल-पंप में तेल या सीएनजी भरवान जाते हैं, तो टायरों के प्रेशर की भी चेकिंग जरूर कराएं।
ऑयल और ऑयल फिल्टर बदलें एक कार में कई पार्ट्स होते हैं जो लगातार काम करते हैं और यह बिना लुब्रिकेंट के ठीक से नहीं चल सकता है। इन जगहों पर ऑयल और ऑयल फिल्टर की जरूरत पड़ती है। क्योंकि ऑयल मूविंग पार्ट्स को चिकनाई देता है और घर्षण के कारण पैदा होने वाली गर्मी को सोंख लेता है। लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद, ऑयल और ऑयल फिल्टर को बदल देना चाहिए क्योंकि इसमें धूल और गंदगी जमा हो सकते हैं जो मूविंग पार्ट्स के परफॉर्मेंस में रुकावट डालते हैं।
ब्रेक फ्ल्यूड चेक करें कार एक्सपर्ट्स ऐसी सलाह देते हैं कि ब्रेक फ्लुइड की जांच हर महीने करानी चाहिए। मास्टर सिलेंडर के ढक्कन को खोलने से पहले उसमें से गंदगी साफ कर लें। यदि आपको फ्ल्यूड की जरूरत है, तो अपनी कार के निर्माता द्वारा सुझाए गए ब्रांड की फ्ल्यूड का इस्तेमाल करें। कभी भी ट्रांसमिशन या पावर-स्टीयरिंग फ्लुइड जैसे अन्य फ्ल्यूड से इसे रिप्लेस न करें। और पहले से खोले गए किसी कंटेनर से ब्रेक फ्लुइड का इस्तेलमाल न करें।
बैटरी की मेंटेनेंस का रखें ध्यान बैटरी की मेंटेनेंस की शुरुआत बस अपनी बैटरी को साफ रखने के साथ शुरू करें, क्योंकि गंदगी के कारण करंट बर्बाद हो सकता है। इसे पोंछने के लिए एक गीले कपड़े का इस्तेमाल करें और बैटरी पोस्ट या टर्मिनलों को साफ करना सुनिश्चित करें। इग्निशन बंद होने पर कार को ऑन रखने से बचें, यह बैटरी लाइफ को नुकसान पहुंचाता है।
विंडशील्ड को सही रखें विंडशील्ड की दरारों के साथ समझौता करना न सिर्फ ड्राइवर के देखने की स्थिति को प्रभावित करता है बल्कि सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा है। यह सुनिश्चित करें कि आप ऐसी परिस्थितियों में वाहन चलाने से बचें और जब भी जरूरी हो, विंडशील्ड की मरम्मत करें या उसे बदल दें।
कार के इंजन को करें साफ स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल करने के अलावा, इंजन को आंतरिक रूप से साफ रखने के लिए बहुत कुछ नहीं किया जा सकता है। लेकिन समय-समय पर इसे बाहरी रूप से भी साफ करना चाहिए। धूल और गंदगी के साथ रिसाव इंजन को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए गंदगी को पोंछने के लिए किसी भी इंजन क्लीनर का इस्तेमाल करें। यह किसी अन्य समस्या की पहचान करने में भी मदद करता है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश आए दिन एक दूसरे संग सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में करण ने तेजस्वी को उनके फेवरेट फूड बैंगन का भरता बनाकर उन्हें सरप्राइज किया। इसकी एक झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ साझा की है।
गर्लफ्रेंड के लिए बैंगन का भरता लेके पहुंचे करण
तेजस्वी प्रकाश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमे रोटी और बैंगन का भरता नजर आ रहा है। इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा – “जब वह आपको बैंगन का भारता के साथ लेने के लिए आता है। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमे देखा जा है करण कार ड्राइव कर रहे हैं और तेजस्वी उन्हें खाना खिला रही है। सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
बिग बॉस के घर से शुरू हुई थी लव स्टोरी
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी 'बिग बॉस 15' के घर से शुरू हुई थी। करण ने तेजस्वी को प्रपोज किया था और उसके बाद से ही दोनों साथ हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी वोकल हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। खबरों की माने तो ये कपल जल्द शादी के बंधन में बंध सकता है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अपनी 'सगाई' की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहे है।
शादी को लेकर कही थी ये बात
करण-तेजस्वी अपनी शादी के सवाल पर कई बार बोले हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि "जल्दी ही होनी चाहिए"। "सब कुछ बहुत अच्छा जा रहा है, सब बहुत कमाल का चल रहा है। हालांकि अभी दोनों अपनी लाइफ एंजॉय करना चाहते हैं।